Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

पंजाब
Home›पंजाब›Farmers Protest: एकजुट हुए किसान, केंद्र के खिलाफ दिल्ली कूच की घोषणा

Farmers Protest: एकजुट हुए किसान, केंद्र के खिलाफ दिल्ली कूच की घोषणा

By hinditvnews
January 14, 2025
95
0
Kissan

Farmers Protest: एकजुट हुए किसान संगठन… केंद्र के खिलाफ बजाया बिगुल; दिल्ली कूच के बारे में होगी बड़ी घोषणा

हिंदी टीवी न्यूज़, खनौरी/पटियाला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 14 Jan 2025 

Punjab Farmers Protest news: सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर राजनीतिक) की करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि सभी किसान जत्थेबंदियों को एक साथ लाकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए। यह भी निर्णय हुआ कि किसान संगठन एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। 18 जनवरी को दिल्ली घेराव पर फैसला होगा।

एक बार फिर सभी किसान संगठन केंद्र के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। पातड़ां के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर राजनीतिक) की करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। बैठक में एक अहम निर्णय हुआ कि 18 जनवरी को किसान संगठन दिल्ली कूच और आंदोलन को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला करेंगे। इस बीच खनौरी बॉर्डर पर नई मंडीकरण नीति के ड्राफ्ट की कॉपियां फाड़ी गईं और विरोध जताया गया। 18 जनवरी को दोबारा सुबह 11 बजे पातड़ा के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में बैठक होगी।

सोमवार सुबह 11.55 बजे पर शुरू हुई बैठक दोपहर 2.55 बजे समाप्त हुई। छह सदस्यीय कमेटी की अगुवाई में तीनों मोर्चों के अलावा कुल 11 यूनियनों के प्रतिनिधियों को मिलाकर बैठक में 18 सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में छह सदस्यीय कमेटी में नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य और बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, बीकेयू टिकैत के जनरल सेक्रेटरी युद्धवीर सिंह, ऑल इंडिया किसान सभा के कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल, बलबीर सिंह राजेवाल और हरमिंदर सिंह पटियाला प्रमुख तौर पर शामिल रहे। इसके अलावा सरवण सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ भी उपस्थित रहे।

इन मुद्दों पर बनी सहमति
नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य जोगिंदर सिंह उगराहां ने बताया कि सभी किसान संगठन एमएसपी कि कानूनी गारंटी को लागू करवाने, किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को समाप्त करवाने के लिए अहम कदम उठाए जाने के लिए एकजुट हो गए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि सभी किसान जत्थेबंदियों को एक साथ लाकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए। यह भी निर्णय हुआ कि किसान संगठन एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। 18 जनवरी को दिल्ली घेराव पर फैसला होगा। इसी बीच सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से किसानों का एक जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी मोर्चे पर आया। मंगलवार को हरियाणा के कैथल जिले से किसानों का जत्था आएगा। हरियाणा के किसानों ने कहा कि सभी किसान डल्लेवाल के साथ हैं और उनके संदेश एवं संघर्ष की दास्तान को गांवव-गांव में बैठक कर के हर घर तक पहुंचाएंगे।

सभी किसान संगठन एकजुट हो गए हैं, यह बैठक इसलिए थी, ताकि एक दूसरे के साथ मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने के बारे कदम उठाया जा सके। जल्द ही आंदोलन को मजबूती के साथ गति भी मिलेगी। -सरवण सिंह पंधेर

18 जनवरी की बैठक अहम होगी, सभी फोरम अब अपनी यूनियनों से बातचीत करेंगी, चार दिन बाद फिर दोबारा बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। -अभिमन्यु कोहाड़

एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने, कर्जमाफी, मंडीकरण नीति का बहिष्कार सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है, इन सभी पर अब चार दिन बाद दोबारा बैठक होगी। -काका सिंह कोटड़ा

हर पल बिगड़ रही डल्लेवाल की तबीयत, शिथिल हो रहे अंग
डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत हर पल बिगड़ रही है और उन्हें बोलने में समस्या आ रही है। उनके अंग शिथिल हो रहे हैं। उनके बीपी, शुगर व अन्य टेस्ट भी सामान्य नहीं हैं। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उन पर नजर रख रही है।
Share :
TagsFarmer Protesthindi newsKissan Andolanpunjab news
Previous Article

Makar Sankranti: ठंड को दरकिनार कर उत्तरकाशी ...

Next Article

Haryana Weather: घना कोहरा, 19 जनवरी तक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बदरीनाथ में 6 इंच ताजी बर्फ, ठंड बढ़ी, टीम का दौरा रद्द

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अगले सत्र से हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित: सीएम सुक्खू

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड BJP: अनुशासनहीन को संगठन में नहीं मिलेगा पद, महेंद्र भट्ट का संकेत

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Ttrain
    उत्तर प्रदेश

    टला बड़ा हादसा: जनशताब्दी एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बची, इमरजेंसी ब्रेक से रोकी गई

    April 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Himachal Apple Season: एचपीएमसी के विक्रय केंद्रों में पहुंचे 66 हजार यूनिवर्सल कार्टन

  • Download
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Landslide in Kullu: पहाड़ से कार पर गिरी थी चट्टानें, 6 साल के बच्चे की सिर पर चोट लगने से मौत; अन्य 3 घायल

  • Sukhu
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachaql: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.