Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

By hinditvnews
November 28, 2024
300
0
Kuldeep

Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 Nov 2024

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के नियमों में इसका प्रावधान है। यह सत्र विधानसभा के सामान्य सत्रों से अलग होगा। पठानिया ने यह बात गुरुवार को शिमला के विधानसभा परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने अपने विदेश दाैरों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा बहुत कुछ है जिसे विकसित करके राज्य को मुख्यधारा में लाया जा सकता है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कोरिया के पहाड़ी क्षेत्रों को जिस तरह से विकसित देखा है, उसी तर्ज पर हिमाचल को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस संबंध में तमाम मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का वह सत्तापक्ष व विपक्ष से अनुरोध करेंगे। उल्लेखनीय है कि कैमरा प्रोसिडिंग के तहत होने वाले विशेष सत्र में सत्तापक्ष व विपक्ष ही सदन में माैजूद होते हैं।

अब नेवा एप से जुड़ी हिमाचल विधानसभा
विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि हिमाचल विधानसभा को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन से जोड़ दिया गया है। इस एप पर देश की विभिन्न विधानसभाओं व संसद से जुड़ी कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज माैजूद रहेंगे। शीतसत्र सत्र की कार्यवाही भी इस पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

आज जारी होंगी विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना 
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आज विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह सत्र 18 से 21 दिसंबर के बीच धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक विधानसभा सचिवालय को अपने सवाल भेज सकेंगे, जो इस सत्र में लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष में विधानसभा की कुल 27 बैठकें होंगी। 12 बैठकें बजट सत्र में हो चुकी हैं जबकि 11 मानसून सत्र में हुईं। अब शीत सत्र में चार बैठकें होंगी।

हिमाचल के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को कम जानकारी
पठानिया ने कहा कि जापान व दक्षिण कोरिया में अंग्रेजी बहुत कम बोली जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों को लेकर वहां पर स्थानीय भाषाओं में विषयवस्तु को अनुवादित किया गया व दूतावासों को उपलब्ध करवाया गया। इसमें हिमाचल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। जबकि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। हथकरघा जैसे उत्पादों का भी खूब प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

हिमाचल में दलबदल पर की कार्रवाई पर सिडनी सम्मेलन में दी जानकारी
हिमाचल में दलबदल पर की कार्रवाई पर सिडनी में बेंचमार्क के रूप में प्रस्तुत किया। पठानिया ने कहा कि 5 से 9 नवंबर तक वह आस्ट्रेलिया के सिडनी में आईसीसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सीपीए सम्मेलन में भाग लिया। इसमें उन्हें विधानमंडलों की ओर से लिए गए बेंचमार्क निर्णयों के बारे में बात करने का अवसर दिया गया। सम्मेलन में उन्होंने हिमाचल में दलबदल कानून के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी और इसे विधायिका के एक बेंचमार्क उदाहरण के ताैर पर प्रस्तुत किया।

विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर हर्ष महाजन ने दिया जवाब, बोले- मैंने स्पीकर की मान-मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचाई
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था, जिस पर उनका जवाब आया है कि उन्होंने स्पीकर की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए कोई शब्द नहीं कहे हैं। पठानिया ने कहा कि चंबा की अपनी यात्रा के दाैरान महाजन ने मुझ पर कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं जो अध्यक्ष व सदस्य की गरिमा के खिलाफ थीं। अब जवाब आ गया है। इस पर आगामी कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जा रहा है। कहा कि सचिवालय के कर्मचारियों के मामले में मंत्री की ओर से दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सरकार से मांगा गया जवाब अभी तक नहीं मिला है।
Share :
Tagsactionhimachal pradeshhindi newskuldeep pathania: We will consider calling a special session to discuss the issues of Himachal Pradesh
Previous Article

Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में ...

Next Article

Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Team Of Two Engineers Installing Solar Panels On Roof.
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 24 पंचायतों को हरित बनाने के लिए सरकार ने दी मंजूरी

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल से मौसम बदलेगा, 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Vyas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ब्यास नदी में प्लास्टिक का खतरा, पारिस्थितिकी जोखिम उच्च स्तर पर

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा 2025: 8 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, किराया बढ़ा

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 21 को तारीख का ऐलान संभव, आयोग की बैठक

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    UP: खाने देने के लिए खोलते थे कमरा, एक महीने तक दरिंदगी

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में 17 साल बाद जनवरी में बारिश-बर्फबारी के आसार कम

  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा, भव्य स्वागत

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.