Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

उत्तर प्रदेशबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Himachal: उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, बिलासपुर का कनेक्शन मेरठ में इस्तेमाल

Himachal: उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, बिलासपुर का कनेक्शन मेरठ में इस्तेमाल

By hinditvnews
June 3, 2026
30
0
Ujjwala

उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का आरोप: लाभार्थी बिलासपुर का, सिलिंडर से मेरठ में जल रहा गैस चूल्हा

हिंदी टीवी  न्यूज, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Megha Jain Updated Wed, 03 Jun 2026

बिलासपुर जिले के एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शन में कथित अनियमितता का मामला उठाया है। ग्रामीण का दावा है कि उसके नाम पर गैस कनेक्शन दर्ज है, जबकि उसे कभी कनेक्शन मिला ही नहीं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शनों के वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। योजना में बिलासपुर के लाभार्थी के नाम से चल रहे गैस कनेक्शन के सिलिंडर से यूपी के मेरठ जिले में चूल्हा जल रहा है।  दखयुत निचला गांव निवासी एक युवक का आरोप है कि उसके नाम पर गैस कनेक्शन जारी दिखाया जा रहा है, जबकि उसे कभी कनेक्शन मिला ही नहीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में संचालित हो रहा है।

दखयुत निचला निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पिता के नाम पर घरेलू गैस कनेक्शन था। पिता के निधन के बाद वह मंगलवार को घुमारवीं स्थित गैस एजेंसी में कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित कराने पहुंचे थे। इस दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर पहले से ही एक गैस कनेक्शन दर्ज है।

दिनेश कुमार के अनुसार यह सुनकर वह हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने कभी अपने नाम पर गैस कनेक्शन नहीं लिया और न ही इसके लिए आवेदन किया था। उन्होंने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में उनके नाम पर एक सक्रिय गैस कनेक्शन दर्ज मिला। इतना ही नहीं, कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर भी उनका नहीं था। ग्रामीण के अनुसार रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी से पता चला कि उनके नाम पर जारी कनेक्शन का उपयोग उत्तर प्रदेश के मेरठ में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह कनेक्शन लढ़याणी क्षेत्र से जारी दिखाया गया है। जब उन्होंने संबंधित गैस संचालक से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि कनेक्शन उनके नाम पर ही जारी है, लेकिन वर्तमान में वह किसके पास है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। दिनेश कुमार का कहना है कि यदि उनके नाम पर कनेक्शन जारी किया गया था तो वह उन्हें कभी प्राप्त नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठता है कि लाभार्थी के नाम पर जारी गैस कनेक्शन आखिर किस व्यक्ति को दिया गया और उसका उपयोग कौन कर रहा है।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित तेल कंपनी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एक व्यक्ति के नाम पर इस प्रकार की अनियमितता सामने आई है तो अन्य लाभार्थियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए।

हो सकता है फर्जीवाड़े का खुलासा 
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की गहन जांच होने पर उज्ज्वला योजना के तहत हुए संभावित फर्जीवाड़े का खुलासा हो सकता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और वास्तविक लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने की मांग की है।

 

Share :
TagsAllegations of Irregularities in Ujjwala Scheme Beneficiary from Bilaspur but Connections use in Meerutbilaspur newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, ...

Next Article

Himachal: चंडीगढ़ की छात्रा को नशे के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू बोले भाजपा की ओर से अधूरे छोड़े गए कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Milk
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब के दूध में मिलावट, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा

    April 6, 2025
    By hinditvnews
  • Haryana
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा STF: गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा-बंबीहा गैंग से कनेक्शन

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    सुबह-सुबह असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे पीएम मोदी, हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • news of fraud
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: यूपी निर्माण निगम के 5 पूर्व अधिकारियों पर 130 करोड़ का गबन, केस दर्ज

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    पीजीआई का विश्व रिकॉर्ड: एक दिन में 4 रोबोटिक सर्जरी

    January 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Hotel Murder: 8 दिन से लापता, पुलिस के पास हुई थी गुमशुदगी दर्ज

  • gaggal airport sshimla
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बनेगा पोर्ट, तीन विमान पार्क होंगे

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.