Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

By hinditvnews
September 20, 2024
282
0

Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

हिमाचल में औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये की सब्सिडी बंद कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक ही सब्सिडी की राहत मिलेगी। 1 अक्तूबर से नई दरों के तहत बिजली बिल जारी होंगे। 300 यूनिट से कम बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को स्लैब अनुसार 1.83 रुपये से लेकर 3.53 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलती रहेगी। प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों को 1.03 रुपये की सब्सिडी अब नहीं मिलेगी। इन उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 5.22 रुपये की जगह 6.25 रुपये चुकाने होंगे। 66 केवी से अधिक क्षमता वाली सप्लाई लेने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को अब 5.66 से 6.06 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी।एक रुपये की सब्सिडी बंद करने से सरकार को सालाना करीब 700 करोड़ रुपये के राजस्व की बचत होगी। करोड़ों रुपये बचने से सरकार काम को गति दे पाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उद्योगों को मिलने वाली एक रुपये की सब्सिडी बंद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी। प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में जुटी सरकार ने बीते दिनों ही बिजली सब्सिडी को बंद करने का एलान किया था। गुरुवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा सचिव ने राज्य विद्युत विनियामक आयोग को पत्र जारी कर एक रुपये की सब्सिडी को बंद करने को कहा है।

हालांकि, 20 केवीए के अधिक क्षमता वाली सप्लाई लेने वाले वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये की सब्सिडी सरकार पहले ही बंद कर चुकी है। इन उपभोक्ताओं को अब 6.31 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। अधिकांश दुकानदार इसके दायरे में नहीं आएंगे। इससे छोटे दुकानदारों को कोई फर्क नहीं पडे़गा। वहीं होटल, मॉल सहित बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों पर राज्य सरकार के इस फैसले का असर पड़ेगा।

सरकार ने उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी को बंद करने के बावजूद बिजली शुल्क में कमी कर बड़ी राहत भी दी है। सरकार ने छोटे उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली शुल्क को 11 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। मध्यम उद्योगों का बिजली शुल्क 17 से घटाकर 10.5 फीसदी किया गया है। सीमेंट और स्टोर क्रशर के अलावा अन्य बड़े उद्योगों का बिजली शुल्क 19 फीसदी से कम कर 16.5 फीसदी किया गया है।
Share :
Tagsnews breakingtoday breaking news
Previous Article

Emergency : कंगना रणौत की विवादित फिल्म ...

Next Article

HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मस्जिद आंदोलन के मुखिया पर एफआईआर, यह है आरोप

    September 24, 2024
    By hinditvnews
  • Vikramditya singh himachal hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य

    September 24, 2024
    By hinditvnews
  • Parwati
    ऊनाकुल्लूशिमला

    हिमाचल: 25 साल बाद तैयार हुआ पार्वती जलविद्युत प्रोजेक्ट, 10 राज्य होंगे रोशन

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के लोगों को राहत: निजी भूमि पर सूखे-गले खैर कटान पर रोक नहीं

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Eletricity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अप्रैल से महंगी हो सकती घरेलू बिजली, दरों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Cylender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गैस सिलिंडर हादसे में बच्चे की मौत, 10 लाख बीमा क्लेम का आदेश

    June 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू

  • himachal
    Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा में कमजोर संगठन,शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

  • Cybercrime
    उत्तर प्रदेशशिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    साइबर ठगी का कहर: ठगों के जाल में फंसकर जान दे रहे लोग, कई राज्यों में मामले

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.