Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

फ़िल्म
Home›फ़िल्म›G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल

G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल

By hinditvnews
September 5, 2024
230
0
Goat

G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल, हिंदी डबिंग की दिक्कतें सबसे ज्यादा

Movie Review
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट)
कलाकार
विजय , स्नेहा , मीनाक्षी चौधरी , प्रशांत, प्रभुदेवा , अजमल अमीर , योगी बाबू , तृषा कृष्णन , शिवकार्तिकेयन और विजयकांत
लेखक
विजी, वेंकट प्रभु, के चंद्रू, ई गुणशेखरन
निर्देशक
वेंकट प्रभु
निर्माता
एस अघोरम, एस गणेश, एस सुरेश
रिलीज:
5 सितंबर 2024
रेटिंग  2/5
हिंदी भाषी दर्शकों के लिए तमिल सिनेमा उनके उतना करीब नहीं है, जितना कि बरसों तक ठेठ मसाला हिंदी फिल्मों से भी मसालेदार फिल्में बनाता रहा तेलुगु सिनेमा है। विजय जोसफ को ‘दलपति’ विजय के नाम से हिंदी भाषी दर्शक पहचानते हैं, ये जाने बिना कि दलपति सिर्फ एक विशेषण है, नाम नहीं। थलाइवा और थलाइवर का फर्क भी शायद ही हिंदी सिनेमा देखने वाले जानते हों या जानना भी चाहते हों। विजय का इरादा जल्द ही तमिलनाडु की सियासत में कूदने का है। पार्टी वह बना चुके हैं। अगली फिल्म के बाद सिनेमा से संन्यास का फैसला भी वह बता चुके हैं। बतौर अभिनेता विजय की इस आखिरी से ठीक पहले की फिल्म यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर दर्शकों मे बेचैनी होनी स्वाभाविक है। लेकिन, एक दिक्कत यहां भी है और वह ये कि ये फिल्म बड़े मल्टीप्लेक्स में हिंदी में रिलीज नहीं हो रही है।
रॉ एजेंट की देखी-सुनी सी कहानी
हिंदी फिल्में प्रदर्शित करने वाले मल्टीप्लेक्स चाहते हैं कि किसी भी अभिनेता की फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने और ओटीटी पर आने के बीच कम से कम आठ हफ्ते का समय होना चाहिए। ऐसा फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के साथ नहीं हो रहा है। ओटीटी पर आने की ये जल्दी ही इस फिल्म में इसे बनाने वालों के दरके भरोसे की पहली निशानी है। कहानी फिल्म की कुछ कुछ वैसी ही है जैसी फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और उनके परिवार के साथ दर्शक देख चुके हैं। बस वहां टाइगर का बेटा बड़ा नहीं हुआ है। यहां भी रॉ की एक स्पेशल यूनिट सैट्स (स्पेशल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) का एक एजेंट गांधी आराम की जिंदगी जी रहा है। अतीत उसे वापस एक्शन में लाता है। और, इस यूनिवर्स की उसकी अपनी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनके एक एक कर सामने आते रहने से फिल्म इंटरवल तक रफ्तार से भागती रहती है।
Go1
इंटरवल के बाद कमजोर पड़ी फिल्म
फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम’ की असल कमजोरी इसका इंटरवल के बाद के हिस्से की पटकथा, इसमें ठूंसे गए अनावश्यक गाने और जरूरत से ज्यादा लंबी सड़कों पर पीछा करने वाले दृश्य (चेज सीक्वेंसेज) हैं। निर्देशक वेंकट प्रभु की ये फिल्म अभिनेता विजय की एटली के साथ बनते बनते बंद हो गई फिल्म के बाद शुरू हुई। दोनों की ट्यूनिंग पुरानी है और दोनों ने कहानी का मूल विचार लॉक करने के साथ ही तय कर लिया था कि ये फिल्म बनानी है। फिल्म बनानी है, इसके लिए वेंकट प्रभु ने एक कहानी लिखी। कुछ और लोगों को साथ जोड़कर इसकी पटकथा और संवाद पूरे किए। और, साथ में आए तमिल सिनेमा के चर्चित संगीतकार युवान शंकर राजा, सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ नुनी और फिल्म संकलक वेंकन राजन। कोई तीन सौ करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने इतनी रकम रिलीज से पहले ही सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स से जुटा ली है। सिनेमाघरों से जो कुछ आने वाला वह सब मुनाफा है। विजय को दलपति नाम जैसा जंचने वाला सुपर सितारा बनाने की फिल्म में कोशिशें तमाम हैं। लेकिन, फिल्म के बाकी कलाकारों में नेहा से लेकर मीनाक्षी और प्रभुदेवा से लेकर योगी बाबू तक सब यहां उनके आभामंडल में छिपते-चमकते नक्षत्रों से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
Go2
निर्देशन में निराश किया वेंकट प्रभु ने
निर्देशक वेंकट प्रभु से गलती फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में ये हुई है कि फिल्म को भव्य बनाने के चक्कर में वह विश्वभ्रमण पर तो निकल गए लेकिन जो घटनाएं यहां विदेश में दिखाई जा रही हैं, उनका कोई खास असर फिल्म का आकर्षण बढ़ाने पर पड़ता नहीं है। कहानी उन्हीं की है और इसमें मौलिकता सिर से गायब है। ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ जैसा करंट भी इसके संवादों में नहीं है। एक जैसे दिखते बाप-बेटों की इस कहानी में एक्शन और गाने निकाल दिए जाएं तो फिर फिल्म में कुछ बचता नहीं है। एक्शन सीन जरूरत से ज्यादा लंबे होने के चक्कर में च्युइंग गम बन चुके हैं और गाने जैसे ही आते हैं, कहानी का प्रवाह खत्म कर देते हैं। फिल्म करीब तीन घंटे की है और सुनते हैं कि ये तब है जब इसका करीब 20 मिनट का हिस्सा फिल्म में ओटीटी रिलीज के समय जोड़े जाने के लिए बचा लिया गया है। तृषा और शिव कार्तिकेयन के स्पेशल अपीयरेंस का कोई फायदा नहीं होता। फिल्म में एआई के जरिये सीनियर कलाकार विजयकांत को भी लाया गया है। फिल्म की हिंदी डबिंग का अंदाजा इसके ट्रेलर से ही लग गया था और इस निराशा को दूर करने के लिए फिल्म में भी खास कुछ किया नहीं गया है।
‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’: बिल्कुल नहीं
इसमें कोई दो राय नहीं कि अभिनेता विजय (जोसफ) को तमिल सिनेमा में बड़ा स्थान हासिल है। उनके प्रशंसक अक्सर उनकी लोकप्रियता की तुलना रजनीकांत से करते रहे हैं, लेकिन रजनीकांत की जो फैन फॉलोइंग गैर तमिलभाषी दर्शकों में है, वहां तक पहुंचने के लिए निकलने में विजय को शायद देर हो चुकी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे विजय की हर फिल्म अब उनकी सियासी तैयारी के नजरिये से ही देखी जानी है और ऐसे में फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में उनकी युवा भूमिका युवा दर्शकों को आकर्षित भी करती है, पर सीनियर एजेंट गांधी के किरदार में वह अपना उतना असर नहीं छोड़ पाते हैं। पटकथा, निर्देशन के बाद फिल्म की तीसरी सबसे कमजोर कड़ी है इसका संगीत, जिसका एक भी गाना फिल्म की गति को सहारा नहीं दे पाता है। खास विजय के प्रशंसकों के लिए ही बनी इस फिल्म का हिंदी पट्टी में भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं है। तमिल में भी रविवार तक के शुरुआती शोरगुल के बाद सोमवार से ये फिल्म असली कसौटी पर कसी जाएगी।
Share :
TagsEntertainmentmovie reviewsThe Greatest Of All Time Movie Review In Hindi By Pankaj Shukla Vijay Joseph Prasanth Prabhu Deva Mohan Venkat
Previous Article

Haryana: अनिल विज का तंज, विनेश फोगाट ...

Next Article

Shimla: संजौली में अवैध निर्माण मामले पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saif
    फ़िल्ममनोरंजन

    Saif Ali Khan Attack Case Live: ICU से बाहर आए सैफ, शरीर पर तीन जख्म

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Anil
    मनोरंजन

    Anil Kapoor: ‘दाे बड़े एक्टर्स एक साथ काम नहीं करना चाहते’

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Ramayn
    फ़िल्ममनोरंजन

    ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, पहले दिन करोड़ों की कमाई

    October 21, 2026
    By hinditvnews
  • Singham Again
    फ़िल्ममनोरंजन

    Singham Again: दिवाली पर लंका जलाने लौटा बाजीराव सिंघम

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Kashmeera
    मनोरंजन

    कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर रखी राय, बताया किसका देंगी साथ

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Govinda
    फ़िल्ममनोरंजन

    Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी?

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Toll plaza
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कसोल: अब हिमाचली वाहनों पर भी शुल्क, कुछ गाड़ियों को छूट

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

  • Bagi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में सड़ेंगे, जनता सबक सिखाएगी’

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.