Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Cervical Cancer: क्या है HVP Vaccine

Cervical Cancer: क्या है HVP Vaccine

By hinditvnews
September 12, 2023
461
0
Cervical

Cervical Cancer: क्या है HVP Vaccine जो सर्वाइकल कैंसर से बचाने में है मददगार, जानें इसके बारे में सबकुछ

Cervical Cancer कैंसर इन दिनों एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। सर्वाइकल कैंसर इसका एक प्रकार है जिससे दुनियाभर में कई महिलाओं प्रभावित हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में कई महिलाएं अपनी जान गवां देती हैं। यही वजह है कि इस बीमारी से बचाव के एचपीवी वैक्सीन (HVP Vaccine) लगवाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-

 

  1. कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है।
  2. सर्वाइकल कैंसर इस बीमारी है एक प्रकार है, जो महिलाओं को प्रभावित करता है।
  3. इसे एचपीवी वैक्सीन से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cervical Cancer: भागदौड़ भरे जीवन में जहां लोगों के पास सुकून से बैठने का समय नहीं है, तो वहीं व्यस्तता की वजह से अक्सर अपना ध्यान रखना भी मुश्किल हो जाता है। बदलती लाइफस्टाइल का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। इन दिनों लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कैंसर इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है, जिससे आजकल कई सारे लोग प्रभावित है। कैंसर दुनियाभर में होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। कैंसर के कई सारे प्रकार होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता हैं।

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले इन कैंसर को उन्हीं के नाम से जाना जाता है। सर्वाइकल कैंसर इन्हीं में से एक है, जो महिलाओं को अपनी चपेट में लेता है। यह कैंसर का एक गंभीर प्रकार है, जिसकी वजह से कई महिलाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। हालांकि, इस कैंसर को एचपीवी वैक्सीन की मदद से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है एचपीवी और कैसे काम करती है इसकी वैक्सीन-

क्या है एचपीवी

मायो क्लिनिक के अनुसार एचपीवी, जिसे ह्यूमन पेपिलोमावायरस के नाम से भी जाना जाता है, यौन गतिविधियों से जरिए फैलने वाला एक वायरस है। इसके दो तरह के स्ट्रेन होते हैं, जिनमें से कुछ स्ट्रेन प्राइवेट पार्ट में मस्से या गांठ की वजह बनते हैं, जबकि इसके कुछ स्ट्रेन कैंसर का कारण बन सकते हैं। ज्यादातर मामलों में शरीर इस वायरस  का पता लगाकर इसे खत्म कर देता है, लेकिन अगर लंबे समय तक यह वायरस शरीर में रहता है, तो कैंसर की वजह बन सकता है। ऐसे में एचवीपी के खिलाफ वैक्सीन लगवाने से पुरुषों और महिलाओं को कैंसर से बचाव करने में मदद मिलती है।

क्या करती है एचपीवी वैक्सीन?

आमतौर पर एचपीवी वैक्सीन का इस्तेमाल कैंसर  से बचाव के लिए किया जाता है। इस वैक्सीन को लगाने से एचपीवी के कारण होने वाले वजाइना, वल्वा, पेनिस या एनस कैंसर से सुरक्षा मिलती है। साथ ही ये वैक्सीन जेनिटल मस्सों या गांठों और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से भी बचाव करती है। इतना ही नहीं यह वैक्सीन मुंह, गले, सिर और गर्दन के कैंसर से भी बचाव करती हैं, जो आमतौर पर एचपीवी के कारण होता है।

एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine) किसे और कब दी जानी चाहिए?

अमेरिकी फूड एवं ड्रग एडिमिन्सट्रेशन (एफडीए) की तरफ से गार्डासिल 9 वैक्सीन को 9 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को देने की अनुमति दी गई है। इस वैक्सीन को अन्य टीकों की तरह ही दिया जा सकता है।

वहीं, डिजीज कंट्रोल और प्रीवेंशन सेंटर्स (सीडीसी) ने एचपीवी के नियमित वैक्सीनेशन के लिए 11 या 12 साल की उम्र तय की है। दरअसल, वैक्सीन के लिए सही उम्र का सिलेक्शन व्यक्ति के यौन सक्रिय होने से पहले का है।

ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार जब किसी व्यक्ति को एचपीवी हो जाता है, तो वैक्सीन उतना प्रभावी नहीं हो सकता है, क्योंकि वैक्सीन नए संक्रमण को रोकने का काम करती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में वायरस है, तो वैक्सीन शरीर को वायरस निकालने में मदद नहीं कर सकती।

ऐसे में जो लोग 15 साल से कम में यह वैक्सीन लगवाते हैं, उन्हें 6 से 12 महीने के अंतर में वैक्सीन की दो डोज लगाई जाती है। वहीं, जो लोग बाद में 15 से 26 साल की उम्र में वैक्सीन लगवाते हैं, उन्हें छह महीने में वैक्कीन की तीन डोज दी जाती है।

किन लोगों नहीं लगवानी चाहिए वैक्सीन?

  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इस दौरान एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine) नहीं ले सकतीं। गर्भावस्था के दौरान इस वैक्सीन को नहीं दिया जाता है।
  • अगर एचपीवी की पहली डोज के बाद किसी व्यक्ति को एलर्जी हो गई है या किसी व्यक्ति को गंभीर, जानलेवा एलर्जी है, तो ऐसे लोगों को एचपीवी वैक्सीन लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
  • इसके अलावा, जो लोग मामूली या गंभीर रूप से बीमार हैं, उन्हें भी एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए पूरी तरह ठीक होने तक का इंतजार करना चाहिए।

अगर आप यौन गतिविधि में सक्रिय हैं, तो क्या एचपीवी वैक्सीन फायदेमंद है?

अगर आप यौन गतिविधियों में एक्टिव हैं, तो एचपीवी वैक्सीन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। ज्यादातर लोग यौन गतिविधियों में शामिल होने के तुरंत बाद ही एचपीवी वायरस की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में इस वायरस का एक स्ट्रेन भी है, तो आपको इस वैक्सीन है फायदा मिल सकता है।

एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स?

अक्सर वैक्सीन्स को कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। हालांकि, एचपीवी वैक्सीन की बात करें, तो कई अध्ययनों में एचपीवी वैक्सीन को सुरक्षित पाया गया है। इसके कुछ हल्के प्रभाव हो सकते हैं, जिसमें इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा शामिल हैं। इसके अलावा वैक्सीन लगने के बाद चक्कर सकते हैं। साथ ही सिरदर्द, मतली, उल्टी, थकान या कमजोरी भी हो सकती है।

क्या एचपीवी वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं को पैप स्मियर टेस्ट कराने की जरूरत है?

हां, एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine) के बाद भी पैप स्मियर टेस्ट की जरूरत है, क्योंकि यह वैक्सीन टेस्ट की जगह नहीं ले सकता। पैप स्मियर टेस्ट 21 साल की उम्र से नियमित रूप से कराना चाहिए, ताकि समय रहते सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सके। अगर आप निम्न लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  • शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लीडिंग
  • पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग
  • पेल्विक में दर्द
  • शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द

 

Share :
Tagsnews of cervicalnews of cervical cancerwhat is cervical cancer
Previous Article

Diesel: डीजल कारों पर 10 फीसदी प्रदूषण ...

Next Article

पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 17 01 2024 Owaisi 1 23631497
    राष्ट्रीय

    Ram Mandir: ‘न मोदी से डरना न शाह से डरना’ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले खौफ को लेकर क्या बोल गए ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Manipur
    राष्ट्रीय

    Manipur Violence: सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में चलाया तलाशी अभियान, जब्त किए कई तरह के हथियार

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    लोकसभा की लड़ाई पर कितना पड़ेगा असर?

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Download (25)
    राष्ट्रीय

    Live 75th Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखेगा देश का शौर्य, 16 राज्यों की निकलेगी झांकियां; पढ़ें क्या होगा ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • S jaishankar
    दिल्लीराष्ट्रीय

    संयुक्त राष्ट्र में कनाडा को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं, जयशंकर

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • modi update
    राष्ट्रीय

    नम हुईं आंखें, तीन बड़े एलान, पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें

    August 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

  • Una
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद

  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.