Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाने की खबरों का आप ने किया खंडन

Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाने की खबरों का आप ने किया खंडन

By hinditvnews
February 26, 2025
241
0
Maan

Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी से बदले समीकरण, आप ने किया खंडन

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Feb 2025

आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए अपने राज्यसभा सासंद संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है।

वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया।

खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन

खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है कि अरविंद केजरीवाल अपनी राज्यसभा सदस्यता ले लेंगे! यह स्पष्ट है कि केजरीवाल ने अरोड़ा को पंजाब में कैबिनेट में जगह दिलाने की रिश्वत दी गई है। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि केजरीवाल पिछले दरवाजे से सत्ता में आएंगे और सत्ता में आए बिना नहीं रह पाएंगे! इसका मतलब यह भी होगा कि पंजाब के अधिकारों का हनन होगा और साथ ही पंजाब में एक ऐसा सांसद होगा जो पंजाबी नहीं जानता! मुझे आश्चर्य है कि भगवंत मान इस निर्णय का बचाव कैसे करेंगे क्योंकि वे पंजाबी भाषा के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं और अक्सर पंजाब के विपक्षी नेताओं को कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने के लिए फटकार लगाते रहे हैं? संक्षेप में कहें तो यह गौरवशाली पंजाब राज्य के लिए काला दिवस होगा।

गुरप्रीत गोगी की पत्नी भी थी दावेदार

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में जीते आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर आने वाले कुछ वक्त में उप चुनाव कराया जाना है। गोगी की धर्मपत्नी डा. सुखचैन बस्सी गोगी भी इस सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही थी। वे पार्टी की बैठकों के अलावा इलाके में भी सक्रिय रहीं।

इसके अलावा भी आप की तरफ से इस सीट पर कई दावेदार थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की राजनीतिक शतरंज की बिसात पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ही फिट बैठे, क्योंकि इस तरह से आप ने अपने कई मंसूबों को अमलीजामा पहनाने का काम तेज कर दिया है। आने वाले वक्त में सारी पिक्चर साफ हो जाएगी।

मजीठिया बोले-आप पंजाब को बर्बाद कर रही है

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सत्ता की लालसा उजागर हुई। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब उनकी राज्यसभा सीट खाली करके अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को पंजाब से राज्यसभा सदस्य बनाया जाएगा। एक बार फिर पंजाब दिल्ली के लिए कुर्बान होने को तैयार हो रहा है। आप पंजाब को बर्बाद कर रही है। भगवंत मान कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिल्ली के लोगों को खुश होना चाहिए।

यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने कहा कि ये दिल्ली अक्स को पंजाब में लाने का और भगवंत मान से सत्ता छीनने का एक और प्रयास है। पंजाब के लोग इनको सबक सिखाएंगे।

आप ने किया खंडन

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की चर्चाओं का आम आदमी पार्टी ने खंडन किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सभी अफवाहों को आधारहीन बताया है।

Share :
TagsChandigarh Punjab Newsharyana newshindi newspunjab news
Previous Article

Ludhiana West by-election: आप ने संजीव अरोड़ा ...

Next Article

पठानकोट: बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Deepam
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: प्रदेश के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    खेल

    IND vs ENG Playing 11: पंत या राहुल, कौन करेगा विकेटकीपिंग?

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Char Dham Yatra: 10 लाख पंजीकरण, CM धामी ने यात्रियों के दर्शन की जिम्मेदारी जताई

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 Himachal News 96 23799901
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवनीत बिट्टू के बयान पर सीएम सुक्खू का पलटवार, कहा- पहले तो आप खुद राहुल गांधी के आगे-पीछे लगाते थे ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: नगर निगम आज शपथ लेगी, मुख्यमंत्री धामी समेत विधायक रहेंगे मौजूद

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Chamiana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: चमियाना अस्पताल का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे देखें OPD शेड्यूल

    July 8, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: छात्र के वजन के 10% तक ही होगा स्कूल बैग, शिक्षा विभाग के निर्देश

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गगल में फर्जी कृषक बन 100 कनाल जमीन खरीद, FIR

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन में जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, FIR दर्ज

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.