Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

  • शिमला: 13-14 साल के किशोर सिरिंज से कर रहे नशा

  • Himachal: देहरा के पूर्व भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति का केस

  • HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

By hinditvnews
July 30, 2026
5
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

HP High Court: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असांविधानिक, 18 साल पुराने पीईटी भर्ती मामले में बड़ा फैसला

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि दिव्यांग श्रेणी के भीतर जातिगत उप-आरक्षण नहीं दिया जा सकता। अदालत ने 2008 के पीईटी भर्ती मामले में याचिकाकर्ता होशियार सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को तीन माह के भीतर नियुक्ति देने और 2008 से काल्पनिक वित्तीय लाभ एवं वरिष्ठता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा करते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दोहराते हुए कहा कि दिव्यांग व्यक्ति केवल दिव्यांग श्रेणी में आता है, उसमें जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर उप-आरक्षण नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट ने माना कि क्षैतिज आरक्षण के तहत दिव्यांग श्रेणी के पदों में अनुसूचित जाति का कोटा लगाना असांविधानिक और अवैध है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की एकल पीठ ने 18 साल पुरानी पीईटी शिक्षक भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवार को नियुक्ति देने का आदेश दिया है।

अदालत ने याचिकाकर्ता होशियार सिंह की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते राज्य सरकार को उसे शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के पद पर वर्ष 2008 से ही काल्पनिक वित्तीय लाभों और वरिष्ठता के साथ नियुक्त करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि यदि राज्य सरकार 3 महीने में याचिकाकर्ता को नियुक्ति पत्र जारी नहीं करती है, तो तीन माह की अवधि बीतने के बाद वह पूरे वेतन का हकदार होगा। अदालत ने याचिकाकर्ता का यह तर्क खारिज कर दिया गया कि केवल कुल्लू जिले के उम्मीदवार को ही पद मिलना चाहिए था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य भर का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति प्रदेश के किसी भी जिले में भर्ती के लिए पात्र है।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में राज्य सरकार ने दिव्यांग श्रेणी के तहत ही सीएंडवी कैडर में पीटीई के पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुल्लू में 27 जनवरी 2008 को हुए पहले इंटरव्यू में याचिकाकर्ता होशियार सिंह ने 38.11 अंक प्राप्त कर मेरिट में पहला स्थान हासिल किया था।

हालांकि, बाद में इस इंटरव्यू को रद्द कर दिया गया। 28 फरवरी 2008 को दोबारा आयोजित इंटरव्यू में राज्य सरकार ने यह कहकर याचिकाकर्ता को चयन से बाहर कर दिया कि श्रवण बाधित(जिसे सुनाई कम देता है) श्रेणी का पद अनुसूचित जाति के दिव्यांग के लिए आरक्षित था, जबकि याचिकाकर्ता सामान्य वर्ग का दिव्यांग है। हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया कि सरकार की ओर से दिव्यांग कोटे के अंदर अनुसूचित जाति का आरक्षण लागू करना पूरी तरह से मनमाना,तर्कहीन और कानून के विरुद्ध था।

Share :
Tagshimachal high court disability quota caste reservation pet recruitment judgmenthimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: कर्मियों को सुप्रीम राहत, अनुबंध सेवा ...

Next Article

HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mandi Masjid Vivad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल गिराने का काम फिर शुरू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vimal Negi Death: देशराज से घंटों पूछताछ, मीणा को HC से अग्रिम जमानत”

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दृष्टिबाधितों का चक्का जाम: सचिवालय के बाहर नारेबाजी, ट्रैफिक बाधित

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Download (72)
    हिमाचल प्रदेश

    Fertilizer: हिमाचल को मिलेगी 2600 टन यूरिया खाद की नई खेप, इफको के दिल्ली भेजी मांग

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    Lawrence Bishnoi Interviews Case: जेल अधिकारियों से पूछताछ, जांच टीम ने इंटरव्यू वाली जगह का भी किया दौरा

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    India-Pak Tension: हिमाचल से पंजाब-जम्मू बॉर्डर तक बढ़ी सुरक्षा

  • Ayog
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मतदान नहीं करने दिया तो नियोक्ता पर कार्रवाई, निर्वाचन आयोग ने जारी किए कड़े निर्देश

  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में दुष्कर्म केस: दंपती समेत तीन दोषियों को 20 साल की सजा

Timeline

  • July 30, 2026

    Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

  • July 30, 2026

    HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

  • July 30, 2026

    शिमला: 13-14 साल के किशोर सिरिंज से कर रहे नशा

  • July 30, 2026

    Himachal: देहरा के पूर्व भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति का केस

  • July 30, 2026

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vikram

    Himachal: हिमाचल में बाढ़ से बचाव की नई रणनीति, पुराने पुल होंगे ऊंचे

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal High Court

    HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Chitta

    शिमला: 13-14 साल के किशोर सिरिंज से कर रहे नशा

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.