Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›6 साल से दोस्ती…युवती पर क्यों किया हमला? हो गया खुलासा

6 साल से दोस्ती…युवती पर क्यों किया हमला? हो गया खुलासा

By hinditvnews
April 22, 2024
489
0
Palampur

पालमपुर कांडः शादी में मुलाकात, 6 साल से दोस्ती…युवती पर क्यों किया हमला? हो गया खुलासा

पालमपुर(कांगड़ा). हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर (Palampur) में युवती पर जानलेवा हमले की परतें अब खुलने लगी हैं. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और वह दो दिन के रिमांड पर है. वहीं, घायल युवती चंडीगढ़ पीजीआई (PGI Chandigarh) में दाखिल है और उसका इलाज चल रहा है. युवती के हाथ की सोमवार को सर्जरी होने जा रही है. फिलहाल, वह थोड़ी बातचीत कर रही है. हाथ में ज्यादा अधिक घाव हैं.

जानकारी के अनुसार, पूरे मसले पर पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद अब हिमाचल की कांगड़ा पुलिस (Kangra Police) ने मामले की पूरी कहानी मीडिया के जरिये लोगों के सामने रखी है. कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर पूरा मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को छह साल से जानते थे. आरोपी युवक ने छह साल पहले युवती को एक शादी में देखा था और फिर सोशल मीडिया के जरिये दोनों का संपर्क हुआ और बातचीत हुई.

एसपी  ने कहा कि उन्होंने खुद आरोपी से पूछताछ की है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग में पिछले सात-आठ साल से नौकरी कर रहा है. यह अपनी रिश्तेदार की शादी में 6 साल पहले गई थी. वहीं, शादी में इसने पीड़िता को देखा था और तब से दोनों में कॉल के माध्यम से बातचीत होने लगी. करीब 3 साल बाद इसे पता चला कि पीड़िता किसी एक और लड़के से बात करती है.

15 दिन से युवक का नंबर ब्लाक किया

युवती ने पिछले 15-20 दिन से इसका नंबर ब्लॉक कर दिया और बातचीत नहीं कर रही थी. इस दौरान 20 अप्रैल के दिन भी आरोपी युवक लड़की से बात करना चाहता था. इस दौरान वह पालमपुर बस स्टैंड पहुंचा और युवती से बात करनी चाही. लेकिन उसने मना कर दिया. इस दौरान उसने अपना आपा खो बैठा और तेजधार हथियार से वार किए. गौरतलब है कि घर पर लड़की के रिश्ते की भी बात चल रही थी. लड़की के पिता पेंटर का काम करते हैं. उसका एक छोटा भाई है. मां गृहिणी है.

क्या कहती हैं एसपी कांगड़ा

एसपी ने बताया कि भारतीय दंड सहिंता धारा 307, 326, 323, 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वारदात में एक छात्रा को हाथ, बाजू, सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की सहायता से पीड़िता को पहले सिविल अस्पताल पालमपुर और फिर टांडा अस्पताल ले जाया गया था. जहाँ से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर किया गया. अब पीड़िता की हालत में काफी सुधार है.एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया में इसके केस से सम्बंधित अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिस पर पुलिस की साइबर सेल टीम निरंतर नज़र बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

किसने दी थी पुलिस को सूचना

घटना के बाद पालमपुर के स्थानीय निवासी मनेंद्र ने पुलिस को सूचना देने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की है. एसपी का कहना है कि युवक के बारे में गांव से भी पता किया गया है और वह ड्रग एडिक्ट नहीं है. घटना के दौरान भी उसने नशा नहीं किया था. फिलहाल, पूरे मामले में लोगों में भारी गुस्सा है और रविवार को पालमपुर थाने के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया था.

 

Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of kangranews of palampurnews of shimla
Previous Article

Lok Sabha Election: हिमाचल के तीन पूर्व ...

Next Article

Himachal Election: पुलिस अब तक 1.95 करोड़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Air Quality Index: नालागढ़, कालाअंब से भी खराब हो गई शिमला और धर्मशाला की आबोहवा

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Raina
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Road Accident: क्रिकेटर सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा सत्र में तीसरे दिन भी हंगामा

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Rampur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रामपुर ब्रो पुलिस का जुए पर बड़ा एक्‍शन

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    Uncategorizedऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीआईडी इंस्पेक्टर बन शातिर ने फोन कर रखी रकम की डिमांड

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बनाई जाएगी Eco Friendly Market

    December 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रणौत का हिमाचल सरकार पर आरोप

  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर अब अलग टैक्स, कैबिनेट में होगा फैसला

  • Nathpa Jhakri Dam
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सूखे की मार : नदियों में घटा जलस्तर, 85 फीसदी तक गिर गया बिजली परियोजनाओं में उत्पादन

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.