Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: दरिंदगी की 3 वारदातें, किशोरी समेत 2 बच्चियों से दुष्कर्म

  • हाथरस: रेलवे ट्रैक पर गार्डर छूटने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

  • UP: विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान

  • हरियाणा: रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, टीए-डीए समेत कई मांगें

  • चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक आज, मीट-फिश से पार्किंग तक नियम बदलेंगे

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

By hinditvnews
November 14, 2024
383
0
Download

Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां; सचिवालय में खाली करवाए दफ्तर, स्टाफ भी बुलाया

प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों के सचिवालय में कार्यालय खाली कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और कुछ दफ्तर खाली भी कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों के सचिवालय में कार्यालय खाली कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और कुछ दफ्तर खाली भी कर दिए गए हैं। सीपीएस के साथ लगाया गया स्टाफ भी वापस बुला दिया गया है। गाड़ियां इनसे वापस ले ली गई हैं। प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को ही यह आदेश जारी किए।   यहीं नहीं इन सीपीएस को सरकार की ओर से दी गई सभी सुख सुविधाएं भी हट जाएंगी। सरकारी कोठियां भी खाली करनी होंगी।  बुधवार को हाईकोर्ट के फैसले के बाद सचिवालय में सीपीएस के कमरों में सन्नाटा पसरा रहा। कई भी सीपीएस सचिवालय में नहीं देखे गए। सात मंत्रियों के साथ ही इन सीपीएस ने गोपनीयता की शपथ ली थी।

किस सीपीएस को काैन सा विभाग
सक्खू सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा को विधि विभाग, संसदीय कार्य विभाग और बागवानी विभाग, रामकुमार को नगर नियोजन विभाग, उद्योग विभाग और राजस्व, आशीष बुटेल को शहरी विकास विभाग के साथ शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ अटैच किया गया।  वहीं, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास के साथ पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई। संजय अवस्थी को स्वास्थ्य जनसंपर्क और लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को ऊर्जा, वन, परिवहन और पर्यटन विभाग विभाग का जिम्मा सौंपा गया। यह छह मुख्य संसदीय सचिव अलग-अलग विभागों के मंत्रियों की काम में मदद करने का जिम्मा दिया गया।
स्टाफ की नियुक्ति के लिए अलग से जारी होंगे निर्देश
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव से स्टाफ हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ निजी सचिव भूरी सिंह राणा, तहमीना बेगम और विशेष निजी सचिव सत्येंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ को वापस बुलाया गया है। अब कार्मिक विभाग की ओर से इनकी अलग से नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे। राज्यपाल से मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने सीपीएस के स्टाफ के कर्मचारी यानकी देवी, सुनीता ठाकुर, उत्तम चंद, चेतन, संदीप, चंद्र, धर्मपाल, रविंद्र, नेत्र सिंह, मोहिंद्र, विनोद, टिक्कम राम, नीरज और भूपिंद्र को वापस बुलाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश में अब ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में आएंगी सीपीएस की नियुक्तियां : हाईकोर्ट 
हिमाचल हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सीपीएस/पीएस की नियुक्ति का कानून फैसला आने तक लागू था। अयोग्यता अधिनियम 1971 के तहत सीपीएस/ पीएस की नियुक्तियों को संरक्षण दिया गया था, लेकिन इस फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों व संसदीय सचिवों की नियुक्ति को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट माना जाएगा। एेसे में यदि अब सीपीएस नियुक्त होते हैं, तो उनकी विधायकी भी जाएगी।
Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर ...

Next Article

Himachal News: मंत्री के एक खाली पद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    पंजाब

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: प्रेमिका को जहर देकर दफनाया, दोषी को उम्रकैद

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Raid
    पंजाब

    ED Raid: लुधियाना में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Patiala
    Chandigarh Newsपंजाब

    कर्नल से मारपीट मामला: पंजाब पुलिस की SIT रद्द, अब चंडीगढ़ पुलिस करेगी जांच

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Golden
    पंजाब

    Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब में घने कोहरे में माथा टेकने पहुंचे लोग

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Medicine
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फार्मा लाइसेंस प्रक्रिया आसान, CDSCO ने नई प्रणाली लागू करने को कहा

    April 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

  • himachaal
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

  • Army
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रविवार को बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी

Timeline

  • September 22, 2026

    दिल्ली: दरिंदगी की 3 वारदातें, किशोरी समेत 2 बच्चियों से दुष्कर्म

  • September 22, 2026

    हाथरस: रेलवे ट्रैक पर गार्डर छूटने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

  • September 22, 2026

    UP: विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान

  • September 22, 2026

    हरियाणा: रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, टीए-डीए समेत कई मांगें

  • September 22, 2026

    चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक आज, मीट-फिश से पार्किंग तक नियम बदलेंगे

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rape

    दिल्ली: दरिंदगी की 3 वारदातें, किशोरी समेत 2 बच्चियों से दुष्कर्म

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Suspended

    हाथरस: रेलवे ट्रैक पर गार्डर छूटने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Ayog

    UP: विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.