Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

  • हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 बजे शुरू, सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर

  • अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

  • हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

By hinditvnews
February 16, 2026
6
0
Chandigarh Airport

चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान: कनेक्टिविटी बढ़ने से सफर हुआ आसान, यात्री संख्या में बड़ा इजाफा

हिंदी टीवी, शिमला न्यूज। Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Feb 2026

चंडीगढ़ से रोजाना औसतन 84-90 उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और सितंबर में एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या और डेस्टिनेशन बढ़ने की वजह से दस साल में यात्रियों की संख्या में दो सौ फीसदी का इजाफा हो चुका है।

चंडीगढ़ से पहले सीमित उड़ान ही होती थी लेकिन अब चंडीगढ़ से सीधी उड़ान कई प्रमुख शहरों की हो चुकी हैं और हवाई किराए भी औसतन कम हुए हैं जिससे यात्रियों की संख्या में यह परिवर्तन हुआ है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या वर्ष 2015-16 में 15 लाख थी जो वित्तवर्ष 2024-25 में बढ़कर करीब 41.5 लाख पहुंच गई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आठ से दस हजार यात्री यात्रा करते हैं।

चंडीगढ़ से रोजाना औसतन 84-90 उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और सितंबर में एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। दुबई और आबूधाबी के लिए यहां से उड़ानों की शुरुआत की वजह से भी यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है।

यहां के लिए संचालित होती हैं उड़ान

चंडीगढ़ से दिल्ली, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला, जम्मू, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, पटना, लखनऊ और जयपुर के लिए उड़ान हैं।

कार्गो में भी हुई वृद्धि

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री संख्या के साथ-साथ कार्गो हैंडलिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 में एयरपोर्ट से 10,000 टन कार्गो जाता था जबकि 2025 में यह संख्या 13,000 टन तक पहुंच गई है।

वित्त वर्ष यात्रियों की संख्या मुख्य वजह स्थिति

2019-20        24.47 लाख            कोविड से पहले की स्थिति, 16.57 फीसदी की वृद्धि
2020-21        12.23 लाख            कोविड महामारी के कारण यात्री संख्या में लगभग 50 फीसदी की गिरावट
2021-22       18.25 लाख             उड़ानों की बहाली के साथ रिकवरी की शुरुआत
2022-23        36.50 लाख            नई घरेलू उड़ानों के कारण 71 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि
2023-24        35.20 लाख            कोहरे और खराब विजिबिलिटी से उड़ानों के रद्द होने से 3.55 फीसदी गिरावट
2024-25        41.50 लाख            नए गंतव्य और बढ़ी कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की संख्या में नया उछाल

एयरपोर्ट की सुविधाओं और गंतव्य के जुड़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ उछाल आया है। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इससे यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। -अजय वर्मा, सीईओ चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड

Share :
TagsChandigarh airport increased connectivity passenger numbers increase significantlychandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Police
    सोलन

    Himachal: अंडरवियर में माइक्रोफोन छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा युवक, गिरफ्तार

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी की निर्मम हत्या, तीन हत्यारों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; कार भी साथ ले ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Exam
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: श्रीदेव सुमन विवि के छात्र अब घर बैठे कर सकेंगे UPSC की तैयारी

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संगड़ाह में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत, 24 घंटे में हादसे

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Teacher
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    कांगड़ाचंबा

    Women’s Day: CM Sukhu ने शाहपुर में महिलाओं को सम्मानित, 40 करोड़ के शिलान्यास

    March 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, किन मामलों पर होगी चर्चा, आप भी जानिए

  • Lok
    Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मतगणना जारी, चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे

  • Medicine
    हिमाचल प्रदेश

    45 फार्मा कंपनियों को नोटिस, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गुणवत्ता पर प्रोडक्शन न होने पर कार्रवाई

Timeline

  • February 16, 2026

    Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

  • February 16, 2026

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

  • February 16, 2026

    Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 बजे शुरू, सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर

  • February 16, 2026

    अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

  • February 16, 2026

    हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh Airport

    Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

    By hinditvnews
    February 16, 2026
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    February 16, 2026
  • hp

    Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 बजे शुरू, सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर

    By hinditvnews
    February 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.