Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

दिल्ली
Home›दिल्ली›Delhi Cabinet: केजरीवाल को मात देकर मंत्री पद की शपथ लेंगें प्रवेश वर्मा

Delhi Cabinet: केजरीवाल को मात देकर मंत्री पद की शपथ लेंगें प्रवेश वर्मा

By hinditvnews
February 20, 2025
323
0
Parvesh

Delhi Cabinet: केजरीवाल को दी मात, अब मंत्री पद की लेंगे शपथ; प्रवेश वर्मा का ऐसा रहा राजनीतिक सफर

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Thu, 20 Feb 2025

प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राजनीति में प्रवेश का रुझान बढ़ाने में उनके पिता का योगदान काफी अहम माना जाता है।

आज रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बने हैं। भाजपा ने 27 साल पर राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आप के मुखिया को मात दी।

नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा को जहां 30,088 वोट मिले। वहीं, केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मात्र 4,568 वोट मिले। दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, आइए इसके बारे में जानते हैं….

कौन हैं प्रवेश वर्मा?
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को एक स्थापित राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राजनीति में प्रवेश का रुझान बढ़ाने में उनके पिता का योगदान काफी अहम माना जाता है। प्रवेश के चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगरपालिका में मेयर रह चुके हैं। 2013 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

प्रवेश वर्मा की शुरुआती पढ़ाई आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से डिग्री हासिल की। प्रवेश ने अपनी पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री- मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से हासिल की।

कैसा रहा है प्रवेश वर्मा का राजनीतिक करियर?
प्रवेश वर्मा की सियासत में औपचारिक एंट्री 2013 में हुई, जब उन्हें भाजपा के टिकट पर महरौली से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार योगानंद शास्त्री को हराया, जो कि उस वक्त दिल्ली विधानसभा के स्पीकर पद पर थे।

हालांकि, दिल्ली विधानसभा में उनका कार्यकाल लंबा नहीं चला और 2024 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतार दिया। पश्चिम दिल्ली सीट से तब प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह और कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर तत्कालीन सांसद महाबल मिश्रा को करारी शिकस्त दी। उन्होंने लोकसभा सीट पर 48 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए।

सांसद के तौर पर प्रवेश वर्मा ने सांसदों की तनख्वाह और भत्तों के मामलों को देखने वाली संयुक्त समिति के सदस्य के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्हें शहरी विकास मामलों की स्टैंडिंग कमेटी का भी सदस्य बनाया गया।

2019 में एक बार फिर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस के महाबल मिश्र को हराया। इस बार उन्होंने 5,78,486 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने न सिर्फ अपना, बल्कि दिल्ली में सबसे बड़ी जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दिल्ली में इस बड़ी जीत के बावजूद भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा को नहीं उतारा। बल्कि पार्टी ने उन्हें 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में मौका दिया। इस बार उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ाने का फैसला हुआ। प्रवेश ने इस चुनौती को बखूबी स्वीकारा और जबरदस्त जीत हासिल की।

 

Share :
TagsDelhi Cabinet Minister News in Hindi Pravesh Verma will take oath as ministerdelhi ncr newsdelhi newshindi news
Previous Article

BAN vs IND Live: बांग्लादेश को तीसरा ...

Next Article

Delhi CM Oath: रेखा गुप्ता सहित 6 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anganwadicenter Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, अपग्रेड करने की मिली परमिशन

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Arrest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीएम सलाहकार के बेटे पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Bhutan Prime Minister
    राष्ट्रीय

    अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम-सीएम कार्यालय से हो रही निगरानी

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: CBI को नहीं मिलेगा पीटरहॉफ-सर्किट हाउस

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

    May 9, 2026
    By hinditvnews
  • jail, rules, india
    उत्तराखण्ड

    हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

    May 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachaal
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

  • Hatya
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: पतलीकूहल में युवक की हत्या

  • Hamirpur
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: जेबीटी समेत 1,423 पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट देने की तैयारी

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.