Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›लोकसभा चुनाव: हिमाचल में कांग्रेस टिकट के लिए 36 नेताओं ने किए आवेदन, शिमला से सबसे अधिक

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में कांग्रेस टिकट के लिए 36 नेताओं ने किए आवेदन, शिमला से सबसे अधिक

By hinditvnews
February 16, 2024
425
0
Congress

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट लेने के लिए 36 नेताओं ने आवेदन किए हैं।  अब आवेदनों की छंटनी कर चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे।हिमाचल प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट लेने के लिए 36 नेताओं ने आवेदन किए हैं। शिमला से सबसे अधिक 16, कांगड़ा से 13, हमीरपुर से पांच और मंडी से दो नेताओं ने दावेदारी जताई है। अब आवेदनों की छंटनी कर चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे। शार्टलिस्ट होने वाले नामों पर पार्टी सर्वे करेगी। इसके अलावा अलग से भी पार्टी प्रत्याशी की तलाश के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नौ से 15 फरवरी तक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आवेदन आमंत्रित किए थे। हर आवेदन कर्ता से 10-10 हजार रुपये का शुल्क भी लिया गया है। कांग्रेस के किसी भी वर्तमान विधायक, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और पूर्व सांसद ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है।

प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए गठित केंद्रीय वॉर रूम के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आवेदन करने वालों में नूरपुर के नानक चंद कश्यप, जयसिंहपुर के संजय राणा, नगरोटा बगवां के सतीश कुमार, हटली सिहुंता के डॉ. सुशील कुमार शर्मा, पालमपुर के मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, नूरपुर के सुदर्शन शर्मा, धर्मशाला के अश्वनी कुमार चौधरी, कांगड़ा के विनय शर्मा, धर्मशाला के विक्रम चौधरी, बैजनाथ से कुलदीप राणा, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, पालमपुर से केके कटोच और कांगड़ा से नागेश्वर मनकोटिया ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र : जोगिंद्रनगर के ज्ञानचंद ठाकुर और किन्नौर जिला के भावानगर से विजेंद्र नेगी ने पार्टी टिकट का आवेदन किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र : लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस पटियाल, घुमारवीं के जोगिंद्र सिंह, बिलासपुर के सबरदीन और भोरंज के रामचंद्र पठानिया व कैप्टन अतुल शर्मा ने आवेदन किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र : शिमला ग्रामीण से पूर्व विधायक सोहन लाल, ठियोग से सुरिंद्र सिंह बनोलटा, चौपाल से यशपाल तनाईक, ठियोग से मोहन लाल बनोलटा, मशोबरा से डॉ. अश्वनी कुमार, कोटखाई से मेघराज धांगटा, नाहन से गुरदयाल सिंह पंवर, बद्दी से एडवोकेट राम कुमार, शिमला ग्रामीण से धर्मिला हरनोट, पच्छाद से डॉ. पंकज मुसाफिर, जुब्बल से कौशल मुंगटा, रोहड़ू से सोहन लाल जिलटा, पझौता राजगढ़ से बीरेंद्र जालटा, ठियोग से बुद्धि राम जस्टा, शिमला से अमित नंदा और चौपाल से प्रेम डोगरा ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।
Share :
Tagsलोकसभा चुनावहिमाचल में कांग्रेस
Previous Article

Solan News: कसौली के नालका में मकान ...

Next Article

Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • news of fraud
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sundernagar बुक स्कैनिंग ठगी: जमीन बेच निवेश, भरोसा जीतकर लगाया चूना

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    October 28, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Cyber Crime
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Tail
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लकड़ी के बुरादे पर उगा टर्की टेल मशरूम, खुंब निदेशालय को सफलता

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बड़सर से लखनपाल, धर्मशाला से सुधीर, आजाद रामलाल मारकंडा आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट की टिप्पणी – मामला सिर्फ अपर शिमला के कुछ गांवों तक सीमित नहीं

    July 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के आदी बेटे पर पिता की प्रतिक्रिया

  • Ayushman
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

  • kinner kelash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश से यात्रा जारी

Timeline

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • November 6, 2026

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • November 6, 2026

    Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • November 6, 2026

    Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At Home Catering in Diwali Offering

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best ...

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.