Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

बिलासपुर
Home›बिलासपुर›Bumber Thakur फायरिंग केस: पिस्टल निकालते तो होती देर, पूर्व विधायक की जान बचाई

Bumber Thakur फायरिंग केस: पिस्टल निकालते तो होती देर, पूर्व विधायक की जान बचाई

By hinditvnews
April 16, 2025
280
0
Sanjeev

Bumber Thakur Firing Case: पिस्टल निकालता तो देर हो जाती, आगे खड़े होकर बचाई पूर्व विधायक की जान

हिंदी टीवी न्यूज़, बिलासपुर Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Apr 2025

पुलिस जवान संजीव कुमार ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की जान को शूटरों से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। संजीव कुमार ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि जब शूटरों ने गोलियां चलानी शुरू कीं तो मैं पूरी तरह से सन्न रह गया।

हिमाचल प्रदेश में वीरता और निष्ठा की अनगिनत मिसालें हैं, लेकिन जो साहस और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस जवान संजीव कुमार ने दिखाई, वह शायद ही कभी कोई भूल सके। यह वही पुलिस जवान हैं, जिन्होंने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की जान को शूटरों से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें हिमाचल दिवस पर सम्मानित किया गया। यह घटना होली के दिन की है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपनी धर्मपत्नी के साथ सरकारी आवास में थे, जहां उस दिन कई लोग इकट्ठा हुए थे। अचानक, चार शूटर हत्या के इरादे से वहां पहुंच गए और उन्होंने बंबर ठाकुर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस हमले के दौरान संजीव कुमार ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना बंबर ठाकुर को बचाने की कोशिश की। संजीव कुमार ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि जब शूटरों ने गोलियां चलानी शुरू कीं तो मैं पूरी तरह से सन्न रह गया। उस वक्त कोई दूसरा विचार दिमाग में नहीं आया, सिर्फ इतना ख्याल आया कि साहब (बंबर ठाकुर) को बचाना है। अगर उस समय पिस्टल निकालता तो देर हो जाती। मैंने खुद को उनकी ढाल बना लिया और उन्हें सुरक्षित करने के बाद मैंने पिस्टल निकाली और शूटरों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी फायरिंग से हमलावर डर गए और वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन इस दौरान संजीव खुद भी घायल हो गए। गोलियां उनकी पीठ और एड़ी में लगीं।

संजीव बताते हैं कि गोलियां लगने के बाद मुझे यह तक नहीं एहसास हुआ कि मैं खुद घायल हूं। माहौल थोड़ा शांत हुआ और मुझे अस्पताल ले जाया गया, तो पता चला कि मुझे गोली लगी है। चिकित्सकों ने उनकी एड़ी की हड्डी निकाल दी है और उन्हें छह महीने का आराम करने को कहा है। फिलहाल वे व्हीलचेयर पर हैं। जान जोखिम में आने के बाद भी संजीव का दृढ़ नायक स्वभाव अभी भी उतना ही मजबूत है। संजीव ने कहा कि मैंने जब पुलिस की वर्दी पहनी थी, तब से ही अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा है।

बंबर की जान बचाने वाले पुलिस जवान संजीव सम्मानित
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की जान बचाने वाले कांस्टेबल संजीव कुमार को बहादुरी के लिए हिमाचल दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संजीव की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा ने न सिर्फ पुलिस महकमे, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि जब कर्तव्य की बात आती है, तो जान की परवाह नहीं की जाती। गोलियों के बीच भी जो साहस दिखाया, वह न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सम्मान को लेकर संजीव कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे बड़ा सम्मान तो मुझे अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राप्त हुआ। ड्यूटी पर लौटने के बाद मैं उसी जोश और निष्ठा से काम करूंगा।

Share :
Tagsbilaspur newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल प्रदेश: मंडी में डीसी ऑफिस को ...

Next Article

झुंझुनूं: डिजिटल अरेस्ट केस में CBI ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    हरियाणा

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: युवक की हत्या में बुआ और दो भतीजों को उम्रकैद की सजा

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Vidhan Sabha
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: संगठित होकर नकल कराने वालों को दस साल की कैद, एक करोड़ जुर्माना, विधेयक पेश

    September 2, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे से बनी संपत्तियां होंगी नष्ट, 300 तस्करों पर कार्रवाई

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बजट सत्र में आज कैबिनेट बैठक, भू-कानून में संशोधन प्रस्ताव

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

    April 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट, शिमला में छाए बादल

  • himachal news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: मार्ग खुलने के इंतजार में सड़कों पर ही बीत रहीं चालकों की रातें, तीसरे दिन भी आवाजाही बंद

  • Weather update
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली जाने का है प्लान तो मौसम देखकर निकलें

Timeline

  • September 8, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

  • September 7, 2026

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • September 7, 2026

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • September 7, 2026

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • September 7, 2026

    EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: 22 साल बाद अनुकंपा नौकरी की मांग खारिज

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.