Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Banke Bihari Mandir में भीड़ से फिर बिगड़े हालात

Banke Bihari Mandir में भीड़ से फिर बिगड़े हालात

By hinditvnews
November 27, 2023
807
0
Vrindavan

Banke Bihari Mandir में भीड़ से फिर बिगड़े हालात, भीड़ में फंसकर निकलीं चीखें, ध्वस्त हो गईं प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं

Mathura News In Hindi Today भीड़ के कारण गलियों में पैर रखना मुश्किल हो गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोका गया था जिससे उनकी दिक्कत जरूर बढ़ गईं। विद्यापीठ से लेकर मंदिर चबूतरे तक भीड़ अधिक रही तो दूसरी ओर जुगलघाट से मंदिर के गेट संख्या दो तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं धरी रहीं।

HIGHLIGHTS

  1. मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं फेल
  2. भीड़ में फंसे श्रद्धालु, बिना दर्शन कर लौटे लोग

वृंदावन/मथुरा। धर्मनगरी में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हालत ये हुई ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर गली में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालात ऐसे बिगड़े कि सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भीड़ में फंसी महिलाओं और बुजुर्गों की चीख निकल गई।

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार के बाद रविवार को हालात और खराब हो गए। सुबह पौने नौ बजे मंदिर के पट खुले, इससे पहले ही श्रद्धालुों की भीड़ मंदिर के आसपास पहुंच गई। पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु पहुंच गए थे। पट खुले, तो अंदर प्रवेश करने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा, हालात और खराब होते रहे। करीब 11 बजे हाल ये हुआ कि मंदिर के अंदर पैर रखने की जगह नहीं बची और बाहर स्थिति उससे भी खराब थी।

बिना दर्शन के लौटे लोग

कानपुर के किदवई नगर निवासी रीना गुप्ता अपने परिवार के साथ दर्शन को आई थीं, भीड़ में फंसकर उनका दम घुटने लगा, किसी तरह स्वजन ने उन्हें भीड़ से निकालकर किनारे बैठाया। स्थिति देख वह मंदिर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं, बाकी स्वजन ने किसी तरह दर्शन किए।

नोएडा निवासी पूनम भी अपनी मित्रों के साथ पहुंचीं थीं, लेकिन भीड़ में उनकी भी स्थिति खराब हो गई। काफी देर तक वह किनारे बैठकर हालात सामान्य होने का इंतजार करती रहीं, लेकिन फिर स्थिति न सुधरने पर शाम को दर्शन की कहकर लौट गईं।

कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार होने के कारण भी़ अधिक हुई, लेकिन प्रशासन के पास पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

दोपहर को मंदिर के पट बंद हुए तो हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए। ऐसे श्रद्धालु शाम को दर्शन के इंतजार में आसपास ही डेरा डाले बैठे रहे। शाम को एकबार फिर जब मंदिर के पट खुले तो हालात और खराब हुए।

इन मंदिरों में भी रहा भीड़ का दबाव

ठाकुर बांकेबिहारी के अलावा राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर, रंगजी मंदिर, गोपेश्वर, कात्यायनी, इस्कान, प्रेममंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, निधिवन राज मंदिर, सेवाकुंज में भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं।

 

Share :
Tagsnews of banke bihari mandir mathuranews of mathuranews of uttar pradeshnews of vrindavan
Previous Article

पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के ...

Next Article

पराली जलाने के मामलों में सख्ती का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit
    उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-‘सपा का सूपड़ा साफ करना है

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तर प्रदेश

    मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा…

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rammayana
    उत्तर प्रदेश

    Ram Mandir: एक रामायण ऐसी भी… जिसकी शुरुआत बिस्मिल्लाह से

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    उत्तर प्रदेश

    विधायक के घर सुसाइड:मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्‍या में उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Javed
    उत्तर प्रदेश

    Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद

    March 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cm sukhu
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा प्रभावितों को बसाने के लिए जरूरत पड़ी तो बदलेंगे कानून

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 25 जून से बदलेगा मौसम, गर्मी से राहत

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.