Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

भोपाल
Home›भोपाल›Bhopal: राहुल शाजापुर के पोलायकला पहुंचे

Bhopal: राहुल शाजापुर के पोलायकला पहुंचे

By hinditvnews
September 30, 2023
291
0
Rahul

Rahul Gandhi MP Visit: राहुल शाजापुर के पोलायकला पहुंचे, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे

Rahul Gandhi in Shajapur Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में  जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें वह मध्य प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेर सकते हैं।

शोभा ओझा का आरोप- अंधेर नगरी चौपट राजा

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने पोलायकलां में जनसभा की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा है। नवंबर में चुनाव होंगे। कमर कस लीजिए। भाजपा हर तरह का हथकंडा अपनाएगी और भ्रमित करेगी। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सात सांसदों को चुनावों में उतारा है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्हें डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहती हूं कि आप भी चुनाव लड़ लीजिए। कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार आपको भी धूल चटा देंगे। इंदौर में संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा है। मैं दावे के साथ कहती हूं कि संजय शुक्ला निश्चित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय को पटखनी देंगे।
इंदौर से शाजापुर के लिए रवाना
राहुल गांधी शनिवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहां से हेलिकॉप्टर में बैठकर ही शाजापुर के लिए रवाना हो गए। वे सीधे पोलायकलां पहुंचेंगे, जहां जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे उज्जैन दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरेंगे।

Rahul Gandhi MP Visit: राहुल शाजापुर के पोलायकला पहुंचे, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करने के लिए शनिवार को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी इस सभा के जरिये मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। चुनावों से पहले यह राहुल गांधी की पहली आमसभा होगी। जनसभा और यात्रा के स्वागत की तैयारियां अंतिम स्टेज पर पहुंच गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुणाल चौधरी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी थी। राहुल गांधी सुबह इंदौर पहुंचेंगे। उसके बाद शाजापुर के लिए रवाना होंगे।

मालवा की सीटों पर डालेंगे असर
शाजापुर के पोलायकलां की सभा से राहुल गांधी न केवल मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, बल्कि उनका फोकस मालवा-निमाड़ की सीटों पर होगा। 2018 के चुनावों में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में इस इलाके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब वे मध्य प्रदेश के इसी इलाके में सबसे अधिक पैदल चले थे।
Share :
TagsMP newsnews of bhopalnews of congressnews of kala peepalnews of rahul gandhinews of shajapur
Previous Article

2000 के नोट बदलने की आज आखिरी ...

Next Article

आज आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Priyanka
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: Priyanka Gandhi कीCM के साथ मीटिंग

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रियंका ने प्रभावितों को गले लगा,बांटा दर्द

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Bhopal
    भोपाल

    MP में अब ‘मोहन’ युग, PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 2 डिप्टी सीएम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Loksabha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप करेगा एनडीए, लोकसभा चुनाव में होगी आसान जीत

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi Lok Sabha Chunav: ‘वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से ना निकले तो टेढ़ी करना भी जानता हूं..

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Priyanka
    पंजाब

    Lok Sabha Election: अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें

    May 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • landslide in himachal
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बार-बार क्यों हो रहा है भूस्खलन?

  • Vikram
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागी विधायकों से फिर मिले विक्रमादित्य सिंह

  • Leopard
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    CCTV कैमरा में कैद हो गई बड़सर की घटना

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.