Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाबहरियाणा
Home›पंजाब›हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस! : 64.80 फीसदी मतदान से बढ़ा असमंजस

हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस! : 64.80 फीसदी मतदान से बढ़ा असमंजस

By hinditvnews
May 27, 2024
144
0
Haryana

हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस! : 64.80 फीसदी मतदान से बढ़ा असमंजस, जानिए क्या कहता है चार चुनावों का ट्रेंड

हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान हो चुका है। चुनाव में  64.80 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले चार चुनावों के नतीजे देखने से एक बात स्पष्ट है कि जब मतदान 70 फीसदी पहुंचा तो फायदा भाजपा को मिला। वहीं, जब मतदान 70 फीसदी से नीचे रहा तो फायदा कांग्रेस को मिला है।

हरियाणा के लोकसभा चुनाव में इस बार 5.34 फीसदी कम मतदान ने सभी राजनीतिक दलों को असमंजस में डाल दिया है। सभी अपने-अपने हिसाब से गुणा-भाग लगाकर जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान कम या ज्यादा होने से किस दल को फायदा या नुकसान हुआ है इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है। परिणाम मिला-जुला ही रहा है।

2019 में हरियाणा में 70.34 फीसदी मतदान हुआ तो भाजपा को 58.2 फीसदी वोट हासिल हुए और भाजपा ने राज्य की सभी दस सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस 28.5 फीसदी पर ही आकर सिमट गई। इसी तरह 2014 में जब 71.45 फीसदी मतदान हुआ तो भाजपा को सात सीटें मिलीं और वोट शेयर 34.8 फीसदी रहा। हालांकि 2014 के चुनाव में मोदी की प्रचंड लहर थी और कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी।

कांग्रेस को बंधी उम्मीद
वहीं, 2019 में बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक और राष्ट्रवाद की लहर थी। उधर मतदान कम होने से कांग्रेस को उम्मीद बंधी है। कांग्रेस का कहना है कि इस बार चुनावी नतीजे काफी बेहतर होने वाले हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि वह राज्य में छह से आठ सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, दो चुनावों से पहले 2009 में जब मतदान 67.49 फीसदी हुआ तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को दिखा। कांग्रेस का वोटशेयर 41.8 फीसदी रहा और राज्य में नौ सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पहले 2004 में जब मतदान 66.72 फीसदी हुआ तो उस दौरान भी कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत हासिल की और 42 फीसदी मत हासिल किए।

5.34 फीसदी कम मतदान से कांग्रेस को कितना फायदा
कम मतदान से भले ही कांग्रेस खुद को मजबूत मान रही हो, मगर पार्टी के लिए इतना आसान नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पिछले चुनाव के मुकाबले कुल मतदान 5.34 फीसदी घटा है। यदि भाजपा को इतने ही वोटों का नुकसान हुआ है तो बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली सीटों पर भाजपा का जीत का मार्जिन कम हो सकता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को करीब 30 फीसदी

ज्यादा वोट मिले थे। इतने बड़े जीत के अंतर को पाटना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। यह एक ही स्थिति में संभव है जब एक तरफा मतदान हुआ हो। जबकि अधिकतर सीटों पर मुकाबला कांटे का रहा है। वहीं, यह मान लें कि इतनी फीसदी वोटों का फायदा कांग्रेस को हुआ है तो कांग्रेस उन सीटों पर कमाल कर सकती है, जहां पिछले चुनाव में जीत का अंतर कम रहा था। पिछले चुनाव में राज्य की
सिर्फ दो सीटें ऐसी थी, जहां जीत का मार्जिन थोड़ा कम था। रोहतक में सात हजार वोटों का अंतर था, जबकि सोनीपत में डेढ़ लाख वोटों का। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों सीटों पर कांग्रेस भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइसेंज व एमडीयू रोहतक अकेडमिक अफेयर्स के पूर्व डीन प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार कोई लहर या उत्साह नहीं होने की वजह से स्विंग वोटर भाजपा के पक्ष में नहीं गया है। इसका फायदा विपक्ष को मिल सकता है। उन्होंने बताया, जिन सीटों पर कांटे की टक्कर है, वहां भी विपक्ष को फायदा मिलेगा। जिन सीटों पर तीसरा उम्मीदवार मजबूत है तो उसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। यह देखने वाली बात होगी कि विपक्ष को जो फायदा मिल रहा है, क्या वह सीटों में बदल पाएगा या नहीं।

हरियाणा में कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा माहौल दिखा। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी रही है। जनता ने वोट के माध्यम से अपना निर्णय दे दिया है। यह चुनाव जनता का था। कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर दमदार जीत दर्ज करने जा रही है। – चांदवीर हुड्डा, मीडिया इंचार्ज हरियाणा कांग्रेस

पीएम मोदी के दस साल और पूर्व सीएम मनोहर लाल के साढ़े नौ सालों के कार्यों को देखते हुए हरियाणा की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मना बना लिया है। मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह सकता है कि भाजपा दसों लोकसभा सीट के साथ करनाल उपचुनाव में जीत हासिल करने जा रही है। जनता ने विपक्ष के झूठ के पुलिंदे को नकार दिया है। – प्रवीन अत्रे, मीडिया सेक्रेटरी सीएम

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of haaryananews of lok sabha electtion 2024 in haryananews of punjab
Previous Article

तपती-जलती गर्मी: पंजाब में टूटा रिकॉर्ड, 47.4 ...

Next Article

Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Covid
    पंजाब

    कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब सरकार सतर्क

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Bhagwat
    पंजाब

    अगले पांच दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे आप के बाकी उम्मीदवार

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Theka
    पंजाब

    चंडीगढ़ प्रसासन इस साल भी नहीं बेच सके 19 शराब के ठेके

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Musium
    पंजाब

    International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Manohar
    हरियाणा

    CM मनोहर को BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Sharab
    पंजाब

    Gurdaspur: शराब की 45 पेटियां की बरामद

    November 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreme Court
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    SC: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पटवारी और कानूनगो महासंघ का आंदोलन समाप्त, सरकार को दिया दो माह का समय; आज से संभालेंगे कार्यभार

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में तापमान माइनस में, जानलेवा हुई ठंड

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.