Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

दिल्ली
Home›दिल्ली›Alert : दूसरी बार डेंगू का वार होगा खतरनाक, दिल्ली में अगले महीने मामले बढ़ने की आशंका

Alert : दूसरी बार डेंगू का वार होगा खतरनाक, दिल्ली में अगले महीने मामले बढ़ने की आशंका

By hinditvnews
July 10, 2024
214
0
delhi

दूसरी बार डेंगू का वार होगा खतरनाक

डेंगू के एक स्ट्रेन की चपेट में आकर ठीक होने के बाद दूसरा स्ट्रेन भी वार कर सकता है। दूसरी बार मरीज के गंभीर होने की आशंका ज्यादा रहती है। मानसून सीजन में दिल्ली के अस्पतालों में डेंगू के लक्षणों के साथ मरीज पहुंचने लगे हैं। हालांकि अभी आ रहे मरीजों के लक्षण हल्के हैं, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम में बदलाव के कारण इस बार बारिश की आशंका ज्यादा है। यदि बारिश ज्यादा हुई तो जलभराव की घटनाएं भी बढ़ेंगी। ऐसा होने पर डेंगू के मामले भी बढ़ सकते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू भी एक वायरल बुखार है। इसमें मरीज डेंगू वायरस सरोटाइप-1, 2, 3 और 4 के स्ट्रेन से पीड़ित हो सकता है। यह चारों वायरस के सरोटाइप्स हैं। इसमें हर एक का अपना विशिष्ट गुणसूत्र होता है। यदि मरीज इनमें से किसी एक स्ट्रेन से पीड़ित होता है तो उक्त स्ट्रेेन के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती है, लेकिन दूसरे स्ट्रेन से पीड़ित होने की आशंका बनी रहती है। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी की पूर्व डॉ. मनाली अग्रवाल ने कहा कि दूसरे स्ट्रेन (सीरोटाइप) से संक्रमण होने पर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इसे एंटीबॉडी डिपेंडेंट एन्हांसमेंट के नाम से जाना जाता है।

जीनोम सीक्वेंसिंग से पकड़ में आएगा स्ट्रेन
दिल्ली में डेंगू के मामलों के बढ़ने के पीछे स्ट्रेन की पकड़ के लिए सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि नवंबर तक दिल्ली में डेंगू के मामले सामने आते हैं। मौजूदा समय में कुछ इलाकों से डेंगू के लक्षण के मरीज आ रहे हैं। बारिश का दौर खत्म होने के बाद इनमें तेजी आने की आशंका रहती है। ऐसे में दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवाने आ रहे मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग से तेजी से फैलने वाले स्ट्रेन की पकड़ आसान होगी। इस साल दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों की रोकथाम के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने वाले नमूनों की संख्या को भी बढ़ाने का फैसला लिया है।

अस्पताल पहुंच रहे मरीज
जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमितेश अग्रवाल ने कहा कि मौसम बदलने के साथ वायरल इंफेक्शन के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ मरीज प्लेटलेट काउंट कम होने के कारण भी आए हैं। ऐसे मरीजों की डेंगू एंटीजन टेस्ट (एनएस वन) के अलावा एंडीबॉडी की जांच की जा रही है। मौजूदा समय में आने वाले मरीजों में लक्षण कम हैं। हालांकि जांच बढ़ा दी गई हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।

बुखार न उतरे तीन दिन, तो हो जाएं सतर्क
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यदि तीन दिन के बाद भी बुखार न उतरे और गंभीर लक्षण दिखे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। ऐसे मरीजों में डेंगू होने की आशंका रहती है। हालांकि कुछ मरीज में डेंगू के खिलाफ एंटीबॉडी होने के कारण बिना लक्षण आए ही रोग ठीक हो जाता है।

ऐसे मरीज होते हैं गंभीर

 

  • पेट में दर्द
  • उल्टी होना
  • पित की सूजन
  •  छाती या पेट में पानी भरना
  • बीपी गिरना
  • बहुत अधिक कमजोरी होना

डेंगू से बचाव

  • मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें
  • मच्छरदानी का उपयोग करें
  • अपने निवास स्थान के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें

 

Share :
Tagsdelhiडेंगू
Previous Article

Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार ...

Next Article

Kidney Racket: बांग्लादेश से आते थे किडनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kollkata
    healthदिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, OPD बंद… मरीज परेशान; AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    स्वाति को कोई पार्टी नहीं लेगी’: मारपीट मामले पर फिर बोलीं AAP सांसद, सत्य को झुका नहीं पाओगे

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS का तीन लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन! इस बड़े नेता का दावा

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • dtc
    दिल्ली

    जगतपुरी इलाके में DTC की बस में अचानक लगी आग, यात्रियों को तुरंत उतारा गया; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    hospitalदिल्ली

    Kidney Racket: बांग्लादेश से आते थे किडनी डोनर और खरीदार, भारत में ऑपरेशन; जानें कैसे चल रहा था काला कारोबार

    July 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Snow
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में झमाझम बारिश, बर्फबारी

  • Download (68)
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    अटल मेडिकल विश्वविद्यालय : मान्यता और निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बस में हेरोइन संग पकड़ा युवक जमानत पर रिहा

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.