दिल्ली – Hindi TV NEWS

Delhi News: दिल्ली आग हादसा, झुलसे शव, पहचान मुश्किल
Delhi Fire: किसी का कंकाल तो किसी का पेट का हिस्सा ही बचा, पहचान भी कठिन; झुलसने से शवों की हालत हुई बेहद खराब

हिंदी टीवी, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Mon, 04 May 2026

दिल्ली के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में समय पर मदद न मिलती तो कई और लोगों की जान चलीं जाती। इमारत के सामने की ओर तीसरी मंजिल पर फंसे मनोज जैन के परिवार को दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। बेटा अर्चित जख्मी हो गया। चौथी मंजिल पर आगे की ओर वाले फ्लैट में फंसे सिल्की के परिवार को ब्रांटो स्काई लिफ्ट से बचाया गया।

दिल्ली के विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों के शवों की पहचान बेहद मुश्किल है। किसी का कंकाल तो किसी का पेट का हिस्सा ही बचा है। जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, चीफ कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद रहे। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि परिजनों ने शारीरिक बनावट के आधार पर शवों की पहचान कर ली। हालांकि आगे की कार्रवाई के लिए डीएनए सैंपल भी लिया गया है।

डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोटोकॉल कोड रेड किया सक्रिय

जीटीबी अस्पताल को जैसे ही विवेक विहार में अग्निकांड की भयावहता की सूचना मिली तो तुरंत हॉस्पिटल ने अपना डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोटोकॉल कोड रेड सक्रिय कर दिया। संभावित घायलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट और चिकित्सा व्यवस्था को युद्धस्तर पर तैयार किया। घटना के दौरान चिकित्सा निदेशक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में इलाज संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गईं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार हादसे में नौ को मृत  गया था जबकि तीन लोग झुलसी हालत में लाए गए थे। इसमें एक को उपचार के लिए भर्ती किया गया। शाम को नवीन जैन को जीटीबी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे में नवीन 20 फीसदी तक झुलस गए है।

समय पर मदद न मिलती तो चलीं जाती कई और लोगों की जान

विवेक विहार की इमारत में आग लगने के बाद जैसे ही बिजली बंद हुई। आगे की ओर बने तीसरी और चौथी मंजिलों पर लोग फंस गए। दरअसल परिजनों ने दावा किया है कि सेंट्रल लॉक होने से काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुल रहा था।

इस बीच आग ने उनके दरवाजे को भी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सामने की ओर फ्लैट में मौजूद लोग अपनी-अपनी बालकनी पर आ गए। इन लोगों ने चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। नीचे खड़े पड़ोसी बेबस उन्हें देखते रहे।

इस बीच पुलिस व दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देर जरूर लगी लेकिन जल्द ही काम शुरू हो गया। तीसरी मंजिल पर मौजूद अर्चित जैन (30) ने बताया कि वह परिवार के साथ गहरी नींद में थे।

शोर शराबे से नींद खुली तो पिता मनोज जैन, मां अनुराधा जैन और बहन वंशिका को जाकर उठाया। बाहर निकलने की कोशिश नाकाम हुई तो वह बालकनी पर आ गया।

इसके बाद सभी मदद के लिए चिल्लाए। तभी दमकलकर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने सीढ़ी लगाकर पूरे परिवार को नीचे सुरक्षित उतारा। हालांकि रेस्क्यू के दौरान अर्चित के हाथ पर कट लग गया, जिसकी वजह से वह जख्मी हो गए।

चौथी मंजिल पर मौजूद सिल्की ने बताया कि घर पर पति, दो बच्चे और ससुर मौजूद थे। अफरा-तफरी के बीच उनका परिवार बालकनी पर आ गया। कुछ ही देर बाद दमकल की क्रेन के जरिये उनको नीचे सुरक्षित उतार लिया। आग से मनोज और सिल्की का फ्लैट भी जल गया।

हादसे वाली इमारत के ठीक बराबर वाली बिल्डिंग में रहने वाली पड़ोसी महिला समरिका शर्मा ने बताया कि शोर शराबे से उनकी नींद खुली। वह बाहर निकली तो उन्होंने पड़ोसियों की इमारत में आग देखी। सबसे पहले उन्होंने ही पीसीआर कॉल कर पुलिस व दमकल को सूचना दी।

छत के दरवाजे पर नहीं होता ताला तो बच जाती जान

विवेक विहार की जिस इमारत में आग लगी तो देखते ही देखते चौथी मंजिल पर पहुंच गई। चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपने फ्लैट का दरवाजा खोला और सीढ़ियों तक गए लेकिन ममटी (छत पर जाने का दरवाजा) का गेट दोनों ओर से बंद था। इस वजह से परिवार के तीन लोगों की वहीं सीढ़ियों पर झुलसकर मौत हो गई। इनके शव दमकलकर्मियों के यहीं पड़े मिले।

इमारत में रहने वाले मनोज जैन ने बताया कि इस पूरी इमारत में 400-400 गज के फ्लैट में सामने की ओर चार परिवार पुनीत जैन, राजकुमार अरोड़ा, मनोज जैन और डॉ. सुधीर मित्तल के परिवार रहते हैं। वहीं जहां लोग हताहत हुए वहां पीछे की ओर कमल कुमार गोयल, लखमी चंद जैन, अरविंद जैन और नितिन जैन के परिवार रहते थे। इमारत के सामने की ओर मौजूद लोगों की सामान्य बालकनी बनी है

पीछे की ओर बने फ्लैटों की बालकनी पिछली ओर मौजूद सर्विस रोड पर खुलती है। सिक्योरिटी और बंदरों से बचने के लिए सभी चारों फ्लैट मालिकों ने मिलकर लोहे का मजबूत और भारी भरकम जाल बनाकर उसे पूरी तरह पैक किया हुआ है। इमारत में आग लगी तो पहली मंजिल के आगे और पीछे वाले फ्लैट के लोग तुरंत सुरक्षित निकल गए जबकि दूसरी मंजिल के बाद ज्यादातर लोग वहीं पर फंस गए।

सामने की ओर मौजूद लोगों को दमकल कर्मियों ने निकाल लिया जबकि पीछे मौजूद लोगों की जान चली गई। पुलिस जांच में पता चला कि चौथी मंजिल के दोनों ओर के फ्लैट मालिकों ने छत पर जाने के लिए मुमटी के दरवाजों को लॉक किया हुआ था। ममटी का दरवाजा खुला होता तो शायद नितिन जैन का परिवार बच जाता। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग की बजह से बिजली नहीं थी, पूरी बिल्डिंग में चारों तरफ अंधेरा था। लोगों के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाईं दे रहीं थी।

धुआं, इतना ज्यादा था कि फंसे लोगों की आंखों में जलन व दम घुट रहा था। जान बचाने के लिए सब इधर उधर भागे लेकिन धुंऐ के कारण लोगों का दम घुट गया। दर्जनों लोग जो झुलसने व दम घुटने के कारण अचेत पड़े थे, उन्हें मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने निकाल कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैम्पल लिए गए हैं। ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।

चोरों की आशंका से बचने के इंतजाम ने ही ले ली जान

सी-ब्लॉक के एक आरडब्ल्यूए अधिकारी ने बताया कि विवेक विहार जैसे पॉश एरिया में लोगों ने सर्विस लेन में किसी वारदात की आशंका से बचने के लिए पीछे की ओर जाल लगाकर उसे पैक किया हुआ है। 10-15 साल पहले कई वारदातें हुई, जिसमें चोरों ने पीछे से मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में उससे बचने के लिए लोगों ने जाल लगवाए हैं। यही जाल जानलेवा साबित हुआ।

Source

Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत
दिल्ली में भीषण अग्निकांड: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत

हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Sun, 03 May 2026

देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए। शव बुरी तरह से जले हुए मिले हैं। इनकी पहचान भी मुश्किल हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिन्हें दमकल की टीम ने निकाला। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नौ लोगों की मौत हो गई है।

फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने कहा कि “हमें सुबह करीब 3:47 बजे इस इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ-साथ हमने बचाव अभियान भी चलाया। हमने 15 लोगों को बचाया। बचाव अभियान के दौरान नौ शव बरामद किए गए। तलाशी अभियान अब समाप्त हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही, पुलिसकर्मी SHO विवेक विहार और ACP विवेक विहार के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के कार्यों के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें चिकित्सा उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया है कि आग लगने की इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है।

अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया, “सुबह 3:47 बजे एक रिहायशी इमारत में आग लगने की रिपोर्ट मिलते ही, हमारी दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हमने एक साथ आग बुझाने और बचाव अभियान चलाने के लिए पांच सीढ़ियां, कटिंग टूल्स और अपनी खास टर्नटेबल सीढ़ी का इस्तेमाल किया… इस इमारत में 4 मंजिलें हैं और हर मंजिल पर 4BHK फ्लैट हैं… आग का ज़्यादातर हिस्सा इमारत के पिछले हिस्से में फैला हुआ था, और वहीं हमें सबसे ज़्यादा हताहत लोग मिले।

खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए ग्रिल और सलाखें लगी हुई थीं, जिससे बचाव अभियान के दौरान मुश्किलें आईं। हमने लगभग 15 लोगों को बचाया। उनमें से एक व्यक्ति के शरीर का लगभग 30% हिस्सा जल गया था, जिसे बाद में GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया… हमने इमारत की अलग-अलग मंजिलों से कुल नौ शव बरामद किए, जिन्हें हमने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया है… आग लगने की वजह की अभी जांच चल रही है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी और इस बारे में एक रिपोर्ट सौंपेगी… अभी तक, हमने जितने भी शव बरामद किए हैं, वे सभी बुरी तरह से जल चुके हैं; हम उन सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए हैं…”

शवों की पहचान करना मुश्किल

स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा कहते हैं, सूचना मिलते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं अभी-अभी ऊपर की मंज़िलों से नीचे आया हूं। दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में पांच शव मिले हैं। एक और शव पिछले हिस्से में मिला, और तीन शव सबसे ऊपरी मंजिल पर मिले हैं। अभी पहचान करना नामुमकिन है।

हम अभी भी आगे की जांच कर रहे हैं, लेकिन जब तक DNA जांच नहीं हो जाती, तब तक हम पीड़ितों का लिंग (gender) पता नहीं लगा पाएंगे। कुल नौ शवों की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी और लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग इसका कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, लेकिन घटना के सही कारण के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा विधायक संजय गोयल ने कहा कि “यह एक बहुत ही दुखद घटना है… यह घटना विवेक विहार के ब्लॉक B में स्थित एक इमारत में हुई। इस इमारत में आठ फ्लैट हैं। शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और इमारत की चारों मंज़िलों तक फैल गई। क्योंकि कुछ लोग ताला नहीं खोल पाए, इसलिए उनकी जान चली गई। शवों को पहचान के लिए GTB अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया जा रहा है। कुछ शव तो कंकाल में बदल चुके हैं… उनकी पहचान DNA सैंपलिंग के ज़रिए की जाएगी। पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें ले ली हैं। इस घटना के पीछे मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह AC में धमाके की वजह से हुआ।

अग्निकांड पर दिल्ली सीएम ने जताया दुख

विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।

राजधानी के लिए शर्म की बात!!: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेशाक्षध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने की एक और घटना सामने आई है; इस आग में नौ लोग ज़िंदा जल गए। एक तरफ जहां सीएम रेखा गुप्ता कई तरह के एडिट्स वाली रील्स बनाने में व्यस्त हैं, वहीं ऐसा लगता है कि उन्होंने दिल्ली में पहले हुई आग की घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा है। सरकार की असंवेदनशीलता उनके शासन के हर पहलू में साफ़ दिखाई देती है।

‘भाजपा और दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विवेक विहार में घटना स्थल पर पहुंचे। दिल्ली BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है। हमें जो जानकारी मिल रही है, उससे ऐसा लगता है कि AC में धमाका हुआ है। पुलिस को पहली कॉल सुबह 03:45 बजे मिली, और लगभग 03:52 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 14 गाड़ियां (फायर टेंडर) लगाई गईं। लगभग 20 लोगों को बचाया गया, जबकि नौ लोगों की मौत हो गई। मैं उनके परिवारों से मिला, और वहां का नज़ारा बहुत ही दिल दहला देने वाला था। इस मामले की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एक डिलीवरी बॉय ने एसी में चिंगारी देखी थी, जिसकी वजह से यह सब हुआ…” उन्होंने आगे कहा, “मैं पीड़ितों के परिवार वालों से मिला। वे भी यही कह रहे थे कि यह घटना एसी में चिंगारी उठने की वजह से हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, भाजपा और दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ, आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज इस भयावह और दर्दनाक घटना पर राजनीति कर रहे हैं, अभी हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे।

दूसरी मंजिल (पीछे की तरफ) पर मृतक:

1. अरविंद जैन(60) पुत्र छोटे लाल

2. अनीता जैन(58) पत्नी अरविंद जैन

3. निशांत जैन (35)पुत्र अरविंद जैन

4. आंचल जैन(33) पत्नी निशांत जैन

5. मास्टर आकाश जैन पुत्र निशांत जैन, उम्र – 1.5 वर्ष

पहली मंज़िल पर मृतक:

1. शिखा जैन, पत्नी – नवीन; उम्र – 45 वर्ष

तीसरी मंज़िल पर मृतक – एक ही परिवार के सदस्य:

1. पति – नितिन जैन; उम्र – लगभग 50 वर्ष

2. पत्नी – शैले जैन; उम्र – लगभग 48 वर्ष

3. बेटा – सम्यक जैन; उम्र – लगभग 25 वर्ष

घायल: नवीन जैन; उम्र – 48 वर्ष

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें लिखा “विवेक विहार में आग लगने की दुखद घटना से मैं बहुत आहत हूं। इस भयानक त्रासदी में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को सभी ज़रूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मदद दी जाए। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी और आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा कहते हैं कि दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड ने यहां बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने यहां 26-27 लोगों की जान बचाई है। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग घायल हैं, लेकिन अब खतरे से बाहर हैं, उनका इलाज GTB अस्पताल में चल रहा है। उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।”

Source

सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता नहीं
सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता के लिए जगह नहीं

हिंदी टीवी न्यूज,  नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि आस्था और प्रबंधन के नाम पर संस्थानों में अराजकता की अनुमति नहीं दी जा सकती। धार्मिक परंपराओं को संविधानिक मर्यादाओं और समानता के सिद्धांतों के भीतर ही काम करना होगा। सबरीमाला मामले में शीर्ष अदालत ने और क्या-क्या कहा है?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सबरीमाला मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान बेहद अहम टिप्पणी की है। नौ जजों की संविधान पीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक संस्थान के प्रबंधन के अधिकार का अर्थ अराजकता नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा कि हर संस्थान के कामकाज के लिए एक निश्चित व्यवस्था और मापदंड होने चाहिए।

प्रबंधन का अर्थ नियमहीनता नहीं- सुप्रीम कोर्ट

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और प्रबंधन के बीच एक संतुलन जरूरी है। पीठ में जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल हैं। सुनवाई के दौरान जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, ‘ प्रबंधन के अधिकार का यह मतलब कतई नहीं है कि वहां कोई ढांचा ही न हो। हर चीज के लिए एक प्रक्रिया और नियम होने चाहिए।’

दरगाह और मंदिर का दिया उदाहरण

जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, ‘चाहे दरगाह हो या मंदिर, वहां संस्थान से जुड़े कुछ तत्व होते हैं। पूजा का तरीका और कार्यों का एक क्रम होता है। किसी को तो इसे विनियमित करना ही होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि हर कोई अपनी मनमर्जी करे। न ही यह संभव है कि बिना किसी नियंत्रण के द्वार हर समय खुले रहें। सवाल यह है कि प्रबंधन करने वाली संस्था कौन सी है?

संविधानिक सीमाओं का पालन अनिवार्य- सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने यह भी साफ किया कि धार्मिक नियम संविधान के दायरे से बाहर नहीं हो सकते। जस्टिस अमानुल्लाह ने आगे कहा, ‘नियम जरूरी हैं, लेकिन वे संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकते। व्यापक संविधानिक मापदंडों पर किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। हर संस्थान के अपने मानक होने चाहिए और यह हर व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता।’

सुनवाई के दौरान हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से जुड़े वंशज पीरजादा सैयद अल्तमश निजामी की ओर से अधिवक्ता निजाम पाशा पेश हुए। उन्होंने तर्क दिया कि दरगाह एक ऐसी जगह है जहां संत को दफनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘इस्लाम के भीतर संतों की स्थिति को लेकर अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन सूफी विचारधारा में उस स्थान के प्रति गहरी श्रद्धा होती है। भारत में सूफी मत के कई बड़े सिलसिले हैं, जिनमें चिश्तिया, कादरिया, नक्शबंदिया और सुहरावर्दी शामिल हैं।’ पाशा ने दलील दी कि यह व्यवस्था एक ‘धार्मिक संप्रदाय’ का हिस्सा है और हजरत निजामुद्दीन औलिया की शिक्षाएं रोजा, नमाज, हज और जकात जैसे इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित हैं।

पुराना फैसला और वर्तमान स्थिति

सुप्रीम कोर्ट इससे पहले यह मान चुका है कि किसी धार्मिक प्रथा के अनिवार्य या गैर-अनिवार्य होने का पैमाना तय करना न्यायपालिका के लिए चुनौतीपूर्ण है। गौरतलब है कि सितंबर 2018 में पांच जजों की पीठ ने 4:1 के बहुमत से सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था। कोर्ट ने उस समय इस पुरानी प्रथा को असंविधानिक करार दिया था। फिलहाल नौ जजों की यह बड़ी पीठ धार्मिक स्वतंत्रता के व्यापक मुद्दों पर सुनवाई कर रही है।

Source

दिल्ली: सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता को पत्र लिखा, AAP नेता हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे
Delhi: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता को चिट्ठी लिखी, हाई कोर्ट में पेश नहीं होंगे AAP नेता

हिंदी टीवी न्यूज,  नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026

दिल्ली पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत में खुद या वकील के पेश नहीं होने का एलान कर दिया है।

आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई से अरविंद केजरीवाल के बाद अब मनीष सिसोदिया ने भी खुद को अलग कर लिया है। मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल की तरह मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत में खुद या वकील के पेश नहीं होने का एलान कर दिया है।

मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी में लिखा, ‘मेरी तरफ से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। आपके बच्चों का भविष्य सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के हाथों में है। ऐसे में मुझे न्याय की उम्मीद नहीं है। सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। ‘

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में क्या कहा था?

वहीं, सीबीआई की अपील याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा सुनवाई किए जाने पर आपत्ति जताने के बाद केजरीवाल ने फैसला किया कि वह आगे इस मामले में न तो खुद पेश होंगे और न ही उनके कोई वकील जिरह करेंगे। केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को चार पन्नों का पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में उन्होंने कहा कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर यह निर्णय ले रहा हूं। मैं इसके नतीजों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हो सकता है कि इससे मेरे कानूनी हितों को नुकसान पहुंचे, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वे न्यायमूर्ति शर्मा के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का अपना अधिकार सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने लिखा अपने पत्र में अदालत में बहस के दौरान दी गई दलील दोहराते हुए कहा कि न्याय न केवल होना चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए।

गांधी के सत्याग्रह का हवाला

पत्र में केजरीवाल ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के सिद्धांत का हवाला दिया और कहा कि यह फैसला केवल इसी मामले तक सीमित है। उन्होंने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन के उदाहरण दिए, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के वकालत करने के कारण हाईकोर्ट से स्थानांतरण की मांग की थी। केजरीवाल ने लिखा कि न्यायमूर्ति शर्मा की टिप्पणियों से उनकी अर्जी को न्यायिक और संस्थागत अपमान के रूप में लिया गया, जिसके बाद निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं रह गई है।

यह है मामला

दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें आबकारी घोटाले में केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। इस अपील याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा सुनवाई कर रही हैं। केजरीवाल ने 13 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर न्यायमूर्ति शर्मा से खुद को मामले से अलग करने की मांग की थी। 20 अप्रैल को अदालत ने उनकी इस अर्जी को खारिज कर दिया और टिप्पणी की कि किसी राजनेता को न्यायपालिका पर अविश्वास फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस फैसले के बाद केजरीवाल ने पत्र लिखकर कहा कि अब उन्हें विश्वास नहीं रहा कि न्यायमूर्ति शर्मा निष्पक्ष तरीके से सुनवाई कर पाएंगी।

Source

हिमाचल मौसम अपडेट: 6 दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट
Himachal Weather: करवट बदलेगा माैसम; छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Apr 2026

माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है, वहीं चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि  1 और 2 मई  को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड(हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

तापमान में बदलाव के आसार

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Source

दिल्ली फ्लाईओवर हादसा: बाइक टकराई, दो युवकों की मौत
Delhi Accident: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई, दो युवकों की हुई मौत

हिंदी टीवी, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Apr 2026

दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, टक्कर के बाद मृतकों में से एक युवक नीचे बह रहे नाले में गिर गया।

यह भीषण हादसा बीती रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मुकुंदपुर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर के बाद एक युवक उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा। उसे ढूंढने के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Source

दिल्ली: फैज रोड पर फायरिंग, एक घायल; पुलिस जांच जारी
Delhi Firing: दिल्ली के फैज रोड इलाके में देर रात चलीं गोलियां, एक व्यक्ति घायल; पुलिस मौके पर

हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Apr 2026

फायरिंग में एक शख्स घायल हुआ है। घटना मध्य दिल्ली के फैज रोड इलाके में हुई।

दिल्ली में कल देर रात गोलियां चलीं। फायरिंग में एक शख्स घायल हुआ है। घटना मध्य दिल्ली के फैज रोड इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना आज सुबह लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। अब पुलिस मौके पर मौजूद है।

करोल बाग के कालका दास चौक के पास गोलीबारी की घटना के बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Source

दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे
दिल्ली में बड़ी लूट: बाइक सवार बदमाशों ने धमकी देकर मांगे पैसे, दो हवाई फायर करके मुंशी से छीन ले गए 25 लाख

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Apr 2026

पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

नेताजी सुभाष प्लेस में बाइक सवार बदमाशों ने हवा में गोलीबारी कर केमिकल कंपनी के मुंशी से 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

नेताजी सुभाष प्लेस स्थित केमिकल कंपनी में मंगल सेन मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। मंगल सेन शुक्रवार शाम कूचा महाजनी से एक कारोबारी से पेमेंट लेकर सुभाष प्लेस लौट रहे थे। तभी नेताजी फ्लाइओवर पर डी-माल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। गोली मारने की धमकी देकर पैसे मांगे और विरोध करने पर हवा में दो बार फायरिंग कर बैग छीनकर भाग गए।

सूचना पर उत्तरी पश्चिमी जिला उपायुक्त आकांक्षा यादव सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हेलमेट पहने होने की वजह से वह बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित के पेमेंट लेने के बाद से ही बाइक सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे थे।

Source

दिल्ली भजनपुरा: युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जांच में सीसीटीवी खंगाल रही
Delhi Murder: भजनपुरा इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

हिंदी टीवी न्यूज,  नई दिल्ली  Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026

युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि देर रात पुलिस को भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर जा चुके हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने घायल 18 साल के आसिफ को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ और आसपास का सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

Source

दिल्ली: डेंगू 39, मलेरिया 8 और चिकनगुनिया 1 मामला, नगर निगम सतर्क
Alert: दिल्ली में डेंगू के 39, मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया का एक मामला आया सामने, नगर निगम सतर्क

हिंदी टीवी न्यूज,  नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Tue, 03 Mar 2026

एमसीडी ने एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच मच्छर प्रजनन रोकथाम के लिए निरीक्षण के दौरान 2,179 घरों में लार्वा पमिला और 4,443 घरों में स्प्रे कराया था।

एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग की एंटी मलेरिया ऑपरेशंस इकाई की 28 फरवरी की साप्ताहिक रिपोर्ट में सामाने आया है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 39, मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया का एक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, तीनों बीमारियों से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। 2025 में इसी अवधि में डेंगू के 69 और मलेरिया के आठ मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में डेंगू के 81 और मलेरिया के 15 मामलों दर्ज हुए थे।

जोनवार आंकड़ों के अनुसार, मलेरिया के आठ मामलों में से पांच वेस्ट जोन में आए है, जबकि एक-एक मामला सेंट्रल और सिटी एसपी जोन में दर्ज हुआ। डेंगू के 39 मामलों में वेस्ट जोन में छह, सेंट्रल में पांच, सिविल लाइंस में तीन और नजफगढ़ में तीन मामले सामने आए, जबकि अन्य जोनों में छिटपुट केस दर्ज हुए।

एमसीडी ने एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच मच्छर प्रजनन रोकथाम के लिए निरीक्षण के दौरान 2,179 घरों में लार्वा पमिला और 4,443 घरों में स्प्रे कराया था। लापरवाही बरतने पर 2,669 कानूनी नोटिस जारी किए गए और 254 अभियोजन दायर किए गए। इसके अलावा 16,200 स्थानों पर गैंबूसिया मछलियां छोड़ी गईं, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट करती हैं।

Source