Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

By hinditvnews
May 16, 2024
153
0
Sukkhu

Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक, तैयार किया ये प्लान

Himachal Politics कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़े उलट फेर के बाद छह बागी विधायक सहित तीन निर्दलीय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के जिन छह विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी उन्हें उपचुनाव के लिए भाजपा ने उन्हीं क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। जहां से वे विधायक रहे। ऐसे में सीएम सुक्खू ने भी उपचुनाव को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  1. मुख्यमंत्री का धर्मशाला, सुजानपुर व बड़सर पर ज्यादा फोकस
  2. तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की पांच-पांच सभाएं प्रस्तावित
  3. तीनों हलकों में भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर उतारे हैं बागी विधायक रणवीर ठाकुर

हमीरपुर। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं के हलकों पर विशेष फोकस है। छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुजानपुर, धर्मशाला व बड़सर में सुक्खू के अधिक कार्यक्रम रखे गए हैं। धर्मशाला से चुनाव लड़ रहे सुधीर शर्मा को सुक्खू विद्रोही नेताओं का सरगना बताते रहे हैं।

लोकसभा की चारों सीटें जीतना का लक्ष्य

वहीं, सुजानपुर से राजेंद्र राणा व बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल पर भी हमलावर रहे हैं। मुख्यमंत्री इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सभाएं करेंगे।  मुख्यमंत्री सुक्खू चुनाव में दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं। एक तो लोकसभा की चारों सीटें जीतना लक्ष्य है, दूसरी तरफ विधानसभा उपचुनाव जीतकर सरकार को मजबूत करना है।

हमीरपुर जिला में सुजानपुर और बड़सर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री का यह गृह जिला है, इसलिए वह हर हाल में ये सीटें जीतना चाह रहे हैं।

यदि मुख्यमंत्री इन सीटों पर जीत दर्ज नहीं करवा पाते हैं तो पार्टी के भीतर और बाहर उन पर दबाव बढ़ेगा। मुख्यमंत्री का फोकस धर्मशाला सीट पर अधिक है। सुक्खू कभी नहीं चाहते कि सुधीर शर्मा फिर से विधानसभा पहुंचें।

देविंदर जग्गी को बनाया धर्मशाला से उम्मीदवार

धर्मशाला में सुक्खू ने अपनी करीबी देविंदर जग्गी को टिकट दिलाया है। वह जग्गी को जिताने में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हमीरपुर के साथ लगता दूसरा ऐसा जिला ऊना है, जहां पर विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। हमीरपुर में सक्रिय रहते सीएम कुटलैहड़ और गगरेट पर भी नजर रख सकेंगे।

सुक्खू लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के चलते प्रदेश के हर जिला का दौरा कर चुके हैं, ताकि अधिक समय हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर फोकस किया जाए।

चुनाव की घोषणा के बाद सीएम दो बार पहुंचे सुजानपुर चुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में दो बार जा चुके हैं।

पार्टी प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा के नामांकन व सभा के अलावा सीएम टिकट तय होने से पहले भी सुजानपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सुजानपुर के विश्राम गृह में नेताओं व पदाधिकारियों के साथ टिकट को लेकर रणनीति बनाई थी। वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी सुभाष चंद ढटवालिया के नामांकन के दौरान ही पहुंचे।

Share :
Tagsnews of cm sukkhu himachalnews of himachalnews of lok sabha chunav 2024 himachalnews of lok sabha electtion 2024 himachalnews of shimla
Previous Article

Earthquake Today: हिमाचल में किन्नाैर जिले में ...

Next Article

Lahul News: बर्फ के दीदार के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bsf
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    BSF के जवानों ने माउंट मनास्लु को किया फतह

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Veer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल के चुनावी दंगल में दिग्गजों की भी लगती रही है पीठ

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Baddi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विद्युत ठेकेदारों का नए टेंडर भरने से इनकार

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: संदिग्ध हालत में मिल महिला का शव

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: रिज पर फिर सजी दुकानें, कारोबारी भड़के

    May 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Update
    manaliWeatherकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश और हिमपात का येलो अलर्ट जारी

  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: गैमन ब्रिज के पास खाई में गिरी कार

  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 1023 नए टीजीटी

Timeline

  • March 19, 2026

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • March 19, 2026

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • March 19, 2026

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • March 19, 2026

    "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • March 19, 2026

    Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Taskus Marks International Women's Day With Diversity Hiring Drive And Women Focused Initiatives Across India

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • L&t Edutech And Galgotias University Launch First Of Its Kind Advanced Ev Centre Of Excellence In India To Prepare Students For The Ev Future

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to ...

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Signify Bets Big On Cricket: Ecolink Becomes Associate Sponsor For Rajasthan Royals

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.