Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

  • Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

  • Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

  • Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

By hinditvnews
February 29, 2024
255
0
Images (8)

डैमेज कंट्रोल के लिए राजधानी शिमला पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों से एक-एक कर बैठक कर उनकी नब्ज टटोली।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मची सियासी हलचल के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए राजधानी शिमला पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार दोपहर बाद कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों से एक-एक कर बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सबसे पहले बैठक की। इसके बाद विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह भी पर्यवेक्षक मिले। पर्यवेक्षकों ने देर रात तक बैठकें कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति नाराजगी को लेकर विधायकों की टोह ली। सुक्खू के साथ भी लंबी बैठक चली। अब दोनों पर्यवेक्षक रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। इन बैठकों के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।विधानसभा सदन में कांग्रेस सरकार ने बेशक बजट पारित कर बड़ी सफलता प्राप्त कर ली है लेकिन कुछ विधायकों की नाराजगी के चलते प्रदेश के ठंडे मौसम में राजनीति अभी भी गरमाई हुई है। इस गर्माहट को ही कम करने के लिए बुधवार को कर्नाटक और हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिमला पहुंचे। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान विधायकों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू को अगर बदलना हो तो, किस नेता को वह मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं। पूछा गया कि सरकार की कार्यप्रणाली से कितने संतुष्ट हैं। उधर, सिसिल होटल के बंद कमरों में मंत्रियों, विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों ने क्या-क्या दुख दर्द ब्यां किया है, हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आई है।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को भी मनाने का क्रम जारी
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट डालने वाले पार्टी के छह विधायकों को मनाने का काम भी जारी है। शिमला पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षक इन छह विधायकों से फोन के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी से जुड़े रहने का हवाला देकर और मुख्यमंत्री के प्रति व्याप्त नाराजगियों को दूर करने की बात कहते हुए इन छह विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा को मनाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अलग की बैठक
पार्टी पर्यवेक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ अलग से बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान प्रतिभा सिंह ने संगठन में सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार में नियुक्तियां नहीं देने का मामला बैठक में उठाया। सरकार की ओर से संगठन को तवज्जो नहीं देने की बात भी की।

अपने-अपने नेताओं के समर्थन में चौड़ा मैदान में जुटे कार्यकर्ता
बुधवार दोपहर बाद शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में शुरू हुए बैठकों के दौर के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जुटे रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं के अलग-अलग गुटों ने नारेबाजी की।

Share :
Tagshimachalhindi newsshimla
Previous Article

हिमाचल में सियासी घमासान: कांग्रेस के बागी ...

Next Article

Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी उम्मीदवारों को प्रवेश में अग्निवीरों की भर्ती पत्र जारी

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंत्रियों से मिलने वालों के लिए बदले नियम, रिसेप्शन पर पहले आएगी मेल, तभी मंजूरी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों में कीचड़, लोग बोले– कहां से करें शुरुआत

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPRCA: 1,423 पदों की भर्ती अटकी, जानें कारण

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

    April 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई हिस्सों में हफ्ताभर बारिश, 7 जिलों में ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: सोए हुए अधिकारों पर अदालत मदद नहीं कर सकती

  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़, कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • May 1, 2026

    राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

  • May 1, 2026

    Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

  • May 1, 2026

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

  • May 1, 2026

    Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • May 1, 2026

    Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rahul Gandhi

    राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Rape

    Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Atari

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.