Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, मूल्यांकन में खामियों के आरोप

  • रोहतक में महिला की हत्या: पति और प्रेमिका पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव पर मिले चोट के निशान

  • Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, गमाडा से 5 साल के सीएलयू रिकॉर्ड मांगे

  • Indian Premier League 2026 फाइनल का फैसला आज: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत

  • Nitin Nabin: उत्तराखंड पहुंचे, जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, गमाडा से 5 साल के सीएलयू रिकॉर्ड मांगे

Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, गमाडा से 5 साल के सीएलयू रिकॉर्ड मांगे

By hinditvnews
May 29, 2026
4
0
Ed

Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर कसा ईडी का शिकंजा, गमाडा से पांच साल के सीएलयू रिकॉर्ड तलब

हिंदी टीवी न्यूज ,चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 29 May 2026

मामला चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की बकाया राशि जानबूझकर जमा नहीं करवाई और करीब 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक जारी किए।

रॉयल एस्टेट ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े 18 बैंक खातों की 286 संदिग्ध एंट्रीज की जांच तेज कर दी है। एजेंसी इन लेनदेन के जरिये निवेशकों के पैसे को दूसरी जगह खपाने और मनी ट्रेल से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं जिनमें रकम को अलग-अलग खातों और संपत्तियों में निवेश किए जाने के संकेत मिले हैं। इसी क्रम में रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के बैंक रिकॉर्ड भी ईडी ने जांच के दायरे में ले लिए हैं।

यह पूरा मामला चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की बकाया राशि जानबूझकर जमा नहीं करवाई और करीब 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक जारी किए।

जांच अब केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रही। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) मामलों का रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि किन परियोजनाओं को नियमों को दरकिनार कर मंजूरी दी गई और इससे सरकार को कितना वित्तीय नुकसान हुआ।

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने मौजूदा अधिकारियों के साथ-साथ उन पूर्व अधिकारियों की जानकारी भी मांगी है जिनके कार्यकाल में विवादित सीएलयू मंजूर किए गए थे। कई पूर्व अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी भी चल रही है। जांच एजेंसी का फोकस उन बड़े बिल्डरों और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर है जिनके खिलाफ निवेशकों और जमीन मालिकों की शिकायतें पहले से सामने आती रही हैं।

 

पांच वर्षों में जारी सीएलयू पर उठ रहे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले पांच वर्षों में 50 से अधिक सीएलयू ऐसे जारी किए गए जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं। एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या कुछ बिल्डरों को एक के बाद एक कई परियोजनाओं की मंजूरी दी गई जबकि अन्य मामलों में नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। शिकायतों को नजरअंदाज कर परियोजनाओं को फायदा पहुंचाने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

रॉयल एस्टेट, सनटेक और अल्टस प्रोजेक्ट की जांच जारी

ईडी की मौजूदा जांच रॉयल एस्टेट ग्रुप, सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स से जुड़े मामलों पर केंद्रित है। आरोप है कि कुछ परियोजनाओं में फर्जी दस्तावेजों और गलत सहमति पत्रों के आधार पर सीएलयू हासिल किए गए। हाल ही में जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापा मारकर नकदी और अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई और बड़े बिल्डरों, हाउसिंग ग्रुप्स और उनसे जुड़े लोगों के यहां ईडी की कार्रवाई हो सकती है। एजेंसी अब पूरे रियल एस्टेट नेटवर्क, मंजूरियों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़कर बड़े स्तर पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Share :
Tagschandigarh newsED tightens noose around Royal Estate Group seeks five years CLU records from GMADAhindi newspunjab news
Previous Article

Indian Premier League 2026 फाइनल का फैसला ...

Next Article

रोहतक में महिला की हत्या: पति और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीबीएसई टीचर टेस्ट मामला हाईकोर्ट में, सरकार को नोटिस

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस में आग, मची चीख-पुकार

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Teacher
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 मई से प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    जासूसी का खुलासा: सिरसा एयरबेस की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाक नंबर और चैट-वीडियो

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता नहीं

    April 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी पौष्टिकता, विभाग ने जारी किए आदेश

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के आदी बेटे पर पिता की प्रतिक्रिया

  • Bindal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिंदल बोले: पेट्रोल-डीजल टैक्स ₹15.40, कांग्रेस पर जनता की कराह का आरोप

Timeline

  • May 29, 2026

    UP: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, मूल्यांकन में खामियों के आरोप

  • May 29, 2026

    रोहतक में महिला की हत्या: पति और प्रेमिका पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव पर मिले चोट के निशान

  • May 29, 2026

    Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, गमाडा से 5 साल के सीएलयू रिकॉर्ड मांगे

  • May 29, 2026

    Indian Premier League 2026 फाइनल का फैसला आज: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत

  • May 29, 2026

    Nitin Nabin: उत्तराखंड पहुंचे, जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    UP: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, मूल्यांकन में खामियों के आरोप

    By hinditvnews
    May 29, 2026
  • Dead Body

    रोहतक में महिला की हत्या: पति और प्रेमिका पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव ...

    By hinditvnews
    May 29, 2026
  • Ed

    Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई, गमाडा से 5 साल के सीएलयू रिकॉर्ड ...

    By hinditvnews
    May 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.