Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

पंजाब
Home›पंजाब›पंजाब में अनोखा मामला: बिना FIR के एक ही मामले में की गई तीन बार जांच, HC ने लगाई फटकार; मोहाली के SSP-DSP को किया तलब

पंजाब में अनोखा मामला: बिना FIR के एक ही मामले में की गई तीन बार जांच, HC ने लगाई फटकार; मोहाली के SSP-DSP को किया तलब

By hinditvnews
February 8, 2024
329
0
Punjab Haryana Hc

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक ही मामले में तीसरी बार जांच की बात सामने आने पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे न्यायालय की अवमानना जैसा बताया है। अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी व डीएसपी ट्रैफिक को हाजिर रहने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी से पूछा है कि मोहाली में ऐसे कितने मामले हैं जिनमें बिना एफआइआर दर्ज किए जांच की गई है

HIGHLIGHTS

  1. बिना एफआईआर एक ही मामले में तीसरी बार की गई जांच
  2. हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी व डीएसपी ट्रैफिक तलब
  3. पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- एफआइआर दर्ज किए बिना क्यों की गई जांच Punjab  News:  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक ही मामले में तीसरी बार जांच की बात सामने आने पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे न्यायालय की अवमानना जैसा बताया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना एफआइआर जांच कैसे की गई और सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी मामले में जारी निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया।

    गली सुनवाई पर मोहाली के एसएसपी व डीएसपी को हाजिर रहने का आदेश

    अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी व डीएसपी ट्रैफिक को हाजिर रहने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका मोहाली में एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था और यह मामला डेराबस्सी की अदालत में विचाराधीन है। इसी बीच दूसरे पक्ष ने एसएसपी को इस मामले में आपराधिक शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    दो बार क्लोजर के बाद अब तीसरी बार दी शिकायत

    मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई और उन्होंने इसे सिविल विवाद बताते हुए जांच 17 जनवरी 2022 को शिकायत समाप्त करने की रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद दोबारा एक शिकायत दी गई और इस बार शिकायत पर जांच एसपी पीआइबी को सौंप दी गई। जांच के बाद इस बार भी मामले को सिविल बताते हुए बंद करने की रिपोर्ट दे दी गई। दो बार क्लोजर के बाद अब तीसरी बार फिर से शिकायत दी गई है और इस बार जांच डीएसपी ट्रैफिक को दी गई है।

    हाईकोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख

    वह बार-बार उसे अपने कार्यालय बुलाकर परेशान कर रहे हैं। याची ने कहा कि जब पहले दो बार जांच हो चुकी है और एफआइआर से वरिष्ठ अधिकारी इन्कार कर चुके हैं तो यह तीसरी जांच कैसे वैध है, जबकि इस बार जांच अधिकारी पूर्व के अधिकारियों से कनिष्ठ हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ललिता कुमारी मामले में स्पष्ट कर चुका है कि बिना एफआइआर जांच नहीं की जानी चाहिए।

    HC ने मोहाली के SSP से मांगे इन सवालों के जवाब

    यदि प्राथमिक जांच जरूरी हो तो यह 15 दिन में पूरी होनी चाहिए और विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 6 सप्ताह में होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि मोहाली के मामले से यह स्पष्ट है कि अन्य जिलों में भी एक शिकायत पर अनेक जांच की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसे में हाईकोर्ट ने फिलहाल मोहाली के एसएसपी से पूछा है कि मोहाली में ऐसे कितने मामले हैं जिनमें बिना एफआइआर दर्ज किए जांच की गई है, इन मामलों में शिकायतकर्ता कौन है, किस तारीख को शिकायत मिली और जांच आरंभ कब हुई। इसके साथ ही एक शिकायत में कितनी बार जांच हुई, जांच का परिणाम क्या था और जांच अधिकारी कौन था।

Share :
Tagschandigarhhindi news
Previous Article

Terror Attack in Srinagar: ‘फायरिंग की खबर ...

Next Article

UCC Bill: ‘राष्ट्र नवनिर्माण की दिशा में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल में दुर्लभ फिशिंग कैट दिखी, वन विभाग ने किया बचाव और पुनर्वास

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Police Bharti: हिमाचल हाईकोर्ट ने 123 पुलिस कांस्टेबल पदों के परिणाम पर रोक लगाई

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • apple market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Price: गाला सेब ने बढ़ाईं उम्मीदें, भुंतर मंडी में ₹240 किलो भाव

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Rice
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राशन के डिपुओं में मिलेगा लोकल चावल

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kewal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व मंत्री वजीर केवल सिंह पठानिया का निधन

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka Train
    हरियाणा

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन महीने नहीं चलेगी जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

    October 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मंडी में डीसी ऑफिस को बम की धमकी, भवन खाली करवा evacuate किया गया

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग पर स्वत: संज्ञान से इन्कार किया, SP संजीव गांधी का आवेदन खारिज

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: छुट्टियों से पहले यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा पूरा

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.