Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

  • हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, भारी वाहन बंद

  • उत्तराखंड: 2 महीने रेल रूट व्यस्त, कंफर्म टिकट मुश्किल

  • उत्तराखंड: तबादला प्रस्ताव लंबित, 10 विकल्प भी नहीं जुटे

  • हिमाचल HC: हिमकेयर बिल 2 हफ्ते में सत्यापित करें

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal देश का पहला ‘हरित राज्य’ बनने की और अग्रसर, Green Energy व ई-वाहनाें को दी जा रही प्राथमिकता

Himachal देश का पहला ‘हरित राज्य’ बनने की और अग्रसर, Green Energy व ई-वाहनाें को दी जा रही प्राथमिकता

By hinditvnews
January 24, 2024
235
0
Cm Hp

हिमाचल प्रदेश को देश का पहला हरित राज्य बनने की और अग्रसर है और इसके लिए हर विभाग को ई वाहनों के प्रयोग के साथ पथ परिवहन निगम के बेडे में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने अपनी उर्जा नीति में बदलाव करते हुए राज्य के लिए आर्थिक योगदान को और बेहतर करने की व्यवस्था भी की है। Green State Himachal: हिमाचल प्रदेश को देश का पहला हरित राज्य बनाने के लिए हर विभाग को ई वाहनों के प्रयोग के साथ पथ परिवहन निगम के बेडे में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जा रहा है। यही नहीं हिमाचल का परिवहन विभाग देश का पहला सरकारी विभाग है जो पूरी तरह से ई-वाहनों का उपयोग कर रहा है।

अब तो प्रदेश सरकार ने ई-टैक्सी, ई-बस व ई-ट्रक को खरीदने के लिए 50 प्रतिशत के अनुदान का प्रावधान किया है। ये कदम हिमाचल को देश का हरित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। प्रदेश की आर्थिकी में सबसे बड़ा योगदान आबकारी एवं कराधान से आने वाली आय यानी राजस्व जो 3500 करोड़ का योगदान है। जबकि इसके बाद उर्जा क्षेत्र दूसरे नंबर पर है जिससे करीब 1800 करोड़ के राजस्व का योगदान है।

हिमाचल का उर्जा क्षेत्र होगा और सुदृढ़

प्रदेश में पनविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। अभी तक 11210 मेगावाट पनविद्युत उत्पादन हो रहा है जबकि प्रदेश में 27446 मेगावाट की संभावना है। ऐसे में हिमाचल की आर्थिकी को ऊर्जा क्षेत्र और अधिक सुदृढ़ कर सकता है। यही कारण है कि वर्तमान सरकार ने अपनी उर्जा नीति में बदलाव करते हुए राज्य के लिए आर्थिक योगदान को और बेहतर करे ये व्यवस्था की है।

जिसके तहत अब 12 वर्ष तक कुल उत्पादन का 12 प्रतिशत, 12 से 18 वर्ष तक 18 और उसके बाद कुल उत्पादन का तीस प्रतिशत बिजली सरकार को प्रदान करने का प्रावधान किया है। यही नहीं चालीस वर्षों के बाद पनविद्युत परियोजना सरकार की होगी। ये उर्जा नीति सरकार की आर्थिकी को बेहतर करेगी।

विद्युत परियोजनाओं पर लगाया वॉटर सैस

इसके अलावा सरकार ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए पन विद्युत परियोजनाओं पर वॉटर सैस लगाया है। इससे सालाना 1500 से 1800 करोड़ की आय होने का अनुमान है। इस मामले को लेकर विद्युत कंपनियां न्यायालय में है।

हालांकि सरकार दलील दे रही है कि उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर वाटर सैस ले रहे हैं। ऐसे में वाटर सैस लेने का मामला अभी खटाई में है केवल सरकार के उपक्रमों से वाटर सैस आ रहा है।

सड़क रेल व हवाई सेवाओं की कमी औद्योगीकरण की राह में रोड़ा

हिमाचल प्रदेश का बद्दी दवा उद्योग में एशिया का सबसे बडा हब है। ये अलग बात है कि सड़क, रेल और हवाई सेवाओं की कमी औद्योगिकीकरण की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां पर आवाजाही और कच्चा माल अन्य राज्यों से आता है।

ऐसे में उसकी लागत बहुत अधिक हो जाती है और ऐसे में बड़ी कंपनियां उद्योगों को स्थापित करने से अपने हाथ पीछे खींच देती है। हवाई सेवाओं के नाम पर केवल तीन एयरपोर्ट कांगड़ा, कुल्लू और शिमला शामिल है। यहां पर भी उड़ाने बहुत कम है। जबकि रेल यातायात की स्थिति अभी भी बेहतर नहीं है।

छोटी सड़कों के कारण लगता है जाम

वहीं सडकों के कम चौडा होने के कारण समय अधिक लग जाता है। उद्योग ही नहीं पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए फोर लेन खतरनाक साबित हो रही हैं और इसे अनुपयुक्त पाया गया है।

जबकि इसके स्थान पर टनल और रोप-वे सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। जिसकी दिशा में अब प्रयास भी हो रहे हैं। यही नहीं हवाई सेवाओं को विस्तार देने के साथ रेलवे को विस्तार देनी की आवश्यकता है जो औद्योगिकीकरण और पर्यटन कारोबार को पंख लगा सकता है।

बढ़ रहा है नशा

देवभूमि हिमाचल के युवक और युवतियां नशे की गर्त और चिट्टे की चपेट में हैं। उड़ता पंजाब के बाद स्थिति ऐसी आ रही है जो उड़ता हिमाचल बनने वाली हैं। ये सब पुलिस की क्राइम फाइल में दर्ज होने वाले मामलों और आंकडों से बयां हो रही है। नशे की चपेट में युवाओं के आने से प्रदेश का भविष्य गर्त में जा रहा है।

ये बात सामने आई है कि पड़ोसी राज्यों के माफियाओं व आपूर्ति करने वालों का इसमें योगदान है। ये सब खुलासा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच के दौरान सामने आया है। ये अलग बात है कि अन्य राज्यों के कम ही पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

School Close News: शीत लहर के चलते ...

Next Article

JEE Main 2024: एग्जाम देने में नहीं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    महेंद्रगढ़: शहीद स्मृति पार्क में युवक का शव फंदे पर लटका मिला

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Anganwadicenter Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, अपग्रेड करने की मिली परमिशन

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Paise
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: होटलों से महंगा होगा होम स्टे पंजीकरण, मनमानी फीस तय

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Vikrama
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: पिता गिरफ्तार, बेटी से दुष्कर्म का आरोप

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    उत्तर प्रदेश

    CM योगी बैठक: अखिलेश ने महाकुंभ को बताया राजनीतिक, BJP पर वक्फ जमीन कब्जाने का आरोप

    January 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sss
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षकों से वापस लिए गए अनुबंध सेवा के लाभ, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

Timeline

  • April 29, 2026

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

  • April 29, 2026

    हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, भारी वाहन बंद

  • April 29, 2026

    उत्तराखंड: 2 महीने रेल रूट व्यस्त, कंफर्म टिकट मुश्किल

  • April 29, 2026

    उत्तराखंड: तबादला प्रस्ताव लंबित, 10 विकल्प भी नहीं जुटे

  • April 29, 2026

    हिमाचल HC: हिमकेयर बिल 2 हफ्ते में सत्यापित करें

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Note

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Haridwar 1

    हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, भारी वाहन बंद

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Kalka Train

    उत्तराखंड: 2 महीने रेल रूट व्यस्त, कंफर्म टिकट मुश्किल

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.