Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे

सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे

By hinditvnews
January 10, 2024
337
0
School

Uttarakhand : सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे, कराई जाएंगी ये गतिविधियां

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिश के आधार पर सभी तरह के विद्यालयों में साल में 10 दिन बस्ता मुक्त दिवस मनाए जाने की मंजूरी दी गई है।

उत्तराखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में बस्ते के बोझ को कम करने के लिए साल में दस दिन बस्ता मुक्त दिवस रहेगा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के मुताबिक हर महीने के अंतिम शनिवार को यह योजना लागू होगी। इस योजना के तहत छात्र-छात्राएं बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। जहां वह अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर सकेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश के सभी विद्यालयों में बस्ता मुक्त दिवस योजना लागू की जा रही है। योजना उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा-12 वीं तक लागू की जाएगी। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में यह योजना पहले से ही ‘प्रतिभा दिवस’ के रूप में संचालित की जा रही है। जिसके तहत भाषा, गणित विज्ञान, खेलकूद, कला, क्राफ्ट, श्रम के कार्य व व्यायाम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभिरूचि की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिश के आधार पर सभी तरह के विद्यालयों में साल में 10 दिन बस्ता मुक्त दिवस मनाए जाने की मंजूरी दी गई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों के बस्ते के बोझ को कम करना, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में निहित प्रतिभाओं का समुचित विकास करना, स्थानीय व्यवसायों एवं हस्त शिल्प संबंधी कौशल विकास के साथ ही श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में शासनादेश होते ही योजना लागू की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी हर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी की होगी।

बस्ता मुक्त दिवस पर ये गतिविधियां होंगी
बस्ता मुक्त दिवस पर स्कूलों में मुख्य रूप से तीन तरह के कार्य होंगे। जिसमें जैविक रूप, मशीन और सामग्री एवं मानवीय सेवाएं शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जैविक रूप की गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को मृदा प्रबंधन और मिट्टी के प्रारंभिक कार्य, कृषि, बागवानी की विभिन्न पद्धतियां सिखाई जाएंगी। इसी तरह मशीन और सामग्री के तहत छात्रों को कागज, लकड़ी, मिट्टी, कपड़ा, पेंट, स्याही जैसी सामग्रियों का उपयोग करके हस्तशिल्प कार्य एवं आधुनिक मशीनों सहित प्रारंभिक मशीनों का उपयोग करना बताया जाएगा।

जबकि मानवीय सेवाओं के तहत कुशल संवाद की अभिरूचि और टीमों में काम करने की योग्यता, स्वास्थ्य देखभाल और आतिथ्य के आधार सहित बुनियादी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में जैविक रूप कार्यों के तहत प्रकृति अनुकूल कृषि, प्रकृति संरक्षण, नर्सरी प्रबंधन, पशुधन पालन, वित्तीय सेवाएं, सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल एवं उद्योग संबंधी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी।

मशीन व सामग्री के तहत छात्रों को सिलाई, बढ़ईगिरी, वेल्डिंग और कास्टिंग, मिट्टी के बर्तन, स्थानीय कला व रोबोटिक मशीनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मानवीय सेवाओं के तहत छात्रों को स्वास्थ्य देखभाल, बिजली का काम, परिवहन सेवाएं, विक्रय और विपणन, आतिथ्य और पर्यटन, इंटरमीडिएट सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of rishikewshnews of uttrakhandnews school of uttrakhand
Previous Article

हरिद्वार से अयोध्या के लिए आज से ...

Next Article

Rishikesh Accident: अभी भी लापता हैं महिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Badrinath Dham: श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस कर रही इस तरह स्वागत

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Uk
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    एसीएस की अगुवाई में चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए में बनेगी कमेटी

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami11
    उत्तराखण्ड

    लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी ...

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    Haridwar: महिला की संदिग्ध हालत में मौत

    December 25, 2023
    By hinditvnews
  • Jharkhand
    उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डराष्ट्रीय

    Assembly Bypolls: पहले दो घंटे में 17% मतदान

    September 5, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    मौसमराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    आफत की बारिश: पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात का दौर जारी, आगरा में टूटा 85 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली भी हुई बेहाल

  • 09 0 03 2024
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

  • Cm Sukhu Weather In Chamba
    मंडीमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, प्रदेश में 1162 सड़कें बंद, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.