Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को बरतनी होंगी ये सावधानियां

प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को बरतनी होंगी ये सावधानियां

By hinditvnews
March 15, 2024
262
0
Ayog

Lok Sabha Election 2024: प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को बरतनी होंगी ये सावधानियां, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में इस वर्ष प्रत्याशियों को प्रचार के लिए निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर खासी सावधानी बरतनी होगी। इस बार आयोग ने चुनाव में प्रचार और जुलूस के दौरान वाहनों के इस्तेमाल को लेकर खासी सख्ती दिखाई है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रदेशों को दिए सख्ती से अनुपालन के निर्देश
  2. लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैयारियों में जुटा

देहरादून। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस वर्ष प्रत्याशियों को प्रचार के लिए निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर खासी सावधानी बरतनी होगी। अब प्रचार के दौरान एक साथ 10 वाहनों से अधिक का इस्तेमाल नहीं होगा। इससे अधिक वाहन होने पर 10-10 के समूह में इनका काफिला बनाना होगा। साथ ही जुलूस में शामिल वाहनों के आधार पर खर्च निकाल कर प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।

रोड शो में भी प्रत्याशी आधी सड़क से अधिक का स्थान नहीं ले सकेंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश प्रभावी हो जाएंगे। इस बार आयोग ने चुनाव में प्रचार और जुलूस के दौरान वाहनों के इस्तेमाल को लेकर खासी सख्ती दिखाई है।

10 से अधिक वाहनों के साथ नहीं चल सकेंगे प्रत्याशी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रचार के दौरान प्रत्याशी 10 से अधिक वाहनों के साथ नहीं चल सकेंगे। यदि प्रत्याशी को किसी श्रेणी की सुविधा मिली है तो वह सुरक्षा वाहन इसमें गिना नहीं नहीं जाएगा। प्रचार के दौरान 10 से अधिक वाहन होने पर इन्हें 10-10 के कारवां में बांटा जाएगा। इसमें भी दोनों के बीच 100 मीटर की दूरी रखनी होगी, ताकि यातायात प्रभावित न हो और आमजनता को परेशानी का सामने नहीं करना पड़े। यदि कोई प्रत्याशी इसका उल्लंघन करता है तो फिर यह जिला प्रशासन का दायित्व होगा कि वह ऐसे वाहनों को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक इस्तेमाल नहीं करने दें।

साथ ही रोड शो को लेकर भी यह स्पष्ट किया गया है कि जहां बड़े अस्पताल, ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक अथवा भीड़ वाला बाजार होगा, वहां इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। रोड शो के दौरान आधी सड़क का ही इस्तेमाल होगा। इसमें भी 10 वाहनों का काफिला बनाया जाएगा। इसमें आतिशबाजी और पटाखा चलाने की अनुमति नहीं होगी।

स्कूली बच्चों का भाग लेना पूरी तरह प्रतिबंधित

रोड शो में स्कूली बच्चों का भाग लेना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। सभी प्रचार प्रक्रिया और जुलूस की वीडियोग्राफी भी होगी। सहायक मुख्य निर्वाचन आयुक्त मस्तूदास का कहना है कि वाहनों के उपयोग को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को उसका अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा।

Share :
Tagsnews of cm dhaminews of dehradunnews of haridwarnews of Lok Sabha Election 2024news of uttrakhand
Previous Article

दस वर्ष पुराने सभी कर्मचारियों को पक्का करने ...

Next Article

पंजाब कांग्रेस को झटका: विधायक राजकुमार चब्बेवाल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    उत्तराखण्ड

    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Snow1
    उत्तराखण्ड

    Snowfall in Auli: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    CM Dhami Interview: पांचों सीटें जीतेंगे…लोगों को मतदान का इंतजार

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • उत्तराखण्ड

    देश के 52 टूरिस्ट डेस्टिनेशन में चंपावत भी होगा शामिल, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Nadda
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: हरिद्वार में नड्डा का रोड शो, संतों का लिया आशीर्वाद

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Char dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के लिए इस दिन से मिलेगी हेली सेवा

    March 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Controversy: सीएम सुक्खू बोले- यहां सभी धर्मों का होता है सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

  • Cm Sukhu News
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.