Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

  • NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

  • CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

  • Bold New Look, A Brighter New Mood: Mirinda Launches a "Smile Please" Platform Globally

  • RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat will Interact with Tribal Ekal Teachers

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›PM Modi: ‘आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत’, गोवा में पीएम मोदी बोले- 6 महीने में देश की GDP दर 7.5 फीसदी हुई

PM Modi: ‘आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत’, गोवा में पीएम मोदी बोले- 6 महीने में देश की GDP दर 7.5 फीसदी हुई

By hinditvnews
February 6, 2024
210
0

PM Modi in Goa प्रधानमंत्री मोदी गोवा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ONGC सी सर्वाइवल सेंटर और भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की GDP दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

HIGHLIGHTS

  1. पीएम मोदी ने किया भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन।
  2. हमेशा एनर्जी से भरा रहता है गोवा- पीएम मोदी
  3. आज भारत अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है- पीएम मोदीप्रधानमंत्री मोदी गोवा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का भी उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।

    ‘भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’

    पीएम ने कहा, ‘इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की GDP दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हाल ही में IMF ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’

    गोवा में बोले पीएम मोदी

    उन्होंने कहा कि गोवा अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है, यहां से पर्यटक आ रहे हैं। यहां की खूबसूरती और संस्कृति से पूरी दुनिया प्रभावित है। गोवा एक ऐसा राज्य है जो विकास के नए प्रतिमान छू रहा है, इसलिए आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने के लिए एक साथ आए हैं तो गोवा इसके लिए एक आदर्श राज्य है। इस शिखर सम्मेलन में आने वाले सभी विदेशी मेहमान गोवा की जीवन भर की यादें अपने साथ ले जाएंगे।

    21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है भारत’

    उन्होंने कहा कि आज भारत अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग मिशन पर काम कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये इंवेस्ट कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले आए भारत के बजट में हमने अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का संकल्प लिया है। इसका एक बड़ा हिस्सा ऊर्जा क्षेत्र के खाते में जाना तय है।

    6 से 9 फरवरी तक चलेगा भारत ऊर्जा सप्ताह

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 6 से 9 फरवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा।

    वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का केंद्र बना भारत- हरदीप पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग का केंद्र बन रहा है। सिर्फ दो वर्षों में ऊर्जा भारत, ऊर्जा सप्ताह, वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं और हम 35,000 से अधिक लोगों, 350 वैश्विक कंपनियों और विभिन्न सरकारों के मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। अगले चार दिनों में भारत ऊर्जा सप्ताह में 400 से अधिक वैश्विक वक्ता 46 से अधिक रणनीतिक सत्रों और 46 तकनीकी सत्रों में योगदान देंगे।

Share :
Tagsnational newspm modi
Previous Article

नौ से 14 साल की बेटियों के ...

Next Article

Tamil Nadu: ED अधिकारी बनकर व्यापारी से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    Hindi News Today: PM मोदी आज देश को समर्पित करेंगे एक लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं, सुप्रीम कोर्ट करेगा संदेशखाली ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Amrit Bharat
    राष्ट्रीय

    Amrit Bharat Express: पटरी पर रफ्तार भरेंगी 50 और अमृत भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान; जानें इसकी ...

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Police`
    राष्ट्रीय

    कर्नाटक में कार डीलरों के साथ क्रूरता की हदें पार, प्राइवेट पार्ट में दिए बिजली के झटके; सात गिरफ्तार

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • राष्ट्रीय

    PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज से, 35 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Shivaji Maharaja
    राष्ट्रीय

    छत्रपति शिवाजी को लेकर गोवा में तनाव, मूर्ति स्थापित करने पर दो समूहों में विवाद के बाद पुलिस बल तैनात

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    PM Modi Russia Visit: रूस दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- दोस्त पुतिन के साथ सहयोग पर समीक्षा को ...

    July 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Drug
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ने बढ़ाया हाथ

  • Rohit
    मंडीशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav: मंत्रियों में रोहित, भाजपा में बिंदल के क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान

  • Cm Sukhu
    PM MODIrajnithiदिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

Timeline

  • April 28, 2026

    Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

  • April 28, 2026

    NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

  • April 28, 2026

    CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

  • April 28, 2026

    Bold New Look, A Brighter New Mood: Mirinda Launches a "Smile Please" Platform Globally

  • April 28, 2026

    RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat will Interact with Tribal Ekal Teachers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Max Estates Accelerates Net Zero Vision With Solar Power Adoption At Max Square, Sector 129 Noida

    Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Nar India Reappoints Ashwinder R. Singh As Advisor For 2026 27

    NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Cert In Samvaad 2026 Convenes In Goa, Strengthening Cyber Security Framework For Digital Bharat

    CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.