Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

हरियाणा
Home›हरियाणा›Rewari: लोकसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की नजर

Rewari: लोकसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की नजर

By hinditvnews
March 2, 2024
310
0
Rahul

Rewari: लोकसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की नजर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमेटी का किया गठन

रेवाड़ी प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य स्तर पर और जिलास्तर पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाता है। यह कमेटी इस बात का ध्यान रखती है कि कहीं कोई प्रचार माध्यम में कोई अफवाह या गलत समाचार तो नहीं प्रसारित किया जा रहा, जिससे चुनाव में मतदाता भ्रमित होता हो।

आगामी लोकसभा आम चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पेड न्यूज को लेकर विभिन्न स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी। प्रिंट मीडिया सहित इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। प्रस्तावित चुनाव को लेकर जिला में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला में पेड न्यूज, एमसीएमसी, खर्चा सतर्कता व मीडिया शिकायत को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा पेड न्यूज, एमसीएमसी, एमसीसी, खर्चा सर्तकता व मीडिया शिकायत को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। ऐसे में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में विभिन्न विषयों पर टीमों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पेड न्यूज, एमसीएमसी और मीडिया संबंधी शिकायतों को लेकर बताया कि वर्तमान समय के दौरान चुनाव प्रचार बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी प्रचार को माध्यम बनाकर भारत चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना की जा सकती है और इसी पर कमेटी द्वारा नजर रखी जानी है। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज एक ऐसा विषय है, जिस पर तुरंत संज्ञान लेने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि एमसीएमसी कमेटी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापन की स्वीकृति ली जाती है। ध्यान रखने की बात ये है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोई भी भड़काऊ, धर्म आधारित या कानून एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने जैसे प्रसारण न हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संबंधित टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी को आचार संहिता के उल्लंघन के किसी भी मामले में ढिलाई नहीं बरतनी है और तुरंत इसकी सूचना सक्षम अधिकारी तक पहुंचानी है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान समाचार पत्र, टीवी चैनल, लोकल केबल टीवी, सोशल मीडिया आदि में समाचारों की शुचिता बरकरार रहनी चाहिए। कोई भी फेक या पेड न्यूज मीडिया में नहीं आनी चाहिए। कोई भी संचार माध्यम भ्रामक समाचार प्रसारित करता है तो चुनाव आयोग उसके खिलाफ कार्यवाही कर सकता है।

मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया
चुनाव के दौरान राज्य स्तर पर और जिलास्तर पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाता है। यह कमेटी इस बात का ध्यान रखती है कि कहीं कोई प्रचार माध्यम में कोई अफवाह या गलत समाचार तो नहीं प्रसारित किया जा रहा, जिससे चुनाव में मतदाता भ्रमित होता हो। विज्ञापन या समाचार को लेकर किसी प्रकार की शिकायत है तो उसके लिए निर्वाचन विभाग ने 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया हुआ है।

चुनाव के समय मतदान से पहले वाले दिन और मतदान के दिन किसी भी उम्मीदवार को टीवी चैनल या अखबार में विज्ञापन प्रसारित करवाना है तो उसके लिए एमसीएमसी कमेटी से प्री-सर्टिफिकेट लेना होगा। उन्होंने बताया कि इस विज्ञापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से रजिस्टर्ड राजनैतिक पार्टी के उम्मीदवार को तीन दिन पहले और बाकी उम्मीदवारों को सात दिन पहले कमेटी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। कमेटी विज्ञापन सामग्री की जांच कर दो दिन में अपनी स्वीकृति या अस्वीकृति प्रदान करेगी।

मीडियाकर्मियों को जारी किए जाएंगे दो तरह के पास 
डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मीडिया कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों को दो तरह के पास जारी किए जाएंगे। इनमें से एक मतदान के दिन के लिए होगा और दूसरा मतगणना के लिए जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंपलेट, इश्तहार, बैनर, एलईडी आदि विज्ञापन सामग्री के लिए भी भारत चुनाव आयोग ने अपनी दरें निर्धारित की हुई हैं। उन्हीं के अनुसार उम्मीदवार के चुनाव खर्च में धनराशि को जोड़ा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता के लिए भी स्वीप नाम से अभियान चलाया हुआ है।

 

Share :
Tagsnews of dc rahul hudda in rewarinews of haryananews of loksabha election in haryananews of rewari
Previous Article

सियासी संकट: ‘जल्द गिरेगी हिमाचल सरकार,राणा का ...

Next Article

Shimla : कांग्रेस के बागी विधायकों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    हरियाणा

    बालकनाथ योगी बोले- जनता के लिए दिन-रात खुला रहेगा मेरा दरवाजा

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    हरियाणा

    Haryana News: जयपुर में युवती को कार से कुचलने वाला आरोपी सिरसा से गिरफ्तार

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Bipul
    हरियाणा

    Haryana: पूर्व CM ने क्यों कहा राहुल गांधी 15 वर्षों से बन रहे हैं प्रधानमंत्री?

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    हरियाणा

    Karnal By-Election: करनाल उपचुनाव को चुनौती वाली याचिका खारिज

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    हरियाणा

    Sonipat: गन्नौर में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    हरियाणा

    सीएम नायब सैनी देंगे महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री

    June 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

  • Dharamshala
    धर्मशालाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगाकर शिमला-धर्मशाला हाईवे को फिर किया बाधित

  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं मेरिट लिस्ट संशोधित, अरमान छठे से तीसरे स्थान पर पहुंचा

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.