Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

  • Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

  • Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

  • Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery

  • Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायू

National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायू

By hinditvnews
June 6, 2024
181
0
Atal

National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायूस, मिलेगा ये फायदा

हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों में नई शिक्षा नीति को लागू करने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में नई शिक्षा नीति के तहत एमबीबीएस की डिग्री में अगर कोई विद्यार्थी एक साल, दो साल या तीन साल बाद डिग्री अधूरी छोड़ता है तो उसे पहली साल के लिए सर्टिफिकेट, दो साल के लिए डिप्लोमा और तीन साल पूरे करने पर डिग्री दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने संबद्ध संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने की कवायद तेज कर दी है। एनईपी लागू होने से एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके युवाओं को मायूस नहीं होना पड़ेगा। अगर कोई विद्यार्थी एक साल, दो साल या तीन साल बाद डिग्री अधूरी छोड़ता है तो उसे पहली साल के लिए सर्टिफिकेट, दो साल के लिए डिप्लोमा और तीन साल पूरे करने पर डिग्री दी जाएगी। नई व्यवस्था में मेडिकल कॉलेजों में कई प्रकार के कोर्स भी शुरू होंगे, जिससे मेडिकल क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर खुलेंगे।

नई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए मेडिकल के वीसी ने समन्वयक भी नियुक्त कर दिए हैं। मल्टी कोर्स और मल्टी डोमेन शुरू करना मेडिकल विश्वविद्यालय के लिए चुनौती भरा रहने वाला है। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा को एनईपी लागू करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। परीक्षा नियंत्रक के अलावा विवि के सेक्शन ऑफिसर संजीव कुमार और स्टेनो टाइपिस्ट सुमित कुमार भी एनईपी लागू करने में सहयोग करेंगे। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक में छह मेडिकल कॉलेज, चार डेंटल कॉलेज, 47 नर्सिंग कॉलेज, चार आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और एक होमोपैथिक मेडिकल कॉलेज है। इसके अलावा कई अन्य निजी मेडिकल संस्थान भी मेडिकल विवि के अधीन हैं।

यूजीसी के आदेशों का हो रहा पालन : रजिस्ट्रार
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के रजिस्ट्रार अमर सिंह नेगी ने बताया कि विवि यूजीसी के आदेशों का पालन करते हुए नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहा है। अभी नई व्यवस्था को लागू करने में कई चुनौतियां हैं, मगर विवि इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले समय में इससे मेडिकल क्षेत्र में युवाओं को बहुत से लाभ मिलेंगे।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of National Education Policynews of NEP Youth Will Not Be Disappointed Even If Their MBBS Studies Are Incompletenews of nerchauknews of shhimla
Previous Article

Election Result 2024: हिमाचल में मोदी मैजिक ...

Next Article

Himachal Tourism: HRTC के केलांग डिपो की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukkhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम सरकार में पांच साल तक हमीरपुर जिले की अनदेखी हुई

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC बस और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Work
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्करों की संपत्तियां होंगी जब्त

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Manali
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर हुआ भारी हिमस्खलन, बर्फ में दबी पांच गाड़ियां

    March 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

  • 1200 900 17990934 Thumbnail 4x3 Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: नशा माफिया पर प्रहार, सुंदरनगर के पुंघ में 9 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

  • Snow1
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

Timeline

  • March 6, 2026

    L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

  • March 6, 2026

    Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

  • March 6, 2026

    Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

  • March 6, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery

  • March 6, 2026

    Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • L&t Finance Launches 'spoorthi' To Empower Women Entrepreneurs With Specialised Home Loan And Loan Against Property Solutions

    L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against ...

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Huawei, Meralco, And Sanxing Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution And Lighthouse Initiative

    Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Labels Were Never Her Size Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

    Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day

    By hinditvnews
    March 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.