Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

  • Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

  • India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators Transforming Public Schools

  • Indian Students From Galgotias University Win Global Recognition at Hong Kong's EDVentures 2026, Competing Against 19 Teams From 10 Countries

  • Ramaiah Group and University at Albany Launch RISM, India's First Greenfield Deemed-to-be University Focused on STEM and Management

CHANDIGHAReudction
Home›CHANDIGHAR›सरकारी सिस्टम के आगे विद्यार्थी लाचार: चंडीगढ़ के 108 सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं पहुंचीं NCERT की किताबें

सरकारी सिस्टम के आगे विद्यार्थी लाचार: चंडीगढ़ के 108 सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं पहुंचीं NCERT की किताबें

By hinditvnews
July 6, 2024
180
0
NCERT

चंडीगढ़ के 108 सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं पहुंचीं NCERT की किताबें

चंडीगढ़ के 108 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, छठी और सातवीं कक्षा के सैकड़ों विद्यार्थी ‘सरकारी सिस्टम’ के आगे बेबस हैं। ये विद्यार्थी तीन महीने से एनसीईआरटी की किताबों का इंतजार कर रहे हैं। किताबें न होने से पढ़ाई नहीं हो पा रही। सितंबर में यूनिट टेस्ट होने हैं। विद्यार्थियों को चिंता सता रही है कि बिना किताबों के वह पढ़ाई कैसे करेंगे और परीक्षा क्या देंगे। किताबें कब मिलेंगी, इसे लेकर शिक्षा विभाग के पास भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बस आश्वासन और उम्मीद है कि किताबें जल्द आ जाएंगी।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने तीन अप्रैल को पत्र जारी कर कहा था कि छठी कक्षा की पाठ्य पुस्तकें मई माह के मध्य में उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मई के बाद जून का पूरा महीना निकल गया लेकिन एनसीईआरटी की पुस्तकों का स्टॉक स्कूलों में नहीं पहुंचा। शिक्षा विभाग ने इस सप्ताह तक पुस्तकें आने और वितरित करने का दावा किया था लेकिन अब तक छठी के बच्चों को कोई किताब नहीं मिली है।

सेक्टर-56 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा सानवी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि बिना किताबों के पढ़ाई नहीं हो रही। दो महीने में यूनिट टेस्ट होने हैं, ऐसे में चिंता हो रही है। किताबें देर से आएंगी तो सिलेबस भी पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में परीक्षा कैसे देंगे। सानवी ने बताया कि फिलहाल स्कूल में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रहीं हैं लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए तो किताबें चाहिए।

दो महीने बाद पेपर, कैसे पूरा होगा सिलेबस

शहर के कई स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि किताबें नहीं होने की वजह से बच्चों का सिलेबस 75 प्रतिशत पीछे चल रहा है। सामाजिक अध्ययन की तीन पुस्तकों में से वह अब तक एक पुस्तक पूरी करवा देते थे लेकिन अब तक उनकी एक पुस्तक का सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है। शिक्षक ने बताया वह खुद के लिए तो किताबें अरेंज कर पा रहे हैं लेकिन बच्चों को बिना पाठ्य पुस्तकों के पढ़ने में परेशानी हो रही है। टीजीटी विज्ञान शिक्षक ने बताया बिना मूल पाठ के वह बच्चों को कक्षा में लेक्चर दे सकते हैं लेकिन बच्चा समझ ही नहीं पाएगा कि उसने क्या और कहां से पढ़ा रहे हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी सीमित हैं और सभी को वहां नहीं पढ़ाया जा सकता।

पेरीफेरी के स्कूल अधिक प्रभावित

किताबें न मिलने से पेरीफेरी के स्कूल अधिक प्रभावित हैं, जहां बच्चों के पास पढ़ाई के अन्य स्रोतों की पहुंच नहीं है। पेरीफेरी के स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते। ऐसे में उनके बच्चे स्कूल की पढ़ाई के भरोसे ही होते हैं लेकिन किताबें नहीं होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई अब भगवान भरोसे है। स्कूलों के शिक्षक इस बात से बेफिक्र हैं कि बच्चे फेल नहीं होंगे लेकिन सवाल बच्चों की मजबूत नींव का है, जो किताबों के अभाव में कमजोर हो रही है।

इसलिए अब तक स्कूल नहीं पहुंचीं किताबें

एनसीईआरटी ने इस बार तीसरी और छठी कक्षा का सिलेबस बदल दिया है। छठी कक्षा की नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध न होने तक एनसीईआरटी ने अप्रैल माह में दो महीने का ब्रिज कोर्स तैयार किया है। शहर के एक स्कूल के टीजीटी सामाजिक अध्ययन के शिक्षक ने बताया ब्रिज कोर्स दो महीने के लिए था लेकिन कक्षाएं शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं। टीजीटी गणित शिक्षक ने बताया कि उन्होंने विषय का सिलेबस ही शुरू नहीं किया है और वह बच्चों को बेसिक जोड़ना-घटाना और गुणा-भाग के प्रश्न करवा रहे हैं।

किस कक्षा की कौन सी किताब नहीं आई
कक्षा                           पुस्तक

छठी कक्षा                  बसंत, हनी सकल, गणित, विज्ञान, हमारा अतीत, पृथ्वी हमारा आवास, सामाजिक और राजनीतिक जीवन, रुचिरा-1 संस्कृत
तीसरी कक्षा                 लुकिंग अराउंड
सातवीं कक्षा                सामाजिक और राजनीतिक जीवन

एनसीईआरटी की पुस्तकें जिस दिन प्रिंट होकर आएंगी, सबसे पहले चंडीगढ़ को दी जाएंगी। इस हफ्ते तक पाठ्य पुस्तकें आ जानी चाहिए। -हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक, चंडीगढ़

Share :
TagsEUCDTIONNCERT
Previous Article

एसजीपीसी की मांग: कंगना रणौत पर दर्ज ...

Next Article

पंजाब में बढ़ी नफरत, कानून व्‍यवस्‍था की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Budget 25
    CHANDIGHARबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट की उम्मीद

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Images (1)
    CHANDIGHARपंजाब

    पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Lorence
    CHANDIGHARपंजाब

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लिया फैसला

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    eudctionदिल्ली

    Delhi: कक्षा 8 के छात्र की आंख में संदिग्ध हाल में चोट लगने से चली गई रोशनी; स्कूल प्रशासन की ...

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब बेहतर परिणाम और साक्षात्कार से मिलेंगे शिक्षक पुरस्कार, नई चयन प्रक्रिया तैयार

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला जुलाई से पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करेगा

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब

  • kangra news with hindi tv news channel
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra में मिले गिद्धों के 506 नए घोंसले, जिला को वल्चर सेफ जोन घोषित करने की तैयारी

Timeline

  • June 2, 2026

    Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

  • June 2, 2026

    Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

  • June 2, 2026

    India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators Transforming Public Schools

  • June 2, 2026

    Indian Students From Galgotias University Win Global Recognition at Hong Kong's EDVentures 2026, Competing Against 19 Teams From 10 Countries

  • June 2, 2026

    Ramaiah Group and University at Albany Launch RISM, India's First Greenfield Deemed-to-be University Focused on STEM and Management

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Leadership Transition At Profine India: Farid Khan Elevated To Chairman Cum Managing Director And Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

    Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal ...

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Manipal Tata Medical College Marks A Historic Milestone With Its First Graduation Ceremony

    Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • India's Unsung Education Champions Get Their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations To Honour Educators Transforming Public Schools

    India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators ...

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.