Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, पहले दिन करोड़ों की कमाई

  • करवाचौथ पर 1 घंटा 18 मिनट का खास मुहूर्त, नोट करें समय

  • हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

  • हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त किए जिला समन्वयक

  • राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

election 2024हिमाचल प्रदेश
Home›election 2024›Himachal News: ‘हिमाचल में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क’, CM सुक्‍खू बोले- नहीं लुटने देंगे राज्‍य के संसाधन

Himachal News: ‘हिमाचल में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क’, CM सुक्‍खू बोले- नहीं लुटने देंगे राज्‍य के संसाधन

By hinditvnews
July 27, 2024
306
0
sukhu

 CM सुक्‍खू बोले- नहीं लुटने देंगे राज्‍य के संसाधन

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देगी। इन संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है। प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार हर उचित कदम उठाएगी।

प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न मोर्चों पर लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने मेडिकल डिवाइस पार्क भी स्वयं बनाने और केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपये लौटाने का निर्णय लिया है। इसे अपने संसाधनों से बनाने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार ने जारी किए 74.95 करोड़ रुपये

सुक्खू ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की राशि नहीं लौटाते हैं तो उद्योगपतियों को अनिवार्य प्रोत्साहन प्रदान करने पड़ेंगे। इससे राज्य के कोष पर बहुत अधिक बोझ पड़ेगा और राजस्व घाटा होगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने अब तक 74.95 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।प्राथमिकता पर मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले राज्य सरकार ने जिला ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में किसी भी प्राइवेट एजेंसी की सहायता नहीं लेने का निर्णय लिया था।राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये अपने संसाधनों से प्रदान करेगी। राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है और उद्योगपतियों को उनके कारोबार में हरसंभव सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में भी राज्य सरकार उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रखेगी।

30 करोड़ रुपये वापस न करते तो राज्य को होता नुकसान

राज्य सरकार ने 265 एकड़ भूमि पर 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए केंद्र सरकार से मिले 30 करोड़ रुपये लौटाने निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार यदि इस राशि को वापस नहीं करती तो राज्य को कई आर्थिक नुकसान होते होंगे। राज्य सरकार को उद्योगपतियों को भूमि एक रुपये प्रति वर्ग मीटर, बिजली तीन रुपये प्रति यूनिट के अतिरिक्त 10 वर्षों तक पानी, रखरखाव और गोदाम की सुविधा बिना किसी शुल्क के प्रदान करनी पडे़गी मेडिकल डिवाइस पार्क में बनने वाले अधिकांश उपकरण राज्य से बाहर बेचे जाएंगे, लेकिन इससे भी राज्य के खजाने को जीएसटी के कारण प्रत्यक्ष नुकसान होता। इसलिए राज्य सरकार ने इन शर्तों से मुक्त होने का निर्णय लिया, जिससे जमीन और अन्य संसाधनों की बिक्री से ही राज्य को आने वाले पांच-सात वर्षों में 500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। अब राज्य सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क में आने वाले उद्योगों को अपनी उद्योग नीति के अनुसार प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

अब 25 प्रतिशत भूमि चिकित्सा उपकरण उद्योगों के लिए: सीएम

सीएम ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण के लिए सरकार क्लस्टर विकास योजना के तहत स्माल इंडर्स्टीय डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (सिडबी) से ऋण लेगी। अब परियोजना में फेरबदल करते हुए 25 प्रतिशत भूमि विशेष रूप से चिकित्सा उपकरण उद्योगों के लिए और 75 प्रतिशत अन्य उद्योगों के लिए आवंटित की जाएगी।

इस औद्योगिक पार्क को हिमाचल प्रदेश में अत्याधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ-साथ राज्य सरकार के लिए आय का नियमित स्रोत बनेगा।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Uttarakhand Weather: देहरादून और बागेश्वर में तेज ...

Next Article

Kangana Ranaut ने संसद में गिनाए काम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार की सख्ती, प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाए 55 इंजीनियर-कर्मी, न लौटने पर तनख्वाह होगी बंद

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • apple
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Apple Season Himachal: सेब सीजन आज से आधिकारिक तौर पर शुरू, टाइडमैन सेब 800 से 1,400 रुपये पेटी बिका

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में भीड़भाड़ कम करने की दिशा में काम करेगी सुक्खू सरकार, सरकारी कार्यालयों को राजधानी से बाहर करने पर ...

    August 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shogi
    हिमाचल प्रदेश

    शोघी में धंसा नेशनल हाईवे का 110 फुट हिस्सा, पेयजल पाइपलाइन भी टूटी 

  • Sukkhu
    manaliधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में एक साल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी प्रदेश सरकार

  • Toll
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 28 फरवरी से 3 मार्च तक 55 टोल बैरियरों की नीलामी

Timeline

  • October 21, 2026

    ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, पहले दिन करोड़ों की कमाई

  • October 21, 2026

    करवाचौथ पर 1 घंटा 18 मिनट का खास मुहूर्त, नोट करें समय

  • October 21, 2026

    हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

  • October 21, 2026

    हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त किए जिला समन्वयक

  • October 21, 2026

    राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayn

    ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, पहले दिन करोड़ों की कमाई

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Karwa

    करवाचौथ पर 1 घंटा 18 मिनट का खास मुहूर्त, नोट करें समय

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Hp

    हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.