Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

  • आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

  • Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana News: हरियाणा में मनोहर लाल का कमाल

Haryana News: हरियाणा में मनोहर लाल का कमाल

By hinditvnews
June 20, 2024
202
0
Kiran

Haryana News: हरियाणा में मनोहर लाल का कमाल, भाजपा के झंडे के नीचे आए तीनों ‘लाल परिवार’

हरियाणा में लंबे वक्त तक राज करने वाले लाल परिवारों ने अब भाजपा की सदस्यता ले ली है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रियों चौधरी देवीलाल भजनलाल और बंसीलाल के परिवार को भाजपा में लाने का सबसे बड़ा श्रेय मनोहर लाल को जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की राजनीति में चौथे लाल के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

HIGHLIGHTS

  1. हरियाणा के तीनों लालों के परिवार अब भाजपा में सक्रिय
  2. कल बंसीलाल के पुत्रवधू और पोती भाजपा में हुई था शामिल
  3. हरियाणा के चौथे लाल के रूप में उभरे मनोहर लाल

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में एक समय लाल परिवारों की तूती बोलती थी। देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल राजनीति के ये तीनों लाल अपने-अपने समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में एक समय लाल परिवारों की तूती बोलती थी। देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल राजनीति के ये तीनों लाल अपने-अपने समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

इन तीनों लालों की राजनीति के बाद हरियाणा में मनोहर लाल के रूप में चौथे लाल आए और प्रदेश के करीब साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे। भाजपा ने अब उन्हें केंद्र सरकार में ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री बना रखा है।इन तीनों लालों की राजनीति के बाद हरियाणा में मनोहर लाल के रूप में चौथे लाल आए और प्रदेश के करीब साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे। भाजपा ने अब उन्हें केंद्र सरकार में ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री बना रखा है।

बंसीलाल की पुत्रवधू और पोती ने थामा था बीजेपी का दामन

किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी के बुधवार को भाजपा में शामिल होने के साथ ही राज्य के इन तीनों लालों के परिवार अब मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा में सक्रिय हो गए हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की राजनीति में चौथे लाल के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई। मनोहर लाल जब पहली बार करनाल से विधायक बनकर मुख्यमंत्री बने थे, तब उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें राजनीतिक का नौसिखिया खिलाड़ी बताया था।

समय के साथ-साथ मनोहर लाल की राजनीति परिपक्व होती गई। उसी का नतीजा है कि राज्य के साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का स्थान पा चुके हैं।

ताऊ देवीलाल के परिवार को भाजपा में कराया शामिल

हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहते हुए मनोहर लाल ने सबसे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. देवीलाल के परिवार को भाजपा में शामिल करने का काम किया। देवीलाल के छोटे बेटे रणजीत चौटाला रानियां से निर्दलीय विधायक बने और मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में बिजली मंत्री का दर्जा प्राप्त किया।

हिसार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए रणजीत चौटाला को रानियां विधानसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि रणजीत चौटाला हिसार लोकसभा सीट से चुनाव हार गए, लेकिन अब वे भाजपा की सक्रिय राजनीति कर रहे हैं।

खास बात यह है कि देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा के साथ गठबंधन करते हुए मनोहर लाल उसमें भी तोड़फोड़ करने में कामयाब रहे हैं।

भजनलाल के बेटे-बहू को भी दिलाई थी पार्टी की सदस्यता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई को भी मनोहर लाल ने ही भाजपा में शामिल कराया था। आदमपुर से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई विधायक बने लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी कुलदीप हिसार लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट प्राप्त नहीं कर सके।

कभी मुख्यमंत्री थे इन तीनों लाल परिवारों के मुखिया

अब स्व. बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी को भाजपा में शामिल करवाकर मनोहर लाल ने तीसरे बड़े लाल परिवार को भी भगवा रंग में रंगने में कामयाबी हासिल कर ली है। जिन तीनों लाल परिवारों के सदस्यों को मनोहर लाल ने भाजपा में शामिल किया, उनके मुखिया कभी राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

इससे भी अधिक खास बात यह है कि हरियाणा की राजनीति के चौथे लाल, जो कि इन तीनों लाल परिवारों की राजनीतिक छतरी साबित हुए हैं, वह भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।

मनोहर लाल ने पर्ची-खर्ची का सिस्टम खत्म किया- किरण चौधरी

भाजपा में शामिल होकर आज मुझे और मेरे समर्थकों को बहुत अच्छा लग रहा है। भाजपा में हमारे कार्यकर्ताओं को काम करने का पूरा मौका मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, भाजपा हमें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगी, हम उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे। मनोहर लाल ने राज्य में पर्ची एवं खर्ची के सिस्टम को खत्म करने का काम किया है।

अब मनोहर लाल ही हरियाणा की राजनीति के चाणक्य

हरियाणा की राजनीति में अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ही राजनीति के चाणक्य और पीएचडी माने जाने लगे हैं। पहले यह डिग्री पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पास हुआ करती थी।

मनोहर लाल ने जिस तरह से देवीलाल, भजनलाल और अब बंसीलाल के परिवारों को मनोहर लाल ने भाजपा में शामिल कर लिया है उससे यह संदेश गया है कि प्रदेश की राजनीति के असली चाणक्य मनोहर लाल ही हैं।

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को भाजपा में शामिल कराने के बाद मनोहर लाल ने कहा कि उनका शरीर भले ही कांग्रेस में रहा हो लेकिन मन हमेशा भाजपा में ही रहा है।

 

Share :
Tagsnews of haryananews of kiran chaudharynews of manohar lal khattar
Previous Article

Chemical Box Blast: रोहतक में पब्लिक हेल्थ ...

Next Article

कंगना रनौत के क्षेत्र में नई आफत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fogat1
    हरियाणा

    Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Bipul
    हरियाणा

    Haryana: पूर्व CM ने क्यों कहा राहुल गांधी 15 वर्षों से बन रहे हैं प्रधानमंत्री?

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र से दूरी बना सकते हैं अनिल विज

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Hariyana News
    हरियाणा

    भिवानी में दिल्ली,पंजाब,सहित हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • Car
    हरियाणा

    Rohtak Crime News: गली में खड़ी आठ गाड़ियों के बदमाशों ने तोड़े शीशे

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Arvind
    पंजाबहरियाणा

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप

    October 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाई वैल्यू नट मिशन: 2031 तक अखरोट-बादाम से बढ़ेगी किसानों की आय

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: 146 JOA IT को बोर्ड और निगमों में मिलेगी नौकरी, चयन आयोग ने भेजी फाइल

  • Fir
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डिप्टी सीएम और डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी पर टिप्पणी, चार थानों में केस

Timeline

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

  • July 30, 2026

    आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

  • July 30, 2026

    Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • July 30, 2026

    HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Kharge

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Kawar

    आज से कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में 6000 जवानों का सुरक्षा घेरा

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.