Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल में आज आएगी फोर्स, कल से बढ़ेगा पहरा

Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल में आज आएगी फोर्स, कल से बढ़ेगा पहरा

By hinditvnews
April 30, 2024
497
0
Murmu

Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल में आज आएगी फोर्स, कल से बढ़ेगा पहरा; राष्ट्रपति दौरे पर छावनी में बदलेगी राजधानी

Droupadi Murmu Shimla Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 मई से लेकर 8 मई तक शिमला (Shimla News) दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। वहीं सुरक्षा के इंताजामात भी पुख्ता हैं। शहर में करीब 1500 से ज्यादा जवान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा देखेंगे। सुरक्षा को लेकर सैन्य टुकड़ियां आज शिमला पहुंच जाएंगी।

HIGHLIGHTS

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शिमला दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है
  2. सेक्टर में बंटेगा शिमला शहर, रूट के अलग सेक्टर, दौरा स्थल के होंगे अलग
  3. जुब्बड़ हट्टी से छराबड़ा तक हर रोज निरीक्षण कर रही पुलिस की टीम

शिमला। President Draupdi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शिमला दौरे के लिए शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए शिमला पुलिस ने प्लान तैयार कर मुख्यालय में स्वीकृति के लिए भेज दिया है।

शहर में करीब 1500 से ज्यादा जवान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा देखेंगे। राष्ट्रपति दौरे के लिए तैनात पुलिस बल मंगलवार को शिमला पहुंच जाएगा। बुधवार से शहर में पुलिस की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

पुलिस के यातायात प्लान के मुताबिक कई आइपीएस और एचपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इनमें कई एसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

शहर को कई सेक्टर में बांटा जाएगा। जुब्बड़ हट्टी से छराबड़ा तक के अलग-अलग सेक्टर बनेंगे। इसके अलावा जिन स्थलों का राष्ट्रपति दौरा करेंगी, उन्हें अलग सेक्टर में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।

फोर्स आने के बाद होगी जंगलों की छानबीन

पुलिस बल मिलने के बाद शिमला पुलिस जंगलों की छानबीन शुरू करेगी। तारादेवी व कैचमेंट एरिया के जंगलों की तलाशी ली जाएगी।

इस दौरान जंगल में जंगली जानवरों और पैदल चलने वाले लोगों के पदचिह्नों के हिसाब से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। तलाशी के बाद जंगलों की घेराबंदी होगी। इसके अलावा टुटू से छराबड़ा तक सड़क के दोनों किनारे पर भवनों में रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन किया जाएगा।

तीन दिन में हटाने होंगे वाहन

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला पुलिस ने टुटू से छराबड़ा तक सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

लोगों को तीन दिन के अंदर वाहन हटाने को कहा गया है। इसके बावजूद अगर कोई वाहन नहीं हटाता है तो वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

इस स्थिति में चालान भी हो सकता है और गाड़ी को भी पुलिस हटा सकती है। वहीं शिमला पुलिस की टीम रोजाना ट्रैफिक रूट का निरीक्षण भी कर रही है।

 

Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of president draupdi murmunews of president of indianews of shimla
Previous Article

Mandi Lok Sabha Chunav: ‘वीरभद्र का बेटा ...

Next Article

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद Baba ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anurag Thakur Minister
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Anurag Thakur: ‘इंडी गठबंधन के पास न कोई सर्वमान्य नेता

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Vikram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Earthquake in Kullu: कुल्लू में भूकंप के झटके

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Sharab
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    शराब व बीयर के अधिक दाम लेना, पड़ेगा भारी

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Star
    Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Camra
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सर्दियों के मौसम में शिकारियों पर तीसरी आंख की नजर

    December 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

  • World Cup
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    World Cup 2023:सबसे महंगा टिकट 30 हजार का

  • Sanjeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur Firing Case: बंबर ठाकुर के पीएसओ संजीव कुमार ने दिया बड़ा बयान

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.