Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Dehradun Car Accident: घायल की हालत में सुधार

Dehradun Car Accident: घायल की हालत में सुधार

By hinditvnews
November 19, 2024
276
0
Accident

Dehradun Car Accident: घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया…उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 Nov 2024

Dehradun Car Accident: ओएनजीसी चौक पर हुए भीषण हादसे में छह युवकों की जिंदगी खत्म हो गई थी। इनमें एक साथी सिद्धेश बच गया था। हादसे के कारण को लेकर कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही थी, लेकिन कहानी सिद्धेश ही बता सकता है।

बीते सप्ताह देहरादून में हुए भीषण कार हादसे में छह युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में एक युवक बच गया था जो बुरी तरह घायल था। सिनर्जी अस्पताल में भर्ती घायल सिद्धेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सिद्धेश के चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। उसकी कई हड्डियां टूटी हुई हैं।

अब बताया जा रहा है कि वह बातों पर प्रतिक्रिया कर रहा है। यानी बातों को समझ रहा है। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि लगातार डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। जरूरी सर्जरी भी हो चुकी हैं। फिलहाल हालत में सुधार है, लेकिन अभी बोलने में असमर्थ है। हालांकि, बातों को सुनकर आंखों से प्रतिक्रिया कर रहा है।

हादसे की खबर मिलने के बाद सिद्धेश का परिवार रास्ते से ही लौट आया

Accident 1
हादसे में घायल हुए सिद्धेश का परिवार जयपुर शादी में शिरकत करने के लिए गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था तो उसने दोस्तों को भी पार्टी के लिए बुला लिया। हालांकि, पार्टी करने के बाद ये सभी दोस्त कहां जा रहे थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हादसे की खबर मिलने के बाद सिद्धेश का परिवार भी रास्ते से ही लौट आया। उन्हें यह दुखद खबर हाथरस पहुंचने पर मिली थी। सिद्धेश ने जाखन में अपने घर पर ही पार्टी रखी थी। एक कार से परिवार जयपुर गया था। जबकि, दूसरी कार घर पर ही खड़ी हुई थी। लेकिन, अतुल अपनी नई कार से सिद्धेश के घर पहुंचा था। ऐसे में सभी ने शायद उसकी कार में ही शहर में घूमने का इरादा किया और घर से निकल गए। बताया यह भी जा रहा है कि कामाक्षी और गुनीत को उन्होंने रास्ते से ही लिया था। वह पहले से उनके साथ थीं या नहीं इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है।

उठ रहे कई सवाल
जाखन से होते हुए कार बल्लूपुर के रास्ते कौलागढ़ की ओर जा रही थी। जबकि, रास्ते में ही नव्या का घर भी तिलक रोड पर पड़ता है। जिस जगह हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही कुणाल के मामा का घर है। यहीं पर रहकर कुणाल पढ़ाई करता है। ऐसे में कई सवाल इस घटना के बाद उठ रहे हैं कि आखिर ये सभी दोस्त कहां और क्यों जा रहे थे?

Accident 2

ब्रेक पैडल के नीचे आई बोतल या अंदाजा हुआ गलत
हादसे के कारण को लेकर कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो पता चला कि ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल फंसी थी। यह भी एक कारण माना जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगे और यह हादसा हो गया। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि कार निकल जाएगी या नहीं। यही कारण हुआ कि कंटेनर का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क पर आ गया लेकिन बाकी पीछे था। इसी से कार जा टकराई।

घायल के लिए देवदूत बने युवक को किया सम्मानित
ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे में घायल युवक की सहायता के लिए आगे आए युवक दीपक पांडेय को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया। दीपक पांडेय ने घायल सिद्धेश की मदद की थी। दीपक निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास गढ़ी कैंट से एक अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी हादसे के दौरान उन्होंने देखा कि युवक की सांसें चल रही हैं। उन्होंने तुरंत ही पुलिस की सहायता से युवक को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने दीपक से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सिद्धेश के पिता ने दर्ज कराया कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा

ओएनजीसी चौक हादसे के चार दिन बाद घायल सिद्धेश के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस हादसे में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हुई थी। जबकि, सिद्धेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल निवासी राजपुर रोड ने कैंट थाने में तहरीर दी है। इस मामले में कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा भी कई अन्य दिशाओं में पुलिस की जांच चल रही है।

 

Share :
TagsDehradun Car Accident Six friends died Injured Siddesh condition is improving responding to thingsdehradun newshindi newsuttrakhand
Previous Article

Rishikesh: श्रीदेव सुमन विवि के छात्र अब ...

Next Article

Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी CBSE स्कूलों में वर्दी नियम यथावत, भवन रंग योजना पर फैसला लंबित

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Harak Singh Rawat
    उत्तराखण्ड

    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • 725314a0 93d1 4a44 B05d F76cfff051fd 1668867499160
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: बसाल गांव के पास फेंके गए पत्थर, दो कोचों के शीशे टूटे

    October 6, 2024
    By hinditvnews
  • Bhai
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन, चार दिन से थे वेंटिलेटर पर

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

    November 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में आज से बंद हो सकते हैं पैथोलाजी टेस्ट और एक्स-रे

  • Sarkaghat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

  • Transfar
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकार में कर्मचारियों के तबादलों की मची होड़

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.