Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

  • Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

  • Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

  • बदरीनाथ चढ़ावा मामला: निलंबित कर्मचारी की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

  • हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

पंजाब
Home›पंजाब›Chandigarh: खत्म नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

Chandigarh: खत्म नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

By hinditvnews
June 10, 2024
242
0
Aap

Chandigarh: खत्म नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, कारण- चंडीगढ़ में ढाई साल तक कोई चुनाव नहीं

चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा की तरफ से लगातार गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता चंडीगढ़ में गठबंधन को लेकर असमंजस में थे। हालांकि अब दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि गठबंधन मजबूती से चंडीगढ़ में बना रहेगा।

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही सवाल उठ रहे थे कि चार जून के बाद चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का क्या होगा। अब दोनों पार्टियों ने साफ कर दिया है कि गठबंधन फिलहाल बना रहेगा।

कारण है कि चंडीगढ़ में अगले ढाई साल तक कोई चुनाव नहीं है। इसलिए नगर निगम की सदन की बैठक में भाजपा को घेरने के लिए दोनों पार्टियों के पार्षद एकजुट रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने लोकल यूनिट पर गठबंधन को लेकर फैसला छोड़ा है। स्थानीय यूनिट गठबंधन को बरकरार रखने के पक्ष में है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाईकमान के फैसले का इंतजार है लेकिन जब तक कोई नया आदेश नहीं आता है, तब तक गठबंधन बना रहेगा। हाल ही में नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी ने भी एक कार्यक्रम में दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक साथ रहने की बात कही। उन्होंने यहां तक कहा कि आने वाले दिनों में गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा।

गठबंधन की वजह से भाजपा के हाथ से खिसकी मेयर-सांसद की कुर्सी
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन की घोषणा की थी। इंडिया के बैनर तले देश में पहला चुनाव चंडीगढ़ में लड़ा गया था। गठबंधन ने मेयर पद पर आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा। कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सहयोग दिया और फिर वह मेयर चुने गए।

गठबंधन से सिर्फ आप ही नहीं, कांग्रेस को भी फायदा हुआ। गठबंधन में चंडीगढ़ की लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई और फिर गठबंधन के बल पर ही कांग्रेस के मनीष तिवारी ने जीत दर्ज की। इस गठबंधन की वजह से ही चंडीगढ़ में भाजपा के हाथ से मेयर और सांसद की कुर्सी चली गई। एक पार्टी का मेयर बन गया तो दूसरे का सांसद। दोनों का फायदा मिला है।

चंडीगढ़ में आप-कांग्रेस का गठबंधन मजबूती के साथ बना रहेगा। अन्य राज्यों में भले गठबंधन टूटा हो लेकिन चंडीगढ़ में इकट्ठे रहेंगे और एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। – एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

चंडीगढ़ में दोनों पार्टियों का गठबंधन जारी है। पार्टी हाईकमान की तरफ से फिलहाल कोई नया आदेश नहीं आया है। इसलिए पहले की तरह ही दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। – डॉ एसएस आहलूवालिया, प्रदेश सह-प्रभारी, आप

 

Share :
Tagsnews of aap partynews of chandiigarhnews of congress party in punjabnews of punjab
Previous Article

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने ...

Next Article

Punjab News: गोल्डी बराड़ का नया ऑडियो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Musium
    पंजाब

    International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    ‘परिणाम भुगतना पड़ेगा…’, घर के बाहर कांग्रेस का बूथ लगाया तो सरपंच ने दी धमकी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Pari
    पंजाबफ़िल्म

    Raghav-Parineeti Wedding: हरसिमरत बादल का आरोप

    September 24, 2023
    By hinditvnews
  • Tower
    पंजाब

    Chandigarh: करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पंजाब के सीएम से मिलने की मांग रखी

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Swati
    दिल्ली

    Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Ptm
    पंजाब

    पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आज मेगा PTM

    December 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू कैबिनेट की बैठक कल, CPS मामले सहित इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

  • Weather Update
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

Timeline

  • July 11, 2026

    चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

  • July 11, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

  • July 11, 2026

    Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

  • July 11, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा मामला: निलंबित कर्मचारी की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

  • July 11, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh

    चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Badrinath

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Dhami

    Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय ...

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.