Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

  • उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

  • हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

  • HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

By hinditvnews
February 26, 2026
16
0
Shimla News

AI Summit Case: तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, अब दिल्ली की अदालत में होगी पेशी; पहले हुआ ड्रामा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 26 Feb 2026

तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब एक बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया।

शिमला स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) की अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब एक बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को अंबाला सिविल अस्पताल से ले जाया गया।

भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल वकील नंदलाल ठाकुर ने बताया कि हमने सबसे पहले यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन आगे भेज दिया। अब न्यायालय संख्या 2 (एसीजे) के स्थानीय मजिस्ट्रेट ने उनकी पुलिस ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। अब तीनों आरोपियों को दिल्ली की उस अदालत में संबंधित स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जहां एफआईआर दर्ज की गई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देर रात शिमला की अदालत में पेश किया गया। पहले नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में बुधवार रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीमों को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिना सूचना कांग्रेस शासित हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस के करीब 20 अधिकारियों-कर्मचारियों की तीन गाड़ियों को शिमला के शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाके लगाकर रोक लिया गया।

दिल्ली पुलिस पर अवैध तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाकर हिमाचल पुलिस ने शिमला के चिढ़गांव में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद शिमला पुलिस जिला अदालत भी पहुंच गई। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामे व तनातनी के बाद देर शाम दिल्ली पुलिस फिर तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई, लेकिन शिमला पुलिस ने उन्हें फिर शोघी नाके पर रोक लिया।देर रात तक टकराव की स्थिति बनी रही।

इस दाैरान  दोनों तरफ से खूब बहसबाजी हुई। हिमाचल पुलिस ने तीन लोगों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस टीम को उनपर दर्ज एफआईआर की प्रति दिखाई और मामले में सहयोग की अपील की।  वहीं दिल्ली पुलिस का तर्क था कि उन्होंने 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज की है और इसमें नाै लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पुलिस रिमांड आ चुके हैं।

हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

मेडिकल जांच के बाद अंबाला सिविल अस्पताल से ले जाया गया
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपी आईवाईसी कार्यकर्ता सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को मेडिकल जांच के बाद अंबाला सिविल अस्पताल से ले जाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनु बरवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लाई थी। सिविल अस्पताल अंबाला में उनका परीक्षण किया गया। उनकी हालत स्थिर है।

 

Share :
TagsAI Summit case: Delhi Police presented three cases at CJM private residence late last nighhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार ...

Next Article

हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सुक्खू से बैठक का इंतजार

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दूसरा स्थान

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Download
    उत्तराखण्ड

    उत्‍तराखंड पुलिस पर साइबर हमला, चौथे दिन भी बाधित रहे काम; इंजीनियरों की टीम सुधार में जुटी

    October 6, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    वक्फ केस: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील – अंतरिम आदेश की सुनवाई तीन मुद्दों तक सीमित रहे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • School News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अब स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    रोहतक: भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, वारदात से पहले हथियार बरामद

    May 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuldeep
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कश्मीर के अखनूर सेक्टर में कुलदीप चंद ने किया बलिदान, आतंकी घुसपैठ नाकाम

  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के देवरथ और रणसिंघा की देश विदेश में धूम

  • HIMACHAL HEAVY RAIN
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Heavy Rain in Himachal: बादल फटने व भूस्खलन के कारण 40 की मौत, 37 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Timeline

  • February 26, 2026

    उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

  • February 26, 2026

    उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

  • February 26, 2026

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • February 26, 2026

    AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

  • February 26, 2026

    HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.