Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

  • Himachal: सुक्खू सरकार का यू-टर्न, मंत्रियों-विधायकों को जुलाई में पूरा वेतन

  • Himachal: अटल टनल पर क्षमता से दोगुना ट्रैफिक, वाहन सीमा तय करने की तैयारी

  • Chitkara University Launches North India's First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›Kangra parliamentary seat: प्रत्याशियों के चेहरों से नहीं छंटी धुंध, इंतजार लंबा खिंच रहा

Kangra parliamentary seat: प्रत्याशियों के चेहरों से नहीं छंटी धुंध, इंतजार लंबा खिंच रहा

By hinditvnews
March 22, 2024
288
0
Images (14)

कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस और भाजपा के चुनावी चेहरों पर छाई धुंध अभी छंटी नहीं है। दोनों ही ओर प्रत्याशी चयन पर मंथन और फैसले का इंतजार लंबा खिंच रहा है। 13 लोगों के आवेदनों के बावजूद कांग्रेस में बात नहीं बन पाई है। प्रदेश नेतृत्व और पार्टी हाईकमान आवेदन करने वालों से हटकर भी कुछ अन्य नामों पर विचार कर रहा है। संकेत है कि आवेदनों को दरकिनार कर हाईकमान किसी और पर भी दाव लगा सकता है। उधर, भाजपा अपने प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज और बागी विधायक सुधीर शर्मा के बीच उलझी है।

कांगड़ा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए देहरा से पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, नूरपुर के नानक चंद कश्यप व सुदर्शन शर्मा, जयसिंहपुर के संजय राणा, नगरोटा बगवां के सतीश कुमार, हटली सिंहुता के डॉ. सुशील कुमार शर्मा, पालमपुर के मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा व केके कटोच, धर्मशाला के अश्वनी कुमार चौधरी व विक्रम चौधरी, कांगड़ा के विनय शर्मा व नागेश्वर मनकोटिया और बैजनाथ से कुलदीप राणा ने आवेदन किए हैं।

सभी ने बाकायदा 10-10 हजार रुपये के शुल्क के साथ अपना विस्तृत ब्योरा सौंप कर दावेदारी जताई है, लेकिन पार्टी स्तर पर कुछ और नाम भी चयन प्रक्रिया में जोड़ लिए गए हैं। कांगड़ा प्रदेश की सियासत की धुरी माना जाता है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फोकस भी कांगड़ा पर है। आम चुनाव का बिगुल बजने से पहले सीएम के धुआंधार दौरे इसका संकेत पहले ही दे चुके हैं। संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के 11 विधायकों की मौजूदगी उन्हें कांगड़ा सीट से उम्मीद भी बंधा रही है। इसलिए, दमदार प्रत्याशी की तलाश में आवेदन करने वालों से अलग नामों को भी शामिल कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया और सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान के नाम पर भी चर्चा चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा,  सेवा विस्तार पर चल रहे कांगड़ा के सीएमओ डॉ. सुशील कुमार शर्मा और पूर्व सैन्य अधिकारी धर्मवीर राणा भी दौड़ में हैं। भाजपा में कांगड़ा सीट से त्रिलोक कपूर व राजीव भारद्वाज के नाम पैनल में बताए जा रहे हैं। त्रिलोक कपूर गद्दी राजपूत हैं और जनजातीय मतदाताओं का इस सीट पर खासा प्रभाव है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गुड बुक्स  में भी उन्हें माना जाता है। बात करें ब्राह्मण चेहरे की तो राजीव भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबियों में गिने जाते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की बगावत ने टिकट को लेकर तीसरा कोण भी बना दिया है। बदले सियासी समीकरण में सुधीर शर्मा की भूमिका तय करना भी पार्टी हाईकमान के लिए जरूरी हो गया है। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा से सिटिंग एमपी किशन कपूर का नाम हालांकि पीछे हो गया है, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह इंतजार कर रहे हैं।

Share :
TagsElection 2024loksabha election 2024
Previous Article

Himachal News: अयोग्य घोषित विधायकों के क्षेत्रों ...

Next Article

लोकसभा चुनाव: मतदान नहीं करने दिया तो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: उपचुनाव के लिए ईवीएम के साथ रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत, देहरा बनी हॉट सीट

    July 8, 2024
    By hinditvnews
  • 07 02 2024 Taran Taran 23647478
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा, तरनतारन से भरी हुंकार; आप के ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal By-Election: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए थमा चुनावी शोर, कल होगा मतदान; 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    तीन बजे तक नालागढ़ में सबसे अधिक 63 फीसदी मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

    July 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

  • Rohtang
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

  • Cm Sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार, शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं’

Timeline

  • June 8, 2026

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • June 8, 2026

    Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

  • June 8, 2026

    Himachal: सुक्खू सरकार का यू-टर्न, मंत्रियों-विधायकों को जुलाई में पूरा वेतन

  • June 8, 2026

    Himachal: अटल टनल पर क्षमता से दोगुना ट्रैफिक, वाहन सीमा तय करने की तैयारी

  • June 6, 2026

    Chitkara University Launches North India's First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal Pradesh Shimla

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Heli

    Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Cm

    Himachal: सुक्खू सरकार का यू-टर्न, मंत्रियों-विधायकों को जुलाई में पूरा वेतन

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.