Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज से, 35 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज से, 35 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

By hinditvnews
February 22, 2024
415
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 18 घंटे रहेंगे। शुक्रवार 3.30 बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार रात 9.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 23 फरवरी को सुबह दस बजे सड़क मार्ग से बीएचयू स्वतंत्रता भवन जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 18 घंटे रहेंगे। शुक्रवार 3.30 बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार रात 9.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 23 फरवरी को सुबह दस बजे सड़क मार्ग से बीएचयू स्वतंत्रता भवन जाएंगे। वहां सांसद क्विज प्रतियोगिता, सांसद संस्कृत प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ही संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे।

संस्कृत विद्यालय के 66 छात्रों को स्कालरशिप, संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को निश्शुल्क पुस्तक-वस्त्र व वाद्ययंत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। काशी की संस्कृति व कला समेत 21 थीम पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखेंगे। एक घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित भी करेंगे।

रविदास मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे के करीब सीरगोवर्धनपुर जाएंगे। वहां संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ लंगर छकेंगे। वहां संत रविदास प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद बीएचयू हेलीपैड आएंगे और हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से करखियांव एग्रो पार्क आएंगे। काशी बनास संकुल (अमूल प्लांट) का निरीक्षण के बाद करखियांव एग्रो पार्क परिसर से 13167.07 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें अमूल प्लांट समेत 10972.00 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व 2195.07 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।

पहले 1149 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले भेल की दूसरी इकाई को शिलान्यास सूची में रखा गया था लेकिन बुधवार की देरशाम इसे सूची से हटा दिया गया। पीएम परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

बुजुर्गों को प्रधानमंत्री वयोवृद्ध् योजना का लाभ

प्रधानमंत्री करखियांव एग्रो पार्क में जनसभा से पूर्व वयोवृद्ध योजना के तहत बुजुर्ग लाभार्थियों योजना से लाभान्वित करते सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही पांच जीआइ प्रोडक्ट के उद्यमियों को सर्टिफिकेट देंगे।

Share :
Tagsnational newspm modiVaranasi Visit
Previous Article

भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई ...

Next Article

UPSSSC VDO Exam 2018 Result: 5 साल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    Hindi News Today: PM मोदी आज देश को समर्पित करेंगे एक लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं, सुप्रीम कोर्ट करेगा संदेशखाली ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Medicine
    राष्ट्रीय

    NHRC: दवाओं के एक जैसे नाम पर एनएचआरसी का स्वास्थ्य मंत्रालय को नोटिस, कहा- यह मानवाधिकारों का गंभीर मुद्दा

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Farmer Protest 1
    राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसानों के दिल्ली कूच का मामला, बार एसोसिएसन ने लिखी CJI को चिट्ठी; की ये मांग

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Malaria Vaccine
    राष्ट्रीय

    कोरोना के बाद अब मलेरिया की वैक्सीन बनाने पर दिया जाएगा जोर, अदार पूनावाला बोले- चार महीने में पूरे देश ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Narendra Modi
    राष्ट्रीय

    PM Modi Birthday: जब टिकट होते हुए भी ट्रेन के फर्श पर सो गए पीएम मोदी, बड़ा दिलचस्प है ये ...

    September 17, 2023
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Farmers Protest: सरकार का प्रस्ताव ठुकराने के बाद किसानों ने बताया आगे का प्लान; क्या बातचीत से निकल पाएगा हल?

    February 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (73)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPERC:बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहिए तो 3 मार्च तक दर्ज करवाएं सुझाव और आपत्तियां

  • Cm Sukhu
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का फैसला: अधिकारियों से ली जाएंगी अतिरिक्त गाड़ियां

  • Male Doctor In The Hospital
    मंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शोध: हिमाचल में 5 साल में 34 बार रोग प्रकोप, दूषित पानी जिम्मेदार

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.