Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

  • Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

  • 5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

  • VERO MODA Launches the Marilyn Monroe Capsule Collection

  • GoCredit Launches Free Loan App Checker to Verify If a Lending App Is Real, Fake or RBI Registered

धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो करना होगा नौ साल का इंतजार

तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो करना होगा नौ साल का इंतजार

By hinditvnews
March 28, 2024
343
0
Tara

Shimla News: तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो करना होगा नौ साल का इंतजार

तारादेवी मंदिर में रविवार के भंडारे के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। मौजूदा समय में मंदिर में 2014 में बुक करवाए गए भंडारे रविवार को हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में अगर आज श्रद्धालुओं के लिए रविवार का भंडारा बुक करवाया जाए तो नौ साल के बाद बारी आएगी। मंदिर में रविवार के भंडारे के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। रविवार के भंडारे के लिए बुकिंग करवाने पर 2032 की तारीख मिल रही है। मौजूदा समय में मंदिर में 2014 में बुक करवाए गए भंडारे रविवार को हो रहे हैं। तारा माता पर श्रद्धा और रविवार को छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते लोगों का रविवार के दिन भंडारा करवाने का रुझान रहता है। तीन से साढ़े तीन हजार श्रद्धालु रविवार के दिन भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही देश-विदेश से भी श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए तारादेवी पहुंचते हैं। तारादेवी मंदिर प्रबंधक अनिल शांडिल ने बताया कि मंदिर में 2014 के रविवार के लिए बुक करवाए गए भंडारे करवाए जा रहे हैं। अब बुकिंग करने पर 2032 और 2033 में भंडारा करवाने का मौका मिल पाएगा।

उन्होंने बताया कि साल में रविवार के 52 भंडारे ही हो पाते हैं। दो साल कोरोनाकाल के चलते भंडारे नहीं हो पाए। इससे वेटिंग बढ़ गई है। इसलिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नवरात्रों में भी भंडारा करवाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी वेटिंग रहती है। उन्होंने बताया कि 1996 से मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे होने शुरू हुए थे। श्रद्धालुओं का रविवार, नवरात्र और मंगलवार को भंडारे करवाने के लिए तांता लगा रहता है। साल में कुल 72 भंडारे ही मंदिर में हो पाते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा मंगलवार का भंडारा करवाने के लिए श्रद्धालुओं की तीन साल की वेटिंग चल रही है।

साल में साढ़े तीन लाख श्रद्धालु करते हैं तारा माता के दर्शन
मंदिर प्रबंधक के अनुसार साल में साढ़े तीन लाख श्रद्धालु तारा माता के आगे शीश नवाते हैं। अप्रैल से जून में टुरिस्ट सीजन के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारादेवी आते हैं। देश- विदेश से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। इसके साथ ही मंदिर में नवरात्रों पर भक्तों का तांता लगा रहता है। रविवार के दिन ही तीन हजार श्रद्धालु मंदिर आते हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।

रविवार को निगम तारादेवी के लिए चलाता है स्पेशल बसें
तारादेवी मंदिर के लिए रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम स्पेशल बसों का संचालन करता है। रविवार को पुराने बस अड्डे से एचआरटीसी की 20 से 22 बसें चलती हैं। मंदिर के लिए आवाजाही करने के लिए निगम की बसें पैक होती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई जाती है।

दस महान विद्याओं में से एक हैं तारा देवी
राजधानी की प्रसिद्ध तारादेवी दस महान विद्याओं में से एक मानी जाती हैं। मंदिर के पुजारी पंडित कमलेश ने बताया कि तारा माता अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं और हर मनोकामना पूरी करती हैं। मंदिर में अष्टधातु से बनी तारा देवी की मूर्ति, माता काली और माता सरस्वती की मूर्ति विराजमान है। सुबह 06:00 बजे से रात 08:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला रहता है।
Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of shimlanews of tara devi temple in himachalnews of tara devi temple in shimla
Previous Article

13वीं लोकसभा के लिए 1999 में शिमला ...

Next Article

Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Indira
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    आचार संहिता लगने के बाद इस योजना से हटाई गई CM सुक्‍खू और इंदिरा गांधी की फोटो

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचपीटीडीसी होटलों की बुकिंग निजी पोर्टल पर भी होगी

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Computer teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla:शिक्षक संघ ने CM सुक्खू का जताया आभार

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Jairam
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सियासी संग्राम पर जयराम ठाकुर की चुटकी

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • 2024
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा चुनाव में 33.38% महिलाओं ने किया था मतदान

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Sujanpur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत राणा की जीत

    June 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • Milkfedhim
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिम घी 50 रुपये किलो महंगा, मिल्कफेड ने बढ़ाए दाम

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत, 18 से फिर बदलेगा मौसम

Timeline

  • September 1, 2026

    Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

  • September 1, 2026

    Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

  • September 1, 2026

    5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

  • September 1, 2026

    VERO MODA Launches the Marilyn Monroe Capsule Collection

  • September 1, 2026

    GoCredit Launches Free Loan App Checker to Verify If a Lending App Is Real, Fake or RBI Registered

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

    Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

    Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • 5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

    5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.