Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में तनाव, आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद

Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में तनाव, आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद

By hinditvnews
September 12, 2024
328
0
Nake

Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात, आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद

हिंदी टीवी न्यूज, मंडी/पांवटा साहिब/धर्मशाला/सोलन Published by: Megha Jain Updated Thu, 12 Sep 2024

प्रदेश के जिला मुख्यालय मंडी में मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद उपजे हालात को देखते हुए मंडी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय मंडी में मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद उपजे हालात को देखते हुए मंडी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस प्रदर्शन के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और लगातार इनपुट जुटा रही हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद विशेष समुदाय  के लोग सत्यापन और पंजीकरण के लिए बुधवार को शहरी पुलिस चौकी में पहुंचे।

Whatsapp Image 2024 09 12 At 12.20.41 Pm (1)

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस कानून व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए योजना बना रही है। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर आयुक्त के न्यायालय में सुनवाई हो रही है। इस मामले में गठित सब कमेटी 12 सितंबर यानि आज रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट में क्या खुलासा होगा, इसके बाद भी माहौल गरमाने के आसार हैं। ऐसे में पुलिस पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई है।

प्रदर्शनकारी गोपाल कपूर ने विशेष समुदाय के लोगों को अधिक किराये के लालच में मकान देने का आरोप लगाया।  इसके बाद बुधवार को समुदाय विशेष के लोग पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे। नगर निगम मंडी के एसडीओ एचसी जस्वाल ने बताया कि सब कमेटी अपनी रिपोर्ट वीरवार को आयुक्त को सौंपेगी।

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए योजना बनाई गई है। पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। कहां कितना पुलिस बल तैनात रहेगा, यह जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। हर तरह से पुलिस सतर्क है। -साक्षी वर्मा, एसपी मंडी

पांवटा, चंबा, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला में भी प्रदर्शन सोलन-शिमला के बीच नाके लगा वाहनों की जांच
शिमला में मस्जिद विवाद और लाठीचार्ज के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को पांवटा साहिब, चंबा, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला में धरना प्रदर्शन किए। पांवटा के लघु सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की घुसपैठ को बंद करने की मांग रखी गई। धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम पांवटा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

धर्मशाला में देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति कांगड़ा के पदाधिकारियों ने भी बुधवार को प्रदेश में बाहरी लोगों की गतिविधियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उधर, संजौली में मस्जिद मामले में प्रदर्शन को लेकर प्रदेशभर से हिंदू संगठनों ने कूच किया। ऐसे में प्रदर्शनकारी शिमला न पहुंच सकें, इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए थे।

आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद
संजौली बाजार में धारा 163 लगाने के बावजूद हुए उग्र प्रदर्शन के बाद प्रदेश भर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अब हिंदू संगठनों ने 13 सितंबर को मंडी जिले में प्रदर्शन करने का एलान किया है। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम ने कहा कि अब प्रदेशभर में वहीं प्रदर्शन होंगे, जहां इस तरह अवैध ढांचे बनाए गए हैं। इसके तहत पहले मंडी और इसके बाद सुन्नी, कुल्लू समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि अभी इसकी तारीखें और समय को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। वहीं शिमला शहर के व्यापारी भी लाठीचार्ज के विरोध में आ गए हैं। व्यापारियों ने आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आधे दिन का बाजार बंद रहेंगे। आज शहर में स्थिति सामान्य है और लोग रोज की तरह अपने काम निपटा रहे हैं।
पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए, इसकी जांच होगी: एसपी
शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि हमने सभी से अपील की थी कि शांति बनाए रखी जाए।  धारा 163 के तहत प्रावधान लागू किए गए। हमने उन लोगों के साथ भी बैठक की जो इस मामले में हितधारक होने का दावा करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सब कुछ शांतिपूर्ण होगा, लेकिन कल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और बैरिकेड्स तोड़े गए। पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से पथराव हुआ। पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हमने कानून के तहत काम किया। शांति तुरंत बहाल हो गई। नागरिक अपने दैनिक जीवन में व्यस्त हैं। हम फिर से दोहराते हैं कि हम सभी को संविधान और कानून पर भरोसा रखना चाहिए। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसकी जांच होगी।
Share :
TagsAdditional Police Force Will Be Deployedhimachal newshindi newsshimla newsTension Prevails In Mandi Due To The Situation
Previous Article

जल जीवन मिशन: फिना सिंह प्रोजेक्ट के ...

Next Article

Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एनएचएआई-कंपनी को 2.23 करोड़ मुआवजे का आदेश

    August 11, 2026
    By hinditvnews
  • Kejriwal
    दिल्ली

    Delhi Election 2025: ‘AAP की सरकार बनने पर छात्रों को बस यात्रा फ्री

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर

    April 6, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के हर विद्यार्थी का एबीसी में पंजीकरण अनिवार्य

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Cyber Crime
    उत्तराखण्ड

    साइबर अपराधों से निपटने के लिए उत्तराखंड पुलिस हो रही है तैयार, बनेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लर्निंग लैब

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे के आदी युवक ने मां को पीटा, एफडी तुड़वाई

    December 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • kangana ranaut
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कंगना रणौत बोलीं- भुभू टनल का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी, गडकरी का सपना

  • Cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Bribery Case: ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने असेसमेंट रिपोर्ट खारिज कर जारी किया था नोटिस

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: शिक्षक महासंघ ने सुक्खू सरकार के बजट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रया, पढ़िए क्या कुछ कहा

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.