Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Dehradun Jewellery Robbery: तो जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी

Dehradun Jewellery Robbery: तो जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी

By hinditvnews
January 11, 2024
272
0
Dehra

Dehradun Jewellery Robbery: तो जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी, मास्टरमाइंड ने ऐसे किया ऑपरेट

Dehradun Jewellery Robbery रिलायंस ज्वेल्स डकैती प्रकरण में लूटे गए करीब 14 करोड़ के सोने के गहनों को लेकर दून पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। इस प्रकरण में अभी तक 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शशांक को लेकर पुलिस को एक और अहम बात पता चली है। पुलिस के अनुसार जेल में शशांक की मुलाकात सुबोध और राजीव से हुई थी।

HIGHLIGHTS

  1. रिलायंस ज्वेल्स डकैती प्रकरण: 14 करोड़ के सोने के गहनों के संबंध में मिला अहम सुराग
  2. गिरोह के सरगना शशांक ने पूछताछ में देहरादून पुलिस को दी महत्वपूर्ण जानकारी
  3. सुबोध व राजीव के कहने पर ही गिरोह चलाने लगा शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत
  4. दोनों ने शशांक को जमानत करवाने और एक करोड़ रुपये देने का दिया था आश्वासन

देहरादून। रिलायंस ज्वेल्स डकैती प्रकरण में लूटे गए करीब 14 करोड़ के सोने के गहनों को लेकर दून पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। डकैती के सरगना शशांक सिंह ने पूछताछ में पुलिस के सामने इस संबंध में राजफाश किए हैं। पुलिस ने माल बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बिहार से गिरफ्तार शशांक सिंह को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दून लाई थी और पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस प्रकरण में अभी तक 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शशांक को लेकर पुलिस को एक और अहम बात पता चली है। पुलिस के अनुसार, जेल में शशांक की मुलाकात सुबोध और राजीव से हुई थी। इन दोनों के कहने पर ही शशांक गिरोह चलाने लगा था। इन दोनों ने शशांक को जल्द जमानत करवाने और एक करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया था।

बिहार से किया गया था गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि डकैती के सरगना शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत को छह जनवरी की देर रात बिहार में पटना के बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पटना न्यायालय में पेश कर आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया। पूछताछ में शशांक ने बताया गया कि सुबोध गिरोह के सरगना सुबोध के साथ मिलकर उसने देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम को लूटने की योजना बनाई थी।

घटना को अंजाम देने के लिए प्रिंस कुमार, अखिलेश उर्फ अभिषेक, विक्रम कुशवाहा, राहुल व अविनाश को देहरादून भेजा गया था। सरगना शशांक ने पुलिस को लूटे गए गहनों को लेकर भी अहम जानकारी दी है। जिस पर पुलिस अब माल बरामद करने का प्रयास करेगी।

4 करोड़ की ज्वैलरी पर हाथ किया साफ

बता दें कि हथियारबंद बदमाशों ने पिछले साल नौ नवंबर को दून में रिलायंस ज्वेल्स में 14 करोड़ रुपये के सोने के गहनों की डकैती डाली थी। सुबोध गिरोह से जुड़कर बंगाल में की करोड़ों की डकैतियां शशांक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिहार के कुख्यात सुबोध गिरोह के सरगना सुबोध से उसकी पहचान अपने मोहल्ले में रहने वाले रोशन सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से हुई थी, जो सुबोध के लिए काम करता था। वर्ष 2015-16 में रोशन की हत्या होने के बाद शशांक सुबोध गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया।

पहले भी कर चुके है डकैती

आरोपित ने सुबोध व अन्य साथियों के साथ वर्ष 2016 में बैरकपुर, बंगाल में मन्नापुरम गोल्ड शॉप में 28 किलो सोने और वर्ष 2017 में आसनसोल, बंगाल में मुथुट फाइनेंस कंपनी में 55 किलो सोने की डकैती को अंजाम दिया। आरोपितों ने विशाखापट्टनम में भी लूट की योजना बनाई पर घटना से पहले ही शशांक को उसके तीन साथियों के साथ पुलिस ने दबोच लिया।

जेल में ही बनी थी लूट की योजना

सुबोध सिंह और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। शशांक नौ माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया, लेकिन तभी सुबोध सिंह के साथ उसे भी पुलिस ने आसनसोल की घटना में गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया। सुबोध व राजीव के साथ जेल में ही बनाई योजना बेऊर जेल में शशांक की पहचान राजस्थान के एक हैकर से हुई। जिसने शशांक, सुबोध व राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लु सिंह उर्फ सरदार को वर्चुअल सिम बनाने की जानकारी दी। सुबोध सिंह व राजीव सिंह से शशांक के जेल में अच्छे संबंध बन गए।

जेल से ही दे रहे थे निर्देश

आरोपित पहले वाट्सएप काल से जेल के भीतर से ही अपने गुर्गों को निर्देश देते थे, बाद में वर्चुअल सिम के माध्यम से बात करने लगे। सुबोध व राजीव ने शशांक से कहा कि उन्हें पुराने मुकदमों में जमानत करानी है और भविष्य में विधानसभा चुनाव लड़ना है, ऐसे में अब से गिरोह जो भी आपराधिक काम करेगा, उसमें मोबाइल फोन के जरिये शशांक ही गिरोह के सदस्यों से बात करेगा। उन्होंने शशांक को आश्वासन दिया कि वह उसकी जमानत जल्द से जल्द करा देंगे और उसे एक करोड़ रुपये भी देंगे। सहमत होकर आरोपित शशांक गिरोह चलाने लगा।

दून में डकैती के बाद भागने की योजना में किया बदलाव

सितंबर 2023 में शशांक, सुबोध सिंह व राजीव सिंह ने देहरादून में रिलायंस ज्वर्ल्स शोयम को लूटने की योजना बनाई। इसके लिए गिरोह के सदस्य अनिल ने रेकी की और शोरूम से भागने के मार्गों की जानकारी दी। शशांक ने गूगल मैप से घटनास्थल से आने-जाने का रूट मैप बनाया और अनिल सोनी को रूट देखने को कहा।

भागने का ऐसा था प्लान

अनिल सोनी ने बताया कि पांवटा साहिब और हरिद्वार वाला रूट देहरादून से बाहर निकलने के लिए ठीक है। घटना वाले दिन योजना यह थी कि विक्रम उर्फ पायलट शिमला बाईपास से अर्टिगा गाड़ी में डकैती का माल लेकर और अविनाश व राहुल को लेकर हरिद्वार की तरफ निकलेगा, लेकिन कई जगह पुलिस चेकिंग कर रही थी। ऐसे में दोनों बाइक और अर्टिगा कार में काफी दूरी हो गई। जिस कारण योजना बदलकर उन्हें नदी के रास्ते निकलकर पांवटा साहिब वाले रूट से जाने के लिए कहा गया। चेकिंग के चलते उन्होंने दोनों बाइक व अर्टिगा कार को रास्ते में ही छोड़ दिया व अलग-अलग माध्यमों से देहरादून से बाहर निकल गए।

 

Share :
Tagsnews of dehradunnews of Dehradun Jewellery Robberynews of haridwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

रामानंदी परंपरा से होनी चाहिए रामलाल की ...

Next Article

चीला वाहन हादसे में मरने वालों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel Rescue Operation Live Update

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: इस बार नए आस्था पथ से बदरीनाथ तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Roorke
    उत्तराखण्ड

    हरियाणवी गाने पर बंदूक और पिस्टल के साथ ठुमके लगाना नेता जी को पड़ा भारी

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Anil
    उत्तराखण्ड

    भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

    March 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

  • Images (20)
    election 2024G-20 Summit NewsHimachal Election 2024Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    चुनावी मुद्दा: हिमाचल में छह मेडिकल कॉलेज, एक एम्स, फिर भी उपचार के लिए दूसरे राज्यों की दौड़

  • high court
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास में पिता को 20 साल की सजा

Timeline

  • July 27, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • July 27, 2026

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • July 27, 2026

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • July 27, 2026

    Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • July 27, 2026

    Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International And Nbt India Launch A Multilingual Comic Book At The Chinar Book Festival, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Hdfc Life's Aum Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Global Technology Leader Ibm And Galgotias University Join Forces To Nurture Talent In Cutting Edge Tech Domains Of Ai And Quantum Computing

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.