Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Moradabad Airport: हवाई पट्टी से एयरपोर्ट तक के सफर में लग गए 10 साल, आखिरकार कारोबारियों की मुराद हुई पूरी

Moradabad Airport: हवाई पट्टी से एयरपोर्ट तक के सफर में लग गए 10 साल, आखिरकार कारोबारियों की मुराद हुई पूरी

By hinditvnews
March 10, 2024
785
0
Download (82)

moradabad airport inaugurated: मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी आजमगढ़ से वर्चुअल तौर पर करेंगे। इसके साथ ही लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने की कारोबारियों और जनप्रतिनिधियों की दस साल पुरानी मांग आज पूरी हो जाएगी। मुरादाबाद हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ पीतलनगरी विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है। एक दौर ऐसा भी था जब यहां सिर्फ हवाई पट्टी हुआ करती थी। 2014 में प्रदेश सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू साइन हुआ था। इसके बाद देरी, घोटाला, निलंबन, एनओसी समेत कई बाधाएं आईं और उड़ान की उम्मीदों को पंख लगने में एक दशक लग गया। 21 करोड़ रुपये की लागत से करीब 52 हेक्टेयर भूमि पर हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी फरवरी 2014 में मिली थी।

इसके बाद 2015 में निर्माण शुरू हुआ। निर्माण होते-होते चार साल लग गए। कभी बजट देरी से मिलना तो कभी राजकीय निर्माण निगम की लापरवाही के चलते काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। जब काम पूरा हुआ तो निर्माण निगम के इंजीनियरों ने रनवे के आसपास भराव के लिए मिट्टी की कीमत में खेल कर दिया। लापरवाही सामने आई तो 2019 में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तीन इंजीनियरों को निलंबित किया। इसके बाद कोरोना के कारण निर्माण रुक गया। स्थिति यह हुई कि बाउंड्रीवॉल तोड़कर आसपास के गांवों के युवा रनवे पर दौड़ लगाने लगे। वहां दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित होने लगीं। प्रशासन ने सख्ती कर बाउंड्रीवॉल को दोबारा बनवाया।

एनओसी व रनवे का घर्षण बना था बाधा 

जनवरी 2022 में हवाई अड्डे को लाइसेंस मिल सकता था, लेकिन रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय व पर्यावरण एवं वन विभाग की एनओसी न होने के कारण लाइसेंस अटक गया। फरवरी 2023 में ये तीनों एनओसी एएआई को मिल गईं। अगस्त 2023 में रनवे के घर्षण की परीक्षण के लिए स्पेशल कार दौड़ाई गई तो घर्षण मानक से अधिक पाया गया। इससे लाइसेंस फिर अटक गया। रनवे पर परत बिछाने के बाद एएआई ने फिर डीजीसीए को पत्र भेजा गया। तमाम बाधाओं को पार कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की लगातार मेहनत के बाद 17 नवंबर 2023 को लाइसेंस मिला।

इंडोनेशिया के पायलट उड़ाएंगे 19 सीटर विमान

इंडोनेशिया के पायलट मुरादाबाद से 19 सीटर विमान उड़ाएंगे। बिग चार्टर (फ्लाई बिग) कंपनी के डिप्टी चीफ ऑफ फ्लाइट सेफ्टी अजय चंद्र चौधरी व भवानी शंकर हवाई अड्डे का जायजा ले चुके हैं। उनके साथ यूगोस्लाविया के पायलट कैप्टन केनन भी यहां आए थे। केनन 180 सीटर विमान के पायलट हैं और ऑपरेशनल मामलों के विशेषज्ञ भी हैं। रनवे, एटीसी व ऑपरेशनल एरिया देखने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि चेक इन, सुरक्षा व संचालन के लिए स्टाफ तैनात कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के पायलटों को उड़ान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बिग चार्टर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सस्ती दरों में यात्रियों को फ्लाइट उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। ये कंपनी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी विमानन सेवाएं दे रही है।
मुरादाबाद से उड़ने वाले छोटे विमानों में शौचालय की सुविधा नहीं रहेगी। बीमार यात्रियों को ऐसे में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विमान छोटे होने के अलावा यात्रा का समय भी एक से डेढ़ घंटा ही रहेगा। ऐसे में हवाई जहाज में लोगों को सिर्फ सफर की सुविधा मिलेगी। खानपान, मनोरंजन आदि अन्य सुविधाएं हवाई अड्डे पर उपलब्ध होंगी।

एटीसी टावर से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

अब तक जिला प्रशासन को मौसम का सटीक अनुमान पंतनगर विश्वविद्यालय से मिल पाता था। हवाई अड्डे पर बने एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इतना ही नहीं वहां बैठकर परिचालन टीम विमान के पायलटों को निर्देशित करने के अलावा देश के किसी भी हवाई अड्डे के एटीसी टावर में संपर्क साध सकेगी। इसकी आजमाइश कई बार की जा चुकी है। जल्द ही हवाई अड्डे पर विमान लाए जाएंगे।

Share :
Tagshindi newsMoradabad Airport
Previous Article

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली ...

Next Article

Uttarakhand: ऋषिकेश के होटल में ही जमे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir Ring
    धार्मिकपंजाब

    अद्भुत कलाकारी: मुस्लिम कलाकर ने सोने की अंगूठी पर बनाया राम मंदिर, देखने वाले भी रह गए हैरान; जानें गोल्ड ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Char Dham Yatra: 10 लाख पंजीकरण, CM धामी ने यात्रियों के दर्शन की जिम्मेदारी जताई

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • 17 02 2024 Tamil Nadu 23655157
    राष्ट्रीय

    Tamil Nadu के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; तीन घायल

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • rajeevkumar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार बने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर नजर

    August 7, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: रोडवेज बसों का संकट बढ़ सकता है, 100 बसों के टेंडर में नहीं आई कोई कंपनी

    April 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal news
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    दरकते पहाड़: हिमाचल जार-जार, हम ही कसूरवार,

  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हलचल, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

  • Atal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायू

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.