Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पंजाब
Home›पंजाब›जहरीली शराब का तांडव: जहां तीन दिन में 21 की गई जान वहां दस-दस रुपये में बिकती है मौत

जहरीली शराब का तांडव: जहां तीन दिन में 21 की गई जान वहां दस-दस रुपये में बिकती है मौत

By hinditvnews
March 23, 2024
210
0
Sharab

जहरीली शराब का तांडव: जहां तीन दिन में 21 की गई जान वहां दस-दस रुपये में बिकती है मौत.

संगरूर सीएम भगवंत मान का जिला है। जैसे ही गुज्जरां और टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में जहरीली शराब से मौत की खबरें आई तो प्रशासन ने हरकत में आते हुए वहां सर्च ऑपरेशन चलाया और गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के लिए हाईपावर कमेटी भी बना दी गई है।

पंजाब के संगरूर में तीन दिन से जहरीली शराब ने मौत का तांडव मचा रखा है। दिड़बा के गांव गुज्जरां में नौ लोगों की मौत का दर्द कम भी नहीं हुआ था कि गुरुवार से सुनाम की टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में लोग दम तोड़ने लगे। यहां भी कारण जहरीली शराब ही बना।

संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है। इसके अलावा दो मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा भी यहीं से आते हैं। ऐसे में जैसे ही संगरूर का मामला सामने आया तो पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए लेकिन दर्द पर मरहम लगाने में ये नाकाफी है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर ढिल्लों आईपीएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी, जिसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल आईपीएस और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे शामिल हैं, जांच की निगरानी करेंगे।

 

बुधवार से शुरू हुआ था सिलसिला
बुधवार को संगरूर के दिड़बा के नजदीकी गांव गुज्जरां में चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो व्यक्ति सगे भाई थे। गांव गुज्जरां निवासियों ने बताया कि उनके गांव के भोला सिंह (50), परगट सिंह (42), निर्मल सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) ने मंगलवार रात को गांव के ही किसी व्यक्ति से शराब लेकर पी थी। सुबह लगभग 4 बजे के आसपास उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूरी करते थे।
गुरुवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। इसके बाद पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना को गिरफ्तार कर लिया। लगा कि सिलसिला थम गया लेकिन गुरुवार रात को सुनाम की टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में मौत ने झपट्टा मारा। सुबह होते होते बस्ती के आठ लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई। कारण जहरीली शराब ही बनी। बस्ती में औरतों और बच्चों के रोने की ही आवाजें आ रही थीं। शनिवार का दिन भी चार लोगों की मौत की मनहूस खबर लेकर आया।

पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जिस ब्रांड की शराब पीने से गुज्जरां में नौ लोगों की मौत हुई थी, उसी ब्रांड की जहरीली शराब सुनाम में भी बिक रही थी।

10-10 रुपये में खुले में बिकती है शराब
टिब्बी रविदासपुरा बस्ती की लोगों ने बताया कि यहां शराब का धंधा सरेआम चलता है। सस्ती व खुल शराब देने का लालच देकर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां खुले सरसों के तेल की तरह 10-10 रुपये में शराब का पैग बनाकर बेचा जाता है।

बीते तीन दिन में 16 की गई जान
संगरूर जिले में जहरीली शराब के कारण तीन दिन में 20 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को गांव गुज्जरां में चार, वीरवार को पांच, शुक्रवार को सुनाम में आठ और शनिवार को चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है।

Share :
Tagsnews of alcohal in punjabnews of chandigarhnews of cm bhagwat maan singhnews of punjabnews of sangroor punjab
Previous Article

Uttarakhand Weather: होली पर साफ रहेगा मौसम

Next Article

Highcourt: पंजाब की आबकारी नीति को चुनौती

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Lok
    पंजाब

    सियासत: मन का भेद नहीं देते पंजाबी, कई बार किया चौंकाने वाला उलटफेर

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Siddu
    पंजाब

    नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की लीडरशिप पर एक बार फिर बोला हमला

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab Garmi
    पंजाब

    Punjab@46.6: भीषण गरमी में झुलस रहे पंजाबी, बठिंडा सबसे गर्म..

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Kapurthala: सिविल अस्पताल के क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिला कर्मी का दामाद और कुत्ता जिंदा जले

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Kuljeet Singh
    पंजाब

    भाजपा के कुलजीत बने सीनियर डिप्टी मेयर

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    अलग है संगरूर के मतदाताओं का मिजाज… ये जिताने के लिए नहीं, हराने के लिए देते हैं वोट

    April 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस: पहली बार सभी नए कांस्टेबल को मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग, नियमों में कई बदलाव

  • Aag
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP फॉरेस्ट फायर: 9 दिन में 113 हेक्टेयर जंगल राख

  • Download (57)
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    IND vs ENG: धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच का 1000 रुपये में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.