Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

मंडीहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal:कैंसर रोगी और गर्भवती महिला एयरलिफ्ट

Himachal:कैंसर रोगी और गर्भवती महिला एयरलिफ्ट

By hinditvnews
August 29, 2023
628
0
Helicopter of sukkhu

By Hindi tv News

Edited By: Megha Jain

Published: Tue, 29 Aug 2023 02:20 PM

हिमाचल सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों और महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी है। वायु सेना की मदद से चलाए हेली ऑपरेशन के जरिए दुर्गम इलाकों में राशन दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही हेली सेवा से लोगों की हेल्थकेयर आवश्यकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कैंसर रोगी और गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया।

मंडी, जागरण संवाददाता: हिमाचल की सुख की सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों-महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी है। जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिले में वायु सेना की मदद से चलाए हेली ऑपरेशन के जरिए दुर्गम इलाकों में राशन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही हेली सेवा से लोगों की हेल्थकेयर आवश्यकताएं भी पूरी की जा रही हैं।

इसी कड़ी में सीएम के निर्देश पर मंगलवार को मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से एक कैंसर रोगी और एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया। कैंसर रोगी निर्मला देवी को कल्हणी से जबकि गर्भवती महिला पुष्पा देवी को खोलानाल क्षेत्र के खरेड़ी से मंडी लाया गया। निर्मला देवी को नेरचौक अस्पताल और गर्भवती महिला को जोनल अस्पताल मंडी में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सिस्टम पर बढ़ा लोगों का भरोसा

कठिन समय में संकटमोचक बनी सुख की सरकार का आभार जताते हुए मदद पाने वाले परिवारों ने उनकी चिंता करने और तत्काल सहायता के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि आपदा पीड़ित हर नागरिक के जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा के लिए हिमाचल सरकार ने जिस तत्परता से कार्य किया है, उससे हर व्यक्ति का सिस्टम पर भरोसा बढ़ा है और आपदा से उबरने का बल मिला है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार संकट के समय में केवल तत्काल राहत ही नहीं बल्कि समग्र दृष्टिकोण से प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दे रही है। सुख की सरकार के राहत भरे कदम संवेदनशीलता भरे स्पर्श और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से लोगों की सहायता और जन सेवा के प्रति समर्पण भाव से प्रेरित हैं।

राहत की उड़ान बनी भरोसे की पहचान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मंडी जिले में ‘राहत की उड़ान’ चौथे भी जारी है। मंगलवार को भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के बालीचौकी, थुनाग और गोहर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाने का अभियान चला।

डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाई जाए। इसे लेकर लगातार दूसरे दिन वायुसेना की मदद से जिले के दुर्गम क्षेत्रों में राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।

बता दें कि भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी, थुनाग और गोहर उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई है।

‘हेली ऑपरेशन’ को मॉनीटर कर रहे एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि हेली सेवा के जरिए लोगों को करीब 28 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है। इसमें खाद्य सामग्री की किटें, दवाइयों के बक्से, हाइजीन किट, तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री शामिल है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।

लोगों ने सीएम का जताया आभार

वहीं, हेलीकॉप्टर से मदद भेजने के लिए प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने मुश्किल की घड़ी में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने और हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता और लोक हितकारी शासन व्यवस्था की प्रशंसा की है।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal pradeshnews of mandiweather of hmachalweather of shimla
Previous Article

एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ का ...

Next Article

Himachal News: नए सत्र से स्कूलों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bagi
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नापना होगा चुनावी चुनौतियों का पहाड़

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Mantrri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    निजी स्कूलों-कॉलेजों के अधिग्रहण पर सरकार ने लगाई रोक

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Sespend
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Teacher Suspended: भाजपा प्रत्याशी की रैली में शामिल होना पड़ा भारी, शिक्षक निलंबित

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Vikram
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागी विधायकों से फिर मिले विक्रमादित्य सिंह

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Helicopter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: अब कम समय में चूड़धार पहुंचेंगे पर्यटक

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    March 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    लॉ अफसर, लीगल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी

  • Vvv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

  • 5
    हिमाचल प्रदेश

    मिशन 2024: ठगना बंद करो और सही वक्त पर दो लोकसभा का टिकट, महेश्वर सिंह ने ठोंकी ताल

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.