Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

  • Heritage Spanish Brand Osborne Taps Singapore Distributor Octopus to Drive Asia-Pacific Growth

  • NDTV's Research Paper Accepted at SIGIR 2026 Industry Track, A first for Indian Media

  • Knowledgeum Academy Hosts Owen Richards, Deputy Head of Mission at the British Deputy High Commission, for the 2026 Graduation Ceremony

  • EY India Certificate Courses to make Chandigarh University's Students of MBA & BBA Programs Job-ready with real-world skills in AI, Analytics, Finance

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana Assembly Winter session LIVE: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

Haryana Assembly Winter session LIVE: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

By hinditvnews
December 15, 2023
318
0
Haryana

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू, जहरीली शराब कांड पर सदन में हंगामा; कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट

Haryana Assembly Winter session LIVE हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शोक प्रस्ताव पढ़कर सत्र की शुरुआत की। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने भी विधानसभा में कई तीखे सवालों की सूची तैयार की है। कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव होने की संभावना है।

चंडीगढ़। Haryana Assembly Winter session LIVE: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शोक प्रस्ताव पढ़कर सत्र की शुरुआत की। वहीं, अब विधानसभा में प्रश्नकाल समाप्त हो गया है। शून्यकाल सत्र शुरू हो गया है। संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना के बाद हरियाणा विधानसभा में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

नीरज शर्मा के सवाल पर हुई नोंक-झोंक

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम से जुड़ा सवाल पूछा। जिस पर सदन में हंगामा  हुआ। विधायक ने कहा कि मेरे इलाके की जनता परेशान है। मैं दो गज कफन का कपड़ा बनवा कर लाया हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपत्तिजनक विषय है।

भूपेंद्र हुड्डा बोले-सीधा जवाब दो हां न

ऐसे शब्द सदन में इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। सीएम ने कहा कि डिपार्टमेंट से फाइल फाइनेंस के पास जाएगी। फिर फाइल मुख्यमंत्री के पास आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऑडिट का काम करेगी। इस पर भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सीधा जवाब दो हां या ना। मंत्री गुप्ता ने कहा कि यह कोई अच्छी बात नहीं है। स्पीकर ने कहा कि वह शब्द निकाल दिए गए हैं।

मंत्री अनिल विज ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार के आदेश के तहत शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड, नूंह के सभी नियमित कर्मचारियों (उन लोगो को छोडकर जिन्हें गृह जिलें नूंह में स्थानान्तरित / प्रतिनियुक्त या सीधे भर्ती किया गया हैं) को मूल वेतन का 10%+ मंहगाई भता की दर से मेवात क्षेत्र भता अप्रैल से किया जा रहा हैं।

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा

सदन में झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि

स्कूलों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।  जींद उचाना में क्या हुआ सबको पता है। अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं उन्होंने  बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और सत्ता पक्ष से पूछा कि बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन क्यों है ?

कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट

जहरीली शराब कांड पर पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुआ। जहरीली शराब के मुद्दे को काम रोको प्रस्ताव से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ने बदला गया। कांग्रेस ने इसका विरोध किया और कहा इसे काम रोको प्रस्ताव ही रहने दिया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ध्यान प्रश्न प्रस्ताव को काम रखो प्रस्ताव में बदलने से इनकार कर दिया जिसके बाद कांग्रेस ने वॉक आउट कर दिया

रेवाड़ी एम्स पर हुआ हंगामा

हरियाणा विधानसभा सत्र में रेवाड़ी में एम्स अस्पताल बनाने पर  सवाल पूछा गया। जिस पर सदन में हंगामा हुआ। हालांकि, अनिल विज और सीएम मनोहर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसका काम चल रहा है। सीएम ने कह कि केंद्र सरकार की ओर से रेवाड़ी में जल्द ही एम्स स्थापित किया जाएगा।

जल्द ही शुरू होगा रेवाड़ी एम्स का काम

हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ा रही है। सीएम ने बताया कि एम्स के लिए चिन्हित ज़मीन फ़ॉरेस्ट विभाग की थी और बाद में कोरोना की वजह से प्रोजेक्ट में प्रक्रिया कुछ लंबी हुई अभी सरकार ने जमीन खरीद कर केंद्र सरकार को हैंडओवर कर दी गई है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू हो जाएग।

रेवाड़ी के निर्माण के लिए 203 एकड़ 3 कनाल 5 मरला भूमि 40 लाख प्रति एकड़ की दर से खरीदी है। जल्द ही काम शुरू होगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मंत्री मंत्री जी ने बहुत दिन से काम छोड़ रखा था। वह सही से पढ़कर नहीं आए हैं।

5353 कॉलोनियों की लिस्ट होगी जारी

हरियाणा में अवैध कॉलोनियों के संबंध में सवाल पूछे जाने पर सदन में हंगामा हुआ। सीएम ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार के वक्त 11665 थी अवैध कॉलोनियां थी जबकि मौजूदा सरकार में 5353 कॉलोनियां अवैध हैं। इन सभी कॉलोनियों की लिस्ट की जारी की जाएगी। पिछली सरकार के वक्त में किस किस ने कॉलोनी काटी और उनमें क्या क्या गड़बड़ हुई ये सब जानकारी दी जाएगी।

सफीदों औद्योगिक क्षेत्र के रूप में होगा विकसित

विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी है कि सफीदों औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। सरकार ने नए उद्योग स्थापित करने के लिए 152डी और जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर दो साइट चिन्हित की है।

दो हजार एकड़ और 1800 एकड़ में लगेगा उद्योग

दो हजार एकड़ और 1800 एकड़ में नए उद्योग लगाने का है प्रस्ताव है। ई-भूमि पोर्टल पर सरकार के पास अब तक 354 प्रस्ताव भूमि अधिग्रहण के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि ई-भूमि पर किसान अपनी मर्जी से जमीन बेचता है। ई-भूमि के माध्यम से अब तक सरकार ने 40 से ज्यादा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। सरकार किसानों को प्रोजेक्ट में भी हिस्सेदारी भी बनाती है

रेलवे अंडरपास को लेकर सदन में हंगामा

कांग्रेस नेता ने रेलवे अंडरपास से संबंधित सवाल किया। जिसका डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने दादरी के 6 अंडरपास को रेलवे को टेक अप किया है। सातवां अंडरपास भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। सदन में अवैध कॉलोनियां पर हंगामा हुआ।

CM ने एक सवाल को 47 साल पुराना बताया

वहीं, सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रश्न के जवाब में बयान दिया कि 1976 से पहले गैजेटेड और नॉन गैजेटेड के बिल निकालने का  अलग नियम था। पहले राजपत्रित अधिकारी बिल और सैलरी खुद के साईन से और नॉन गैजेटेड ऑफ़िसर डीडीओ पॉवर के ज़रिए निकालने का प्रावधान था। 1976 में सरकार ने सभी बिल और सैलरी के लिए डीडीओ पॉवर के ऑथोराईज किया है। वहीं, लोकहित, समाज हित और सदस्यों के हित में कोई प्रस्ताव इस संदर्भ में लाया जाएगा तो उस पर विचार सरकार विचार करेगी।

Share :
Tagsnews of haryananews of parliament of haryana
Previous Article

सिंगर नवजोत सिंह विर्क की हत्‍या की ...

Next Article

Female Judge Harassment Case: रामपुर में महिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jind
    हरियाणा

    नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी नेपाल से नाबालिग को लाया जींद

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    हरियाणा

    Haryana News: जयपुर में युवती को कार से कुचलने वाला आरोपी सिरसा से गिरफ्तार

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Shumbh
    हरियाणा

    दिवंगत शुभकरण की अस्थियों का हुआ रोझांवाली में विसर्जन

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rathi
    हरियाणा

    नफे सिंह हत्याकांड मामला: परिवार को फोन पर धमकी देने वाला पकड़ा

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    हरियाणा

    Sonipat: गन्नौर में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Pathak
    हरियाणा

    AAP सांसद संदीप पाठक ने BJP पर लगाया आरोप

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM: सीएम सुक्खू ने बिजली सब्सिडी छोड़ी

  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    इस दिन से शुरू हो रही है किन्नौर कैलाश यात्रा, पहला स्लॉट डेढ़ घंटे में ही फुल

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जयराम ठाकुर बोले- राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

Timeline

  • April 13, 2026

    SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

  • April 13, 2026

    Heritage Spanish Brand Osborne Taps Singapore Distributor Octopus to Drive Asia-Pacific Growth

  • April 13, 2026

    NDTV's Research Paper Accepted at SIGIR 2026 Industry Track, A first for Indian Media

  • April 13, 2026

    Knowledgeum Academy Hosts Owen Richards, Deputy Head of Mission at the British Deputy High Commission, for the 2026 Graduation Ceremony

  • April 13, 2026

    EY India Certificate Courses to make Chandigarh University's Students of MBA & BBA Programs Job-ready with real-world skills in AI, Analytics, Finance

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Simba Uproar 2026 Expands To Mumbai, Reinforcing Its Community Led Culture Platform

    SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

    By hinditvnews
    April 13, 2026
  • Heritage Spanish Brand Osborne Taps Singapore Distributor Octopus to Drive Asia-Pacific Growth

    By hinditvnews
    April 13, 2026
  • Ndtv's Research Paper Accepted At Sigir 2026 Industry Track, A First For Indian Media

    NDTV's Research Paper Accepted at SIGIR 2026 Industry Track, A first for Indian Media

    By hinditvnews
    April 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.