Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

NetflixOTTतकनीकीफ़िल्म
Home›फ़िल्म›Netflix›Merry Christmas: कटरीना और विजय सेतुपति की फिल्म के तमिल-हिंदी वर्जन का होगा अलग-अलग प्रमोशन, जानिए वजह?

Merry Christmas: कटरीना और विजय सेतुपति की फिल्म के तमिल-हिंदी वर्जन का होगा अलग-अलग प्रमोशन, जानिए वजह?

By hinditvnews
August 14, 2023
561
0
merry-christmas FILM

Merry Christmas Posters in Tamil and Hindi श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की कास्टिंग है। बॉलीवुड और साउथ का यह कॉम्बिनेशन एक दिलचस्प कहानी की तरफ इशारा कर रहा है। यही वजह है कि लोग मेरी क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2023 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। मेरी क्रिसमस इसी साल दिसम्बर में रिलीज होने वाली है और अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।

तमिल और हिंदी में बनी मेरी क्रिसमस को लेकर मेकर्स ने घोषणा की है कि इसके दोनों वर्जनों का प्रमोशन बिल्कुल अलग किया जाएगा और इसकी शुरुआत पोस्टर्स से होगी।

तमिल और हिंदी भाषाओं के लिए बिल्कुल अलग पोस्टर डिजाइन किये जा रहे हैं। आम तौर पर जब कोई फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होती है तो पोस्टर सेम रहते हैं, मगर उस पर लिखी भाषा बदल जाती है।

जारी हुए Merry Christmas के दो अलग-अलग पोस्टर्स
टिप्स फिल्म और मैचबॉक्स पिक्चर्स ने पिछले महीने मेरी क्रिसमस के दो पोस्टर्स रिलीज कर दिए थे। यह पोस्टर हिंदी और तमिल में अलग-अलग जारी किए गए हैं। दोनों ही तरफ के दर्शक पोस्टर्स को एक दूसरे से बेहतर बता रहे हैं। तमिल पोस्टर की बात करें तो इसमें कैटरीना विजय सेतुपति की तरफ देखती नजर आ रही हैं।

वहीं, हिंदी पोस्टर में दोनों से टकराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में जलता हुआ रीगल सिनेमा, पिंजरे से उड़ता पंछी, अंधेरे में टेडी बीयर लिए खड़ा शख्स और हवा में उड़ता गुब्बारा दिखाई दे रहा है।

अलग-अलग भाषाओं की है स्टार कास्ट
श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म मेरी क्रिसमस हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा है। मेरी क्रिसमस को अलग-अलग सहयोगी कलाकारों के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है।

गौरतलब है कि हिंदी भाषा में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं, जबकि तमिल में राधिका सरतकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कई साल पहले ऐसा मणि रत्नम ने रावण के साथ किया था। यह साथ-साथ हिंदी और तमिल में शूट की गयी थी। हिंदी वर्जन में अभिषेक बच्चन ने रावण का टाइटल रोल निभाया था, जबकि तमिल में यह किरदार विक्रम ने प्ले किया था, जो हिंदी वर्जन में पुलिस अधिकारी के रोल में थे।
कटरीना के साथ विजय पहली बार
मेरी क्रिसमस के दोनों पोस्टर विंटेज वाइब्स दे रहे हैं। हिंदी पोस्टर को देखकर कोई भी फिल्म में पुराने बॉम्बे को देखने की उम्मीद कर सकता है। हिंदी के पोस्टर पर टैगलाइन में लिखा है, ‘रात जितनी संगीन होगी, सुबह उतनी रंगीन होगी।’

साथ ही दोनो पोस्टर्स में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति का इंटेंस लुक है। पर्दे पर दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। यह भी फैंस के उत्साह की वजह है।

Share :
TagsfilmMerry ChristmasNEW FILM KATRINANEWS FILMOTTकटरीना
Previous Article

Himachal: हिमाचल में बारिश से तबाही, कई ...

Next Article

Shimla Landslide: पोती के जन्मदिन की पूजा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 12 08 2023 Omg 2 1 23499259
    NetflixOTTफ़िल्म

    OMG 2 Box Office Collection: सनी देओल के आगे फीके पड़े अक्षय कुमार, महज इतने करोड़ से हुई पहले दिन ...

    August 12, 2023
    By hinditvnews
  • gadar 2 news
    फ़िल्म

    Entertainment Top News 21 Aug: सनी देओल के बंगले की नीलामी टली, 400 करोड़ के ‘गदर 2’ पहुंची करीब, 5 ...

    August 21, 2023
    By hinditvnews
  • New Ott 1691517822
    NetflixOTTफ़िल्म

    New OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी, आ गई ‘मेड इन हेवन 2’ भी, देखिए 9 फिल्में-वेब ...

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Anil
    मनोरंजन

    Anil Kapoor: ‘दाे बड़े एक्टर्स एक साथ काम नहीं करना चाहते’

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Bhool Bhulaiyya 3
    फ़िल्ममनोरंजन

    Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ के टाइटल ट्रैक को लेकर दिलजीत-कार्तिक ने दी ये प्रतिक्रिया

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Jawan, Pathan
    फ़िल्म

    Jawan 500 Cr: ‘गदर 2’ को इसलिए नहीं खतरा

    September 20, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Police
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 34 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तेंलगाना सीएम के शपथ समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.