Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल दो, हम आग में जल जाएंगे

Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल दो, हम आग में जल जाएंगे

By hinditvnews
January 3, 2024
273
0
Haryana

Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल दो, हम आग में जल जाएंगे…” परिवार के छह सदस्य चीखते रहे, चार साल का भतीजा जिंदा जला

Haryana Crime News तीन साल पहले पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की रंजिश में चचेरे भाई ने हथियार के बल पर ताऊ के बेटे के परिवार के छह सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाहर आग लगा दी। इसमें दामाद समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। चार साल का भतीजा आग में जिंदा जला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  1. आठ लाख रुपये की रंजिश में चचेरे भाई के परिवार को कमरे में बंद कर लगाई आग, बच्चे की मौत-पांच झुलसे
  2. चार को स्थानीय अस्पताल और एक किशोरी को पीजीआई रोहतक किया रेफर
  3. पुलिस ने दो नामजद सहित पांच पर दर्ज किया हत्या का केस

पानीपत। क्षेत्र के एक गांव में तीन साल पहले पोक्सो एक्ट( POCSO Act) के तहत केस दर्ज कराने की रंजिश में चचेरे भाई ने हथियार के बल पर ताऊ के बेटे के परिवार के छह सदस्यों को कमरे में(Panipat Crime News) बंद कर आग लगा दी। इसमें दामाद समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आरोपित हथियार लेकर घर के बाहर खड़े रहे। जब धुआं उठता देख ग्रामीण पहुंचे तो फरार हो गए।

ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 13 वर्षीय लड़की को गंभीर हालात के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मबीर खर्ब, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार व एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद की है। मुख्य आरोपित पीड़ित परिवार से आठ लाख रुपये मांग रहा था। वह इसी वर्ष जून में ही जेल से बाहर आया था। पीड़ित परिवार के दामाद ने पुलिस को बताया कि वह सौंदापुर का रहने वाला है। उसे बाइक लेनी थी।

वह पत्नी के साथ ससुराल में आया था। मंगलवार को दोपहर बाद वह उसकी 20 वर्षीय पत्नी, 40 वर्षीय सास, 17 और 13 वर्षीय दो साली और चार वर्षीय साला घर पर ही थे। आठ वर्षीय बड़ा साला घर से बाहर गया हुआ था। ससुर अपनी ड्यूटी पर गया था। तीन बजे के बाद आरोपित मोनू अपने साथी राहुल व अन्य के साथ वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

वो सास से आठ लाख की मांग कर रहा था। पहले उन्होंने कुल्हाड़ी मार बाइक तोड़ दी और फिर कपड़ों में आग लगा हथियार के बल पर उन सभी को कमरे में बंद कर दिया। वो मदद के लिए चिल्लाए। जब कोई नहीं आया तो ज्यादा धुआं होने पर वो सभी बेसुध हो गए। होश आया तो वे अस्पताल में थे। आरोपित हथियार लेकर बाहर खड़े रहे।

ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित परिवार के घर पर उन्हें धुआं उठता दिखाई दिया। वो जब पहुंचे तो मोनू, राहुल और अन्य पिस्तौल, चाकू, कुल्हाड़ी लेकर बाहर खड़े थे। लोगों को आते देख मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई और कमरे का दरवाजा तोड़ सभी लोगों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चार वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक लड़की को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

दो नामजद सहित पांच पर केस दर्ज

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंदर ने बताया कि पीड़ित परिवार के मुखिया के बयान पर मोनू व उसके साथी राहुल के साथ मोनू के पिता, भाई व मां के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

अपराधी किस्म का व्यक्ति है आरोपित मोनू

आरोपित मोनू पर पहले भी चोरी व मारपीट के 12 से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज हैं। पहले कई बार जेल जा चुका है। चचेरे भाई की नाबालिग लड़की के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में आरोपित मोनू पर वर्ष 2020 में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मामले में आरोपित लगभग तीन साल तक जेल में बंद रहा था। जून में पारिवारिक दबाव से उक्त मामले में समझौता होने के बाद जेल से बाहर आया था।

पीड़ित परिवार से कर रहा था आठ लाख रुपये की मांग

घटना के समय सौंदापुर निवासी रवि भी अपनी ससुराल आया हुआ था। उसको भी आरोपित ने कमरे में बंद कर दिया था। रवि ने बताया कि जेल से छूटने के बाद मोनू कई बार पहले भी उनके साथ झगड़ा कर चुका है। मोनू अक्सर कहता था कि जेल में रहने के दौरान कोर्ट केस में उसके आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। वह उनसे धमकी देकर आठ लाख रुपये देने की मांग करता था।

इसी रंजिश में ही उसने घटना को अंजाम दिया है। खेलने गया बालक बच गया जब मोनू ने वारदात को अंजाम दिया तो पीड़ित परिवार का आठ वर्षीय बालक पड़ोस में ही खेलने गया था। इस कारण वह बच गया। जब वह घर लौटा तो सभी घर वाले वहां नहीं मिले। वह घर पर नहीं था इसीलिए बच गया, नहीं तो बदमाश मोनू उसे भी कमरे में बंद कर देता।

Share :
Tagsnews crime of haryananews of haryananews of Hrnews of panipat
Previous Article

Haryana: अंबाला में बनेगी NCDC की लैब,चार ...

Next Article

Uttarakhand: देश के सबसे युवा आईजी बने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Haryana
    हरियाणा

    झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की रैली: कांग्रेस के गढ़ को भेदने की तैयारी में भाजपा

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Fogat1
    हरियाणा

    Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Raj
    हरियाणा

    Haryana: राज बब्बर पर दांव खेलेगी कांग्रेस, गुरुग्राम या फरीदाबाद से बन सकते हैं प्रत्याशी

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    Karnal: दुष्कर्म के आरोपी ने गर्दन काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    Panipat Accident: दुकान से सामान खरीद लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    उपराष्ट्रपति विवाद पर और क्या बोले अनिल विज

    December 20, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (23)
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार: प्लम के पेड़ों पर दो महीने पहले ही आ गए फूल, ग्लोबल वार्मिंग से बागवान और विशेषज्ञ भी हैरत में

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: एक महीने से विधानसभा फ्लाईओवर का काम बंद

  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    आईपीएल 2025: किंग्स धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने उतरेगा

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.