Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›रैली अपडेट: पीएम मोदी की पसंद बना ये शहर, तीसरी बार यहीं से भरेंगे हुंकार

रैली अपडेट: पीएम मोदी की पसंद बना ये शहर, तीसरी बार यहीं से भरेंगे हुंकार

By hinditvnews
March 27, 2024
239
0
Pm Modi

रैली अपडेट: पीएम मोदी की पसंद बना ये शहर, तीसरी बार यहीं से भरेंगे हुंकार, मंच पर पहली बार साथ दिखेंगे जयंत

Lok Sabha Election 2024 : यूपी का ये शहर पीएम मोदी की पसंद बन गया है। पीएम मोदी तीसरी बार भी यहीं से चुनावी हुंकार भरेंगे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

मिशन 2024 को फतेह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार क्रांतिधरा को ही चुना है। 31 मार्च को पीएम मोदी मेरठ से ही अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। मोदी की ये रैली मोदीपुरम में केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के पास ग्राउंड में होगी। रैली में रालोद के मुखिया चौधरी जयंत पहली बार प्रधानमंत्री के साथ मंच पर नजर आएंगे।

क्रांतिधरा से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी
मिशन 2024 को फतेह करने के लिए पीएम मोदी तीसरी बार क्रांतिधरा से हुंकार भरेंगे। भाजपा पूरी तरह से चुनावी जंग में उतर गई है। बुधवार से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम में सम्मेलन करके चुनाव की कमान संभालेंगे। 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में सियासी तापमान बढ़ाएंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली रैली होगी। वे अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह मेरठ से ही करने जा रहे हैं। यूं भी कह सकते हैं कि भाजपा को क्रांतिधरा से शुरुआत रास आ रही है।

बता दें कि 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली रैली मेरठ में की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही शंखनाद किया। माना जा रहा है कि मेरठ की इस रैली से प्रधानमंत्री गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, शामली और सहारनपुर तक को साधेंगे।

दूसरी रैली पश्चिम में मुरादाबाद मंडल के किसी एक जिले में हो सकती है। भाजपा का रालोद के साथ गठबंधन हो चुका है। बागपत और बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में गई हैं। ऐसे में चौधरी जयंत भी इस रैली में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब चौधरी जयंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

रैली को लेकर बनाई रणनीति
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी जुट जाएं। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया, क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, प्रत्याशी अरुण गोविल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा और मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कृषि विवि के ग्राउंड और केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में नए कोल्ड स्टोरेज के बाहर बने ग्राउंड का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम-एसएसपी ने ग्राउंड में कितने लोग बैठ सकते हैं। कहां-कहां से वाहन आएंगे। कहां पर हेलीपैड और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, इसको लेकर मंथन किया। हालांकि रैली स्थल और समय के बारे में अभी अधिकारिक तौर पर कार्यक्रम नहीं आया है।
Share :
Tagsnews of election 2024news of Lok Sabha Election 2024news of meerutnews of narender modinews of uttar pradesh
Previous Article

LokSabha Elections: रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी सपा ...

Next Article

PL 2024: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को मिले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vrindavan
    उत्तर प्रदेश

    Banke Bihari Mandir में भीड़ से फिर बिगड़े हालात

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ प्रयागराज के लिए मेरठ से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • उत्तर प्रदेश

    UP: 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ कर सीएम बोले- पहले इटावा और सैफई के नाम से लोग डरते थे

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Yadav
    उत्तर प्रदेश

    LokSabha Elections: रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी सपा प्रत्याशी

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Sardhnaa
    उत्तर प्रदेश

    UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में टकराव

    January 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Manali
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    New Year Celebration: नए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार

  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत

  • Baddi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विद्युत ठेकेदारों का नए टेंडर भरने से इनकार

Timeline

  • September 16, 2026

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • September 16, 2026

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • September 16, 2026

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • September 16, 2026

    Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • September 16, 2026

    Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors ...

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.