Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana: हरियाणा में 35 साल बाद कांग्रेस का वोट शेयर सबसे उच्चतम स्तर पर, 1989 में मिला था 46 फीसदी

Haryana: हरियाणा में 35 साल बाद कांग्रेस का वोट शेयर सबसे उच्चतम स्तर पर, 1989 में मिला था 46 फीसदी

By hinditvnews
June 6, 2024
162
0
Congress

Haryana: हरियाणा में 35 साल बाद कांग्रेस का वोट शेयर सबसे उच्चतम स्तर पर, 1989 में मिला था 46 फीसदी

लोकसभा में मिले वोट बैंक को कांग्रेस विधानसभा चुनाव तक स्थिर रखना चाहेगी। हालांकि पार्टी के लिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में जो वोट शेयर मिलता है, वह अगले विधानसभा चुनाव तक काफी हद तक स्थिर रहता है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की पांच सीटों पर जबरदस्त वापसी करने वाली कांग्रेस को 43.67 फीसदी वोट मिले हैं, जो 35 सालों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले साल 1989 में कांग्रेस का वोट शेयर 46 फीसदी था।

हालांकि कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मिले 3.94 वोट शेयर को जोड़ 47.6 फीसदी वोट शेयर मिलने का दावा किया है। इस हिसाब से गठबंधन का वोट शेयर भाजपा से ज्यादा है। भाजपा का वोट शेयर 46.11 फीसदी है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि पूरे देश में हरियाणा में ही कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट शेयर मिला है। बढ़े वोट शेयर से कांग्रेस काफी उत्साहित है। इससे पार्टी को विधानसभा की राह आसान होती दिख रही है। राज्य में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा का वोट बैंक विस चुनाव तक रखना होगा स्थिर
लोकसभा में मिले वोट बैंक को कांग्रेस विधानसभा चुनाव तक स्थिर रखना चाहेगी। हालांकि पार्टी के लिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में जो वोट शेयर मिलता है, वह अगले विधानसभा चुनाव तक काफी हद तक स्थिर रहता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 28.5 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का वोट शेयर 28.5 फीसदी ही रहा। इसमें कोई गिरावट नहीं आई। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 23 फीसदी वोट शेयर मिला था। उसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी के वोट शेयर में सिर्फ 2.3 फीसदी की कमी आई। वहीं, 2009 के लोकसभा के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में करीब 6.7 फीसदी की गिरावट आई। मगर 2004 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर स्थिर रहा।

हालांकि जिन चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर गिरा है, उसका औसत देखें तो सिर्फ चार से पांच फीसदी ही रहा है। पिछली बार कांग्रेस का वोट शेयर 28.5 फीसदी था, तो उस दौरान पार्टी को 30 सीटें मिली थीं और बहुमत के लिए 45 सीटें चाहिए होती हैं। इस लिहाज से लोकसभा के परिणाम कांग्रेस के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा। कांग्रेस का अगला लक्ष्य राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी पिछले दस साल से हरियाणा की सत्ता से दूर है। ऐसे में पार्टी हर हाल में इन चुनावों को जीतना चाहेगी। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

साल             लोकसभा चुनाव            विधानसभा चुनाव
1991             37.2                              33.7
1996             22.6                              20.8
1999             34.9                              31.2
2004             42.1                              42.5
2009            41.8                               35.1
2014              23                               20.7
2019             28.5                             28.5

Share :
Tagsnews of congress in haryananews of haryananews of lok sabha election 2024 haryana
Previous Article

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए ...

Next Article

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jaipur Highway
    हरियाणा

    Gurugram : हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Shumbh
    हरियाणा

    दिवंगत शुभकरण की अस्थियों का हुआ रोझांवाली में विसर्जन

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Vidhan Sabha
    पंजाबहरियाणा

    पंजाब से छह महिलाओं का संसद पहुंचना तय

    September 20, 2023
    By hinditvnews
  • Yogi111
    हरियाणा

    बाबा मस्तनाथ मठ देशमेला में योगी,मोहन भागवत

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • हरियाणा

    Lok Sabha Elections: रोहतक से इस अभिनेता को उतारने की जुगत में भाजपा

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    हरियाणा

    बालकनाथ योगी बोले- जनता के लिए दिन-रात खुला रहेगा मेरा दरवाजा

    December 4, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mmm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में अगले हफ्ते से स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी पारा

  • Bjp Leader
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार’; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    उना: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.