Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: अलर्ट जारी

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: अलर्ट जारी

By hinditvnews
March 1, 2024
155
0
Weather Update

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: आज से तीन दिन तक होगी बारिश; ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट जारी

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 मार्च तक बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है। हालांकि पहले दिन पूरे प्रदेश में इसका असर दिखाई नहीं देगा। मगर, 2 मार्च को पूरे प्रदेश पर इसका असर होगा। इसके बाद धुंध छाएगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 1 से 3 मार्च तक प्रदेश में बारिश होगी। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार रात से बादल छाने शुरू हो गए थे। शुक्रवार को इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। हालांकि पहले दिन पूरे प्रदेश में इसका असर दिखाई नहीं देगा। मगर, 2 मार्च को पूरे प्रदेश पर इसका असर होगा।

 

दूसरे दिन कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी रहेगी। इसके बाद 3 मार्च को भी कुछ जगहों से हल्की से मध्यम बारिश होगी। बादल छाए रहने के कारण इन तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद धुंध छाएगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

फरवरी में प्रदेश में हुई 15.2 एमएम बारिश, सामान्य से 12 प्रतिशत कम
बारिश के लिहाज से फरवरी माह ठीकठाक गया। इस दौरान प्रदेश में 15.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम रही। प्रदेश में इस माह में 17.3 एमएम सामान्य बारिश होती है।

अलग-अलग जिलों में मौसम का हाल

झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। दोपहर को बादलवाही छाने की उम्मीद हैं। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।

सोनीपत में सुबह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली चल रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हवा का प्रवाह थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि हुई है। एक्यूआई 116 दर्ज किया गया।

नारनौल में सुबह से बादल छाए हुए है। नारनौल में न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, दादरी भिवानी, हिसार में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

रेवाड़ी में सुबह से ही धूप निकली हुई है। हवाएं भी चल रही हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

करनाल में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। पानीपत में आसमान में सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला में भी बादल छाए हुए हैं। आज दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। धूप न निकलने से हल्की सर्दी भी महसूस हो रही है। कैथल में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके लिए सुबह सही आसमान में बादल छाए हैं। इससे ठंडक महसूस हुई है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत आज व कल बारिश होने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र में आज मौसम में सुबह से ही बदलाव है। बादल छाए हुए हैं तो ठंडी हवाएं भी चल रही है। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया है। कल शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

Share :
Tagsnews of haryananews of weather updatenews weather of haryana
Previous Article

नफे सिंह हत्याकांड मामला: परिवार को फोन ...

Next Article

आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    पंजाबहरियाणा

    SYL नहर विवाद पर, पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • Jaggu
    हरियाणा

    Haryana Crime: सिरसा में गैंगवार की भेंट चढ़ा देवेंद्र गुग्गू

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Rathi
    हरियाणा

    नफे सिंह हत्याकांड मामला: परिवार को फोन पर धमकी देने वाला पकड़ा

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Ttrain
    हरियाणा

    Haryana: साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस डिरेल, बगल वाले ट्रैक पर थी मालगाड़ी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Haryana: डेरा प्रमुख ने पैरोल/फरलो पर रोक के आदेश को हटाने की मांग की

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Arawali
    हरियाणा

    Haryana Crime: फिर मिले दो कंकाल

    December 5, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Vijay
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी,विद्रोहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आठ महीने में बना दीं साइकोट्रोपिक की 3 करोड़ गोलियां

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.